The Lallantop

एशियन गेम्स में भारत की महिला 'चौकड़ी' ने एथलेटिक्स का पहला गोल्ड मेडल जीता

एशियन गेम्स के महिला 4x400 मीटर रिले में भारत की ओर से वित्या रामराज, किरण पहल, प्राची और एमआर पोवम्मा ने हिस्सा लिया था. इस चौकड़ी ने भारत को इन गेम्स में छठा गोल्ड मेडल दिलाया.

Advertisement
post-main-image
एशियन गेम्स 2026 में एथलेटिक्स का पहला गोल्ड रिले इवेंट से आया. (Photo-PTI)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • एशियन गेम्स में भारतीय महिला एथलेटिक्स टीम ने 4x400 मीटर रिले में गोल्ड मेडल जीतकर भारत को इस इवेंट में पहला स्वर्ण पदक दिलाया।
  • भारत ने 1994 से एशियन गेम्स में एथलेटिक्स में लगातार मेडल हासिल किए हैं, लेकिन इस बार प्रदर्शन कमजोर होने की चिंता थी।
  • महिला टीम के गोल्ड मेडल जीतने से भारत का लगातार मेडल मिलने का रिकॉर्ड बना रहा और वित्या रामराज के अंतिम लेग के योगदान को प्रमुख माना गया।

एशियन गेम्स में भारत को एथलेटिक्स में पहला गोल्ड मेडल मिला है. भारतीय महिला टीम ने 4x400 मीटर रिले में देश के लिए गोल्ड जीता. इस इवेंट में भारत की ओर से वित्या रामराज, किरण पहल, प्राची और एमआर पोवम्मा ने हिस्सा लिया. इस चौकड़ी ने 3:29.69 का समय निकालकर पहला स्थान हासिल किया. रेस में एंकर (आखिरी) लेग भागने वालीं वित्या रामराज ने एक बार फिर कमाल का रन किया.  बहरीन दूसरे और चीन तीसरे स्थान पर रहा. वहीं 4x400 मीटर पुरुष टीम ने भी ब्रॉन्ज मेडल हासिल किया. 

Advertisement

यह भी पढ़ें- दीपक चाहर के बैट हुए चोरी, वीडियो शेयर कर बोले- 'बहुत महंगे हैं, प्लीज वापस दे दो' 

1994 से किसी भी एशियन गेम्स में ऐसा नहीं हुआ कि भारत को एथलेटिक्स में गोल्ड न मिला हो. इस बार जिस तरह का प्रदर्शन खिलाड़ियों का था, उसे देखकर इस रिकॉर्ड पर खतरा महसूस हो रहा था. हालांकि महिला रिले टीम ने गोल्ड जीतकर यह खतरा टाल दिया. 

Advertisement

महिला रिले टीम के लिए आखिरी लेग वित्या रामराज भागीं. उस समय भारत दूसरे स्थान पर था. हालांकि वित्या ने कमाल का पुश किया. और आखिरी लेग में भारत को लीड दिलाई. उनके और दूसरे स्थान पर रहीं बहरीन की एथलीट के बीच बहुत ज्यादा अंतर था. यह अंतर वित्या के दमदार प्रदर्शन का सबूत था. आपको बता दें कि यह वित्या का इन एशियन गेम्स में तीसरा मेडल है. इससे पहले उन्होंने 400 मीटर हर्डल्स में ब्रॉन्ज मेडल जीता था. वहीं वह 4x400 मीटर मिक्स्ड रिले में सिल्वर मेडल जीतने वाली टीम का भी हिस्सा थीं. 

29 सितंबर को गुरिंदरवीर सिंह, अनिमेष कुजूर, स्नेहा सत्यनारायण और हरिता भद्रा ने भी 4x100 मीटर मिक्स्ड  रिले फाइनल में ब्रॉन्ज मेडल जीता. उन्होंने सीजन का बेस्ट प्रदर्शन करते हुए 41 . 06 सेकंड का समय निकाला.

खबर अपडेट हो रही है…

Advertisement

वीडियो: एशियन गेम्स के 7 वें दिन शूटिंग में भारत को एक और मेडल, एथलेटिक्स में पदकों की भरमार

Advertisement