The Lallantop

'ट्रांसजेंडर महिला से हार गई' कहने के लिए महिला एथलीट स्वप्ना बर्मन ने मांगी माफी

स्वप्ना बर्मन ने मांफी मांगते हुए कहा कि साथी एथलीट के लिए जो उन्होंने कहा वो एक भावनात्मक विस्फोट था.

Advertisement
post-main-image
भारतीय एथलीट स्वप्ना बर्मन ने कहा कि उन्हें अपनी भावनात्मक प्रतिक्रिया के लिए खेद है. (फोटो- सोशल मीडिया)

2018 एशियाई खेलों (Asian Games) में महिला हेप्टाथलॉन इवेंट में गोल्ड मेडलिस्ट रहीं भारतीय एथलीट स्वप्ना बर्मन (Swapna Barman) चीन के हांगझू में चल रहे गेम्स में अपना टाइटल नहीं बचा पाई थीं. वो भारत की ही नंदिनी अगासरा से पीछे रह गईं. जिसके बाद उन्होंने कहा था कि वो एक ट्रांसजेंडर महिला से हारी हैं. उनके बयान पर विवाद छिड़ गया था. जिसके बाद अब बर्मन ने अपने बयान को लेकर मांफी मांगी है.  

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

सोशल मीडिया वेबसाइट X पर अपने बयान को लेकर मांफी मांगते हुए स्वप्ना बर्मन ने लिखा,

“उस दिन किए गए अपने ट्वीट के लिए मैं माफी मांगना चाहती हूं. खासकर अपनी साथी एथलीट के लिए जो मैंने कहा वो एक भावनात्मक विस्फोट था, जिसने मुझे इस तरह से प्रतिक्रिया करने के लिए मजबूर किया. मुझे अपनी भावनात्मक प्रतिक्रिया के लिए खेद है.”

Advertisement

इससे पहले स्वप्ना बर्मन द्वारा लगाए गए आरोपों का कांस्य पदक विजेता नंदिनी ने खंडन किया था. उन्होंने कहा था कि वो महिला हैं. अपनी जीत को लेकर हुए विवाद पर निराशा व्यक्त कर नंदिनी ने कहा कि वो इस मुद्दे को भारतीय एथलेटिक्स महासंघ (AFI) तक ले जाएंगी. नंदिनी ने इंडिया टुडे को बताया,

"मैं जानती हूं कि मैं क्या हूं. उनसे सबूत दिखाने को कहो. मैं भी दिखाऊंगा कि मैंने भारत के लिए पदक जीता है. मैं केवल देश के लिए अच्छा करना चाहती हूं. मैं जीत गई हूं तो लोग इसके बारे में बातें बना रहे. मैं निश्चित रूप से इस मुद्दे को AFI तक लेकर जाऊंगी. मैं पदक जीतने की ख़ुशी महसूस करना चाहती थी, लेकिन अब भारत वापस जा रही हूं.."

कैसे हारी थीं स्वप्ना?

हेप्टाथलॉन में कुल 7 इवेंट्स होते हैं. 100 मीटर की हर्डल दौड़, हाई जम्प, शॉटपुट, 200-मीटर दौड़, लॉन्ग जम्प, जैवलिन और 800 मीटर दौड़. हर प्रतियोगी ये सातों इवेंट्स में भाग लेता है. फिर इन सातों के नंबर जोड़े जाते हैं. और, इसी हिसाब से जीत-हार तय होती है.

Advertisement

इवेंट में क्या हुआ था? स्टार्ट का बिगुल बजा और 100 मीटर हर्डल में स्वप्ना ने मजबूत शुरुआत की. दूसरे नंबर पर थीं. लेकिन हाई जम्प तक आते-आते पिछड़ भी गईं और जितना ऊंचा कूदना था, उतना कूद नहीं पाईं. शॉटपुट का प्रदर्शन भी खराब रहा और वो तीसरे नंबर पर थीं. फिर तेलंगाना की 20 वर्षीय एथलीट नंदिनी अगासरा ने अपना बेस्ट परफॉर्मेंस दिया और अपने बेस्ट स्कोर के साथ तीसरे नंबर जगह बना ली. उनके और स्वप्ना के स्कोर में मात्र 4 अंकों का फर्क था.

(ये भी पढ़ें: 'मैं ट्रांसजेंडर से हारी, ये गलत...', भारत की महिला एथलीट ने एशियन गेम्स में क्या बवाल कर दिया?)

वीडियो: सिद्धार्थ सिंह MMA एशियन गेम्स 2023 से मेडल लेकर आएंगे

Advertisement