The Lallantop

नीरू ढांढा गोल्ड के साथ भारत लौटेंगी, अब एशियन गेम्स के ट्रैप इवेंट में सबको पीछे छोड़ा

नीरू ढांढा ने ट्रैप इवेंट के क्वालिफाइंग राउंड में टॉप स्थान हासिल किया था. फाइनल में भी वह अच्छी लय में दिखी और शुरुआत से ही लीड हासिल की. आखिरी सीरीज में इसी लीड ने उन्हें गोल्ड दिलाया.

Advertisement
post-main-image
नीरू ढांढा ने भारत को एशियन गेम्स में शूटिंग में दूसरा गोल्ड मेडल दिलाया. (Photo-PTI)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • भारतीय ट्रैप शूटर नीरू ढांढा ने 29 सितंबर को महिलाओं के इंडिविजुअल ट्रैप इवेंट में 30 में से 28 स्कोर कर एशियन गेम्स रिकॉर्ड बनाते हुए गोल्ड मेडल जीता।
  • यह प्रतियोगिता छह सीरीज में आयोजित हुई थी, जहां हर सीरीज में पांच अलग-अलग एंगल से पांच शॉट्स लगाए गए, और इससे पहले भारत को इस इवेंट में कभी गोल्ड मेडल नहीं मिला था।
  • नीरू के गोल्ड मेडल जीतने से भारत को इस इवेंट में पहली बार शीर्ष स्थान मिला है, जिससे भारतीय ट्रैप शूटिंग की स्थिति में बदलाव और भविष्य में प्रतिस्पर्धा को बढ़ावा मिलने की संभावना है।

भारतीय ट्रैप शूटर नीरू ढांढा ने देश के लिए गोल्ड मेडल जीता है. 29 सितंबर को महिलाओं के इंडिविजुअल ट्रैप इवेंट में पीला तमगा हासिल किया. भारत को अब तक इस इवेंट में कभी गोल्ड मेडल नहीं मिला था. नीरू ने फाइनल में एशियन गेम्स रिकॉर्ड बनाते हुए यह मेडल अपने नाम किया है.

Advertisement

यह भी पढ़ें- वर्ल्ड कप 2027 का शेड्यूल एक अक्टूबर को आएगा; 14 टीमें, 12 वेन्यू और 57 मैच होंगे 

फाइनल में सभी खिलाड़ियों को छह सीरीज खेलनी थी. हर सीरीज में पांच अलग-अलग एंगल से पांच शॉट लेने थे. नीरू ने पहली सीरीज में 5, दूसरी सीरीज में 4, तीसरी सीरीज में 5, चौथी सीरीज में चार पॉइंट हासिल किए. वह शुरुआत से ही लीड में थी. गोल्ड के लिए आखिरी सीरीज में उनका सामना चीन की सुन युनोंग से था. उनके पास उस समय 2 पॉइंट की लीड थी.नीरू ने अपने आखिरी श़ॉट से पहले ही गोल्ड पक्का कर लिया था. 30 में से 28 के स्कोर के साथ उन्होंने एशियन रिकॉर्ड कायम किया.

Advertisement

 

ये खबर लगातार अपडेट हो रही है. .. 

 

Advertisement

वीडियो: 2027 ODI वर्ल्ड कप खेलेंगे रोहित शर्मा और विराट कोहली? गंभीर ने बता दिया

Advertisement