जापान में होने वाले एशियन गेम्स में BCCI भारतीय क्रिकेट टीमों के ठहरने की अलग व्यवस्था नहीं करेगा. भारतीय क्रिकेटर वहीं ठहरेंगे जहां टूर्नामेंट की आयोजन समिति ने इंतजाम किया है. बोर्ड ने माना कि इन आयोजन समिति के आवासों में फाइव स्टार जैसी सुविधाएं नहीं होंगी लेकिन बोर्ड संतुष्ट हैं. भारतीय क्रिकेट बोर्ड के वाइस प्रेसिडेंट राजीव शुक्ला ने कहा कि बोर्ड को खिलाड़ियों के आवास को लेकर कोई समस्या नहीं है.
'एशियन गेम्स में क्रिकेटर वहीं रहेंगे, जहां आयोजक रखेंगे', BCCI ने क्लियर कर दिया
राजीव शुक्ला ने आगे बताया कि क्रिकेटर्स के लिए जो आवास तय किये गये हैं, उसकी तस्वीरें और वीडियो बोर्ड ने मंगवाए हैं. शुक्ला को लगता है कि यह आरामदायक है.

शुक्ला ने एशियन गेम्स की सेंड ऑफ सेरेमनी में कहा,
आयोजक जो सुविधा दे रहे हैं, हम वहीं ठहर रहे हैं. हम नजर बनाए हुए हैं कि खिलाड़ियों को किस तरह का आवास दिया जा रहा है. ताकि उन्हें किसी तरह की परेशानी न हो. निश्चित तौर पर यह फाइव स्टार नहीं है लेकिन अच्छा और आरामदायक आवास है.
राजीव शुक्ला ने आगे बताया कि क्रिकेटर्स के लिए जो आवास तय किए गए हैं, उसकी तस्वीरें और वीडियो बोर्ड ने मंगवाए हैं. शुक्ला को लगता है कि यह आरामदायक है. खिलाड़ी वहीं ठहरेंगे क्योंकि दूसरा विकल्प उन्हें ओसाका या तोक्यो में ठहराने का था, जो काफी दूर है.
बोर्ड को किसकी है चिंता?बोर्ड के वाइस प्रेसिडेंट ने यह भी कहा कि वो आवास के मुद्दे को ज्यादा तवज्जो नहीं दे रहे हैं. बोर्ड की असली चिंता जापान के मैदान, पिच और ड्रेसिंग रूम की स्थिति को लेकर है. उन्होंने बताया कि एशियाई क्रिकेट काउंसिल की टीम नागोया का दौरा कर चुकी है और वहां की व्यवस्थाओं से संतुष्ट है. शुक्ला ने बताया कि क्रिकेटर्स के आवास की व्यवस्था भारतीय ओलंपिक संघ, एशियन गेम्स आयोजन समिति और जापान क्रिकेट संघ मिलकर कर रहे हैं.
यह भी पढ़ें- हॉकी टीम फिर पहनेगी नीली जर्सी, 'ऑरेन्ज' पर हॉकी इंडिया ने कहा- ‘वो परमानेंट नहीं था’
शुक्ला ने साफ किया कि भारतीय क्रिकेटर दो खिलाड़ियों के साझा कमरों में नहीं बल्कि अलग-अलग कमरों में ठहरेंगे. भारतीय टीम 20 सितंबर को टोक्यो के लिए रवाना होगी. 22 सितंबर को जापान के खिलाफ ऐतिहासिक टी20 मुकाबला खेलेगी. भारत एशियन गेम्स में अपने अभियान की शुरुआत 28 सितंबर को करेगा. हालांकि महिला टीमों के मुकाबले पहले ही शुरू हो जाएंगे. वह एशिया कप खत्म होते ही जापान के लिए रवाना हो जाएंगे.
वीडियो: फिक्सिंग में फंसा पाकिस्तान, मोहसिन नक़वी और मोहम्मद रिज़वान पर टिकी नजर













