The Lallantop

आ गई फरारी की इलेक्ट्रिक कार Luce, Apple के साथ भी सुपरकार का कनेक्शन

फेरारी की पहली इलेक्ट्रिक कार (Ferrari unveils Luce) लूसे को LoveFrom नाम की डिजाइन एजेंसी ने बनाया है. ऐप्पल के पूर्व डिजाइन हेड Sir Jony Ive इसके फाउंडर हैं. इतावली कंपनी की पहली ईवी का दाम 640,000 डॉलर बोले तो 6 करोड़ रुपये है. कार सिर्फ 2.5 सेकंड में 96km/h की रफ्तार पकड़ सकती है.

Advertisement
post-main-image
Ferrari Luce, With LoveFrom Jony Ive

Ferrari की सवारी के लिए अब आपको फ्यूल डालने की जरूरत नहीं होगी. अरे सच्ची में क्योंकि लग्जरी कार मेकर ने अपनी पहली इलेक्ट्रिक कार Luce लॉन्च (Ferrari unveils Luce) की है. इतावली कंपनी की पहली ईवी का दाम 640,000 डॉलर बोले तो 6 करोड़ रुपये है. Luce के चारों चक्कों पर फेरारी की खुद बनाई हुई मोटर लगी हैं, जिसकी वजह से कार सिर्फ 2.5 सेकंड में 96km/h की रफ्तार पकड़ सकती है. फेरारी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी बेनेडेटो विग्ना ने रोम में कहा कि लूसे का मतलब इतालवी में "प्रकाश" होता है. इसे डेवलप करने में आधा दशक लग गया है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
फेरारी का ऐप्पल कनेक्शन

फेरारी की पहली इलेक्ट्रिक कार लूसे का इंटीरियर LoveFrom नाम की डिजाइन एजेंसी ने बनाया है. ऐप्पल के पूर्व डिजाइन हेड Sir Jony Ive इसके फाउंडर हैं. ऐप्पल का ओल्ड स्कूल मगर हिट डिजाइन एलीमेंट इस कार में भी दिखता है. जहां आजकल कार कंपनियां टच स्क्रीन के पीछे पड़ी हैं. एक नहीं दो नहीं बल्कि तीन-तीन स्क्रीन लगा रही हैं, वहीं जॉनी ने लूसे में स्क्रीन के साथ चटचट की आवाज वाले बटन भी लगाए हैं.  

Ferrari Luce
Ferrari Luce
5 सीटों वाली फेरारी

लूसे कंपनी की पहली कार है जिसमें पांच सीटें लगी हुई हैं. अभी तक कंपनी 2 या चार सीट वाली कारें ही बनाती रही है. कार 310km/h की रफ्तार से फर्राटा भर सकती है. कंपनी के मुताबिक 122 kWh का बैटरी पैक 530 किलोमीटर तक की रेंज दे सकता है. पारंपरिक ईवी की तरह इसमें मोटर का साउंड और वाइब्रेशन महसूस नहीं होगा बल्कि ऐसा लगेगा कि मानो कोई गिटार बज रहा हो. अक्टूबर 2026 से कार की डिलिवरी स्टार्ट होगी.

Advertisement

कंपनी का कहना है की ईवी के हर पार्ट्स को उसने खुद बनाया है ताकि फ्यूचर में रिपेयर में कोई दिक्कत नहीं हो और गाड़ी की रीसेल वैल्यू भी बढ़िया मिले. हालांकि लूसे को सुपर कार के मुरीदों से कोई इलेक्ट्रीफायिंग रिस्पॉन्स नहीं मिला है.  ब्रिटिश कार मेकर Jaguar को भी अपनी इलेक्ट्रिक कार के लिए ऐसी ही आलोचना झेलनी पड़ी थी.

Ferrari Luce
Ferrari Luce
फेरारी को झटका तो नहीं लगेगा

सुपर कार मार्केट की सुपर बॉस कंपनी ने ऐसे समय में इलेक्ट्रिक कार लॉन्च की है जब दुनिया भर की बड़ी कार कंपनियों ने ईवी के प्लान पर ब्रेक लगा दिए हैं. Honda, Ford, GM, Stellantis और Volkswagen ने अपने कुल साढ़े 6 लाख करोड़ रुपये के EV प्लान को राइट डाउन कर दिया है. Lamborghini ने ईवी बनाने का प्लान ही कैंसिल कर दिया तो जर्मन Porsche ने कमजोर डिमांड के चलते ईवी प्रोडक्शन को एकदम ही कम कर दिया है.

वीडियो: शिया पाकिस्तानी नागरिकों को UAE से क्यों निर्वासित किया जा रहा?

Advertisement

Advertisement