The Lallantop

पीस टॉक के बीच ट्रंप का अल्टीमेटम, 'यूरेनियम हमें दो या खुद खत्म करो', अब क्या करेगा ईरान?

Trump on Iran's uranium: अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने ईरान के सामने यूरेनियम को लेकर दो ऑप्शन रखे हैं. ईरान अपना एनरिच्ड यूरेनियम अमेरिका को सौंप दे या फिर खुद उसे नष्ट कर दे. उन्होंने बताया कि ऐसा करने में ईरान की भी सहमति होगी. पीस डील का क्या होगा?

Advertisement
post-main-image
डॉनल्ड ट्रंप ने ईरान के सामने यूरेनियम को लेकर दो ऑप्शन रखे हैं. (फाइल फोटो-इंडिया टुडे)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • अमेरिका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने ईरान को कहा है कि वह अपना एनरिच्ड यूरेनियम या तो अमेरिका को सौंपे या खुद नष्ट करे, जिससे न्यूक्लियर डील की संभावना बढ़ सके।
  • ईरान और अमेरिका के बीच न्यूक्लियर प्रोग्राम और स्ट्रेट ऑफ होर्मुज की बंदी जैसी समस्याएं पीस डील में विलंब का कारण बनी हैं, जबकि अमेरिकी प्रशासन के अस्थिर रवैये को भी बाधा माना जा रहा है।
  • यदि डील सफल होती है तो स्ट्रेट ऑफ होर्मुज खुल जाएगा जिससे तेल की कीमतों पर असर पड़ेगा और क्षेत्रीय शांति के लिए नए अवसर बनेंगे, हालांकि अभी तक इससे जुड़ा कोई आधिकारिक निर्णय नहीं आया है।

अमेरिका-ईरान के बीच पीस डील में एनरिच्ड यूरेनियम सबसे बड़ा रोड़ा बना हुआ है. अगर आपको याद हो तो अमेरिका ने ईरान के न्यूक्लियर प्रोग्राम को रोकने के लिए ही ये जंग शुरू की थी. अब राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने ईरान के सामने यूरेनियम को लेकर दो ऑप्शन रखे हैं. ‘ईरान अपना एनरिच्ड यूरेनियम अमेरिका को सौंप दे या फिर खुद उसे नष्ट कर दे.’ उन्होंने बताया कि ऐसा करने में ईरान की भी सहमति होगी. 

Advertisement

23 मई को अमेरिकी मीडिया संस्थान न्यू यॉर्क टाइम्स ने दावा किया कि दोनों देशों के बीच एक ऐसे समझौते पर बात बनी है, जिससे मिडिल ईस्ट में शांति आ सकती है. रिपोर्ट में ये भी दावा किया गया कि ईरान अपना एनरिच्ड यूरेनियम अमेरिका को सौंपने के लिए तैयार है. ट्रंप के बयान ने इस दावे पर मुहर लगा दी है. उन्होंने ट्रुथ सोशल पर एक पोस्ट में लिखा, 

‘ईरान के एनरिच्ड यूरेनियम को तुरंत अमेरिका लाया जाए और उसे यहां पर नष्ट किया जाए. ऐसा भी कर सकते हैं कि ईरान की सहमति से उसे किसी ऐसी जगह ले जाया जाए जहां उसे नष्ट किया जा सके. जब ऐसा हो तब एटॉमिक एनर्जी कमीशन या उसके समकक्ष किसी संस्थान के लोग वहां मौजूद हों जिनके सामने यूरेनियम को ख़त्म किया जाएगा.’

Advertisement
donald trump
डॉनल्ड ट्रंप का ट्रुथ सोशल पोस्ट. 
डील हुई तो होर्मुज खुल जाएगा

अगर वाकई दोनों देशों के बीच शांति समझौता हो जाता है, तो स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज़ भी खुल जाएगा. होर्मुज़ बंद होने की वजह से पूरी दुनिया में कच्चा तेल महंगा हो गया है. सामान का इंपोर्ट-एक्सपोर्ट रुक रहा है. ऐसे में दोनों देशों के बीच समझौता, एक गुड न्यूज़ है. डील तय होने को लेकर अभी तक सरकारी मीडिया या किसी बड़े नेता ने खुलकर बात नहीं की है. बताया गया कि डील को लेकर शुरूआती फ्रेमवर्क तैयार है. ट्रंप ने इससे पहले कहा था कि दोनों देशों के बीच या तो बहुत अच्छी डील होगी या कोई डील नहीं होगी. 

डॉनल्ड ट्रंप ने एक और पोस्ट में पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा पर भी निशाना साधा. उन्होंने बताया कि उनकी नीतिओं ने ईरान के न्यूक्लियर प्रोग्राम को हवा दी. लेकिन ट्रंप प्रशासन ठीक इसके विपरीत काम कर रही है. ट्रंप ने कहा कि जब तक डील साइन नहीं हो जाती तब तक होर्मुज में ब्लॉकेड बना रहेगा. 

ये भी पढ़ें: अमेरिका-ईरान की डील लगभग फाइनल, स्ट्रेट ऑफ होर्मुज खुलने पर भी आया अपडेट

Advertisement
 ईरान ने डील पर क्या कहा? 

अब बात करते हैं ईरान की. एनडीटीवी के मुताबिक, ईरान ने संकेत दिया है कि अमेरिका के साथ बहुत से मुद्दों पर बात बन गई है, लेकिन अमेरिका के बार-बार स्टैंड बदलने की वजह से अभी फाइनल नहीं हो पाई है. ईरानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बघई ने बताया कि डील के बहुत से मुद्दों पर बात बनने का मतलब ये नहीं कि डील साइन हो ही जाएगी. उन्होंने तर्क देते हुए कहा कि अमेरिकी अधिकारीयों की अस्थिरता ने इसे उलझा दिया है इसलिए अभी कुछ कहना मुश्किल है. हालांकि, एनरिच्ड यूरेनियम सौंपने को लेकर ईरान की ओर से आधिकारिक बयान नहीं आया है. 

वीडियो: दुनियादारी: अमेरिका-ईरान डील से तेहरान के यूरेनियम स्टॉक का क्या होगा?

Advertisement