The Lallantop

बलात्कारी राम रहीम को फिर मिली 30 दिन की पैरोल, 5 साल की जेल में 16वीं बार रिहाई

Gurmeet Ram Rahim Parole: गुरमीत राम रहीम दोषी पाए जाने के बाद से कुल 406 दिन जेल से बाहर रह चुका है. मई 2026 में मिली इस पैरोल के बाद ये दिन बढ़कर 436 हो जाएंगे. यानी एक साल से भी ज्यादा समय तक वह जेल से बाहर ही रहा है.

Advertisement
post-main-image
राम रहीम सिंह को एक बार फिर पैरोल मिल गई है (फाइल फोटो: आजतक)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • बलात्कार और हत्या के दोषी गुरमीत राम रहीम सिंह को हरियाणा सरकार ने 26 मई 2026 से 30 दिनों की पैरोल दी है, जो उनकी 2017 की सजा के बाद 16वीं पैरोल है।
  • राम रहीम को पैरोल दिन चुनावी क्षेत्रों में डेरा सच्चा सौदा अनुयायियों की संख्या और राजनीतिक दबावों के बीच अक्सर जेल से बाहर आने दिया जाता है।
  • इस पैरोल के कारण राम रहीम कुल 436 दिन जेल से बाहर रह चुका है और यह अवधि उनकी जेल की सजा के पांच वर्षों में बार-बार बढ़ी है।

बलात्कार और हत्या के दोषी गुरमीत राम रहीम सिंह को एक बार फिर 30 दिन की पैरोल (Ram Rahim Parole) मिल गई है. 2017 में सजा मिलने के बाद से राम रहीम अब 16वीं बार रिहा हुआ है. इससे पहले जनवरी 2026 में उसे 40 दिन की पैरोल दी गई थी. लोग सवाल कर रहे हैं कि ये किस तरह का कानून है कि डबल मर्डर और डबल रेप केस का दोषी हर तीसरे-चौथे महीने ‘छुट्टी’ मनाने के लिए बाहर आ जाता है.

Advertisement

राम रहीम इस समय हरियाणा के रोहतक जिले की सुनारिया जिला कारागार में बंद है. आजतक से जुड़ीं कमलजीत संधु की रिपोर्ट के मुताबिक, हरियाणा सरकार ने इस बार राम रहीम की 30 दिनों की पैरोल मंजूर की है.

26 मई की सुबह 6:30 बजे राम रहीम जेल से बाहर आ गया. जेल से बाहर आते ही उसे पंजाब और हरियाणा पुलिस के भारी सुरक्षा घेरे में ले लिया गया. राम रहीम पुलिस के एक बहुत बड़े काफिले के साथ सिरसा स्थित डेरा सच्चा सौदा आश्रण के लिए रवाना हुआ. पैरोल की अवधि के दौरान वह यहीं रहेगा. 

Advertisement

5 सालों में 436 दिन की पैरोल

इस साल राम रहीम को दूसरी बार पैरोल मिली है. इससे पहले जनवरी में उसे 40 दिन की पैरोल दी गई थी. 20 अक्टूबर 2020 में उसे मां से मिलने के लिए एक दिन की पैरोल मिली थी. बीते 5 सालों में वह कुल 406 दिन जेल से बाहर रह चुका है. मई 2026 में मिली इस पैरोल के बाद ये दिन बढ़कर 436 हो जाएंगे. यानी एक साल से भी ज्यादा समय तक वह जेल से बाहर ही रहा है.

राम रहीम को 2017 में उसके ही आश्रम की दो महिला अनुयायियों के साथ रेप मामले में 20 साल की सजा सुनाई गई थी. इसके बाद 2019 में पत्रकार रामचंद्र छत्रपति की हत्या के मामले में उसे दोषी ठहराया गया. इसके अलावा 2002 में उसे अपने ही मैनेजर की हत्या के मामले में भी दोषी ठहराया गया और उम्रकैद की सजा सुनाई गई.

Advertisement

ये भी पढ़ें: 5 साल की जेल में 1 साल की 'आजादी', बलात्कारी राम रहीम सजा काट रहा या मौज?

राम रहीम को ज्यादातर पैरोल और फरलो हरियाणा, पंजाब, दिल्ली या राजस्थान में चुनावों के समय मिले हैं. इन राज्यों, ख़ासकर हरियाणा के कई निर्वाचन क्षेत्रों में डेरा के अनुयायियों की अच्छी खासी संख्या बताई जाती है.

उसके बार-बार जेल से बाहर आने को लेकर विपक्षी दलों ने सरकार पर राजनीतिक फायदे के लिए पैरोल देने का आरोप लगाया है. हालांकि, तमाम राजनीतिक दबावों और आलोचनाओं के बावजूद राम रहीम की ‘मौज’ जारी है.

वीडियो: राम रहीम को 14वीं बार मिली पैरोल, आठ साल में कुल 326 दिन जेल से बाहर

Advertisement