जब से तमिल सुपरस्टार सी. जोसेफ विजय तमिलनाडु के मुख्यमंत्री बने हैं, तब से इंटरनेट पर उनकी तुलना तेलुगू स्टार और आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण से की जाने लगी है. अब पवन कल्याण ने इस पर खुलकर बात की है. उन्होंने यह भी स्वीकार किया है कि उन्हें जलन महसूस होती है. पवन कल्याण ने हंसते हुए कहा कि थलपति विजय ने खुशी-खुशी चुनाव जीत लिया, जबकि वे 15 साल तक सड़कों पर घूमते रहे.
'मुझे जलन होती है, लेकिन...', थलपति विजय की जीत पर खुलकर बोले पवन कल्याण
आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री Pawan Kalyan ने स्वीकार किया है कि उन्हें जलन महसूस होती है. उन्होंने हंसते हुए कहा कि Thalapathy Vijay ने खुशी-खुशी चुनाव जीत लिया, जबकि वे 15 साल तक सड़कों पर घूमते रहे. और क्या कहा उन्होंने?


जन सेना पार्टी (JSP) के प्रमुख पवन कल्याण ने पहले ही चुनावी मुकाबले में जीत दर्ज करने के लिए विजय की 'तमिलगा वेट्री कझगम' (TVK) को बधाई दी. हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, एक कार्यक्रम में बोलते हुए उन्होंने इस जीत को एक मजबूत संकेत बताया है कि लोग राजनीतिक बदलाव की मांग कर रहे हैं. उन्होंने आगे कहा,
“आजकल मैं तमिल राजनीति को देखता हूं, तो लगता है कि उन्होंने यह सब कितनी बेफिक्री से किया है. मुझे जलन हुई. उन्होंने कटआउट और होलोग्राम का इस्तेमाल करके खुशी-खुशी जीत हासिल कर ली. मैं 15 साल तक सड़कों पर घूमता रहा, लेकिन... (हंसते हुए) मैं तो बस मजाक कर रहा हूं.”
उन्होंने आगे कहा,
"लेकिन हमें इंसानियत के नजरिए से सोचने की जरूरत है. कुछ भी कहने के लिए आपको बहुत ज्यादा जानकारी होनी चाहिए. मैंने 15 साल तक इतनी मेहनत क्यों की? क्योंकि एक पार्टी चलाने के लिए आपको लाखों लोगों की उम्मीदों को समझना होता है."
इससे पहले, पवन कल्याण ने कहा था कि आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु की राजनीतिक स्थितियों को एक ही नजरिए से नहीं देखा जा सकता. जन सेना पार्टी (JSP) के प्रमुख पवन कल्याण आंध्र प्रदेश में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) का हिस्सा हैं. राज्य में तेलुगु देशम पार्टी (TDP), जन सेना (JSP) और भारतीय जनता पार्टी (BJP) के त्रिकोणीय गठबंधन की सरकार है.
ये भी पढ़ें: 'TVK के सभी 107 विधायक इस्तीफा देंगे... ', थलपति विजय की पार्टी ने बड़ी धमकी दे दीत
तमिलनाडु में चमके विजयतमिलनाडु विधानसभा चुनाव में विजय की TVK सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी. उसने 108 सीटें जीतीं, लेकिन बहुमत से 10 सीटें कम रह गईं. इसके बाद पार्टी के मुखिया विजय ने कांग्रेस, लेफ्ट, विदुथलाई चिरुथैगल काची (VCK) और इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग (IUML) की मदद से सरकार बनाई.
वीडियो: पवन कल्याण के काफिले ने स्टूडेंट्स का रास्ता रोका, छूट गई JEE Mains की परीक्षा




















