The Lallantop

हालैंड से प्रेरित था अभि‍षेक का सेलिब्रेशन? टीम इंडिया के ओपनर ने बताई असली वजह

Abhishek Sharma Celebration : अफगानिस्तान के ख‍िलाफ खेले गए अंतिम T20I मैच में Abhishek Sharma ने रिकॉर्ड 30 गेंदों में सेंचुरी ठोक दी. इसके बाद उन्होंने मेडिटेशन वाले मुद्रा में सेलिब्रेट किया.

Advertisement
post-main-image
अभ‍िषेक शर्मा ने अफगानिस्तान के ख‍िलाफ महज 30 गेंदों में ठोकी सेंचुरी. (Courtesy : PTI)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • अभिषेक शर्मा ने अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 आई मैच में 30 गेंदों में सेंचुरी लगाकर रोहित शर्मा का 2017 से बना रिकॉर्ड तोड़ा और सबसे तेज सेंचुरी लगाने वाले फुल मेंबर नेशन खिलाड़ी बने।
  • अभिषेक शर्मा ने अपनी अनोखी मेडिटेशन शैली के सेलिब्रेशन के पीछे पिछले एक साल से मेडिटेशन का अभ्यास और उससे मिलने वाली मानसिक स्थिरता को कारण बताया, जिससे वे क्रिकेट के दबाव का सामना कर पा रहे हैं।
  • इस रिकॉर्डतोड़ प्रदर्शन और मेडिटेशन आधारित सेलिब्रेशन के बाद अभिषेक शर्मा ने टीम इंडिया को सीरीज में क्लीन स्वीप दिलाई और मेडिटेशन को बढ़ावा देने के लिए जागरूकता फैलाने की योजना बनाई है।

अभ‍िषेक शर्मा ने इतिहास रच दिया. महज 30 गेंदों में सेंचुरी लगाकर उन्होंने रोहित शर्मा का लंबे समय से चला आ रहा रिकॉर्ड तोड़ दिया. लेकिन, इस रिकॉर्डतोड़ प्रदर्शन के बाद उन्होंने इसे जैसे सेलिब्रेट किया, वो ज़्यादा चर्चा में है. सोशल मीडिया पर उनके सेलिब्रेशन को खूब पसंद किया जा रहा है. कई लोग इसकी तुलना मैनचेस्टर सिटी के स्ट्राइकर अर्लिंग हालैंड के सेलिब्रेशन से कर रहे हैं. वहीं, कई अभ‍िषेक की पुरानी फाेटो शेयर कर रहे हैं, जिसमें वो ध्यान लगाते नज़र आ रहे हैं.

Advertisement

हालांकि, इस पूरे सेलिब्रेशन के पीछे की कहानी क्या है? वो अब खुद अभि‍षेक शर्मा ने बता दी है. साथ ही अभ‍िषेक ने ये भी बताया कि कैसे मेडिटेशन ने उन्हें पिछले एक साल से करियर में चल रहे उतार-चढ़ाव को बढ़‍िया से हैंडल करने में मदद की है.

अभ‍िषेक का स्पेशल सेलिब्रेशन

अफगानिस्तान के ख‍िलाफ 3 मैचों की T20I सीरीज का आख‍िरी मुकाबला 17 सितंबर को खेला गया. अरुण जेटली स्टेडियम में हुए इस मुकाबले में अभि‍षेक ने रिकॉर्ड 30 बॉल्स पर सेंचुरी ठोक दी. इससे पहले, ये रिकॉर्ड रोहित शर्मा के नाम था, उन्होंने 2017 में श्रीलंका के ख‍िलाफ 35 बॉल्स में सेंचुरी लगाई थी. अभ‍िषेक ने सिर्फ रोहित का रिकॉर्ड ध्वस्त नहीं किया. वो फुल मेंबर नेशन में सबसे तेज सैकड़ा लगाने का रिकॉर्ड भीv बना दिया.

Advertisement

अभ‍िषेक ने इस दौरान 10 छक्के और 9 चौके लगाए. उनकी इस दमदार पारी के कारण टीम इंडिया ने महज 8.3 ओवर्स में 132 रन बना लिए थे. ये अभ‍िषेक की T20I में तीसरी सेंचुरी थी. उन्होंने जैसी ही अपनी सेंचुरी पूरी की. एक अनोखा सेलिब्रेशन किया. वो ग्राउंड पर बैठे और म‍ेडिटेशन की मुद्रा में चले गए. ऐसा सेलिब्रेशन क्रिकेट में अब तक नहीं दिखा था. फुटबॉल में अर्लिंग हालैंड का ये ट्रेडमार्क सेलिब्रेशन है. इसलिए अभ‍िषेक के इस सेलिब्रेशन की तुलना नॉर्वे के स्ट्राइकर से होने लगी. क्योेंकि टीम इंडिया के पेसर मोहम्मद सिराज का ‘सियू’ सेलिब्रेशन रोनाल्डो से ही इंस्पायर्ड है.

ये भी पढ़ें : वैभव को अभी नहीं मिलेगा मौका! कोच गंभीर ने साफ-साफ कह दिया

अभि‍षेक ने सेलिब्रेशन को लेकर क्या कहा?

हालांकि, अभ‍िषेक ने ये साफ कर दिया कि वो हालैंड से इंस्पायर होकर ऐसा सेलिब्रेशन नहीं कर रहे थे. मैच के बाद ब्रॉडकास्टर्स से बात करते हुए अभ‍िषेक ने बताया कि मेडिटेशन ने पिछले एक साल में उन्हें काफी मदद की है. इसी कारण लगातार चल रहे क्रिकेट के प्रेशर को वो अच्छे से हैंडल कर पा रहे हैं. उनके मुताबिक, वो लोगों को मेडिटेशन के प्रति जागरूक करना चाहते थे. इसी वजह से उन्होंने ऐसे सेलिब्रेट करने का फैसला किया. अभ‍िषेक ने कहा,

Advertisement

मैं पिछले कुछ समय से मेडिटेशन कर रहा हूं. शायद पिछले 6 महीने या एक साल से. मैंने मेडिटेशन और मैनिफेस्टेशन पर काफी ध्यान दिया है. हमें पूरे साल क्रिकेट खेलना होता है. ऐसे में कई बार उतार-चढ़ाव आते हैं. ऐसे में अपने दिमाग को कैसे स्टेबल रखेंगे? मुझे मेडिटेशन से काफी मदद मिली है.

टीम इंडिया के ओपनर ने इस सेलिब्रेशन के पीछे की वजह भी बताई. उन्होंने आगे कहा, 

मैं चाहता हूं कि कोई देखे तो सीखे. पिछले 6 से 8 महीने मुझे इससे काफी मदद मिली. इस सेलिब्रेशन के पीछे की पूरी कहानी यही है. इसी कारण से मैं काफी स्टेबल रह पा रहा हूं. 

अभ‍िषेक रहे टॉप परफॉर्मर

अभ‍िषेक इस सीरीज के टॉप परफॉर्मर रहे हैं. उन्होंने इससे पहले, पहले T20I में 82 रनों की दमदार इनिंग्स खेली थीं. अभ‍िषेक ने सीरीज में 76.33 के औसत से 229 रन बनाए. इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट भी 269.41 का रहा. वहीं, मैच की बात करें तो, टीम इंडिया ने पहले बैटिंग करते हुए 221 रन बनाए. इसके जवाब में अफगानी टीम महज 94 रन पर सिमट गई. डेड रबर मैच को टीम इंडिया ने 127 रनों से जीतकर सीरीज को भी क्लीन स्वीप कर लिया.

वीडियो: दलीप ट्रॉफी में वैभव सूर्यवंशी का धमाका, अर्धशतक के साथ बनाए कई रिकॉर्ड

Advertisement