The Lallantop

नीरज नहीं तो कौन? एशियन गेम्स में ये हैं मेडल्स के दावेदार

नीरज चोपड़ा चोट के कारण इन एशियन गेम्स में हिस्सा नहीं ले रहे हैं. ऐसे में इस बार एथलेटिक्स में भारत के लिए कौन गोल्ड लाएगा? जैवलिन थ्रो में कौन पेश करेगा भारतीय चुनौती?

Advertisement
post-main-image
एशियन गेम्स में 74 भारतीय एथलीट्स हिस्सा लेने वाले हैं. (Courtsey- PTI)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • एशियन गेम्स 2023 में भारत के कुल 503 एथलीट्स ने भाग लिया, जिनमें से 74 एथलीट्स एथलेटिक्स इवेंट्स में हिस्सा ले रहे हैं, जिसमें कई कॉमनवेल्थ और एशियन गेम्स मेडलिस्ट शामिल हैं।
  • नीरज चोपड़ा की चोट के कारण वे इस बार के एशियन गेम्स में भाग नहीं ले रहे हैं, जिससे जैवलिन थ्रो और एथलेटिक्स में भारत की चुनौती पर असर पड़ा है।
  • तेंजिदर पाल सिंह तूर इस बार गोल्डन हैट्रिक पूरा करने के लिए एशियन गेम्स में शॉटपुट इवेंट में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे, जो एशियाड में लगातार तीसरी बार गोल्ड जीत सकते हैं।

एशियन गेम्स में इस बार भारत के 503 एथलीट्स हिस्सा ले रहे हैं. इसमें सबसे ज्यादा एथलीट्स एथलेटिक्स में हिस्सा लेंगे. लगभग हर एथलेटिक्स इवेंट में फैंस की नजर नीरज चोपड़ा पर टिकी रहती थी. लेकिन, इस बार ऐसा नहीं है. नीरज चोपड़ा चोट के कारण इन एशियन गेम्स में हिस्सा नहीं ले रहे हैं. ऐसे में इस बार एथलेटिक्स में भारत के लिए कौन लाएगा गोल्ड? जैवलिन थ्रो में कौन पेश करेगा भारतीय चुनौती?

Advertisement
एथलेटिक्स में आए थे 29 मेडल

पिछले एशियन गेम्स में भारत ने 107 मेडल हासिल किए थे. इनमें से 29 मेडल एथलेटिक्स में आए थे. इनमें 6 गोल्ड, 14 सिल्वर और 9 ब्रॉन्ज मेडल शामिल थे. इस बार भारतीय दल में 74 एथलीट शामिल हैं. एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया ने क्वालिफिकेशन स्टैंडर्ड तय किए थे. इसके बावजूद, फेडरेशन ने आखिरी समय तक कंटिटजेंट में बदलाव किए. नागोया पहुंचने वाले 74 एथलीट्स के दल में कॉमनवेल्थ गेम्स मेडलिस्ट, एशियन गेम्स मेडलिस्ट और कई नेशनल रिकॉर्ड होल्डर शामिल हैं.

जैवलिन थ्रो में कौन लाएगा मेडल?

सबसे पहले बात करते हैं, जैवलिन थ्रो की. नीरज चोपड़ा ने सोशल मीडिया पर पोस्ट डालकर जानकारी दी थी कि वह एशियन गेम्स का हिस्सा नहीं होंगे. इस बार जैवलिन थ्रो में रोहित यादव और यशवीर सिंह भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे. यशवीर सिंह ने हाल ही में हुए ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स में ब्रॉन्ज मेडल हासिल किया था. एशियन गेम्स में भी लगभग वही खिलाड़ी हिस्सा लेंगे, जिन्होंने कॉमनवेल्थ गेम्स में हिस्सा लिया था. ऐसे में फैंस को उनसे मेडल की उम्मीद है. वहीं, रोहित यादव से भी मेडल की उम्मीद है. वह इस सीजन में भारत के लिए सबसे लंबा थ्रो करने वाले खिलाड़ी हैं. उन्होंने इस सीजन में वर्ल्ड एथलेटिक्स कॉन्टिनेंटल में 87.68 मीटर का थ्रो किया था.

Advertisement
तूर के पास हैट्रिक का मौका

थ्रो इवेंट्स में गोल्ड के सबसे बड़े दावेदार तेंजिदर पाल सिंह तूर हैं. यह शॉटपुट खिलाड़ी इस बार गोल्डन हैट्रिक पूरा करने उतरेगा. उन्होंने हांगझू और जकार्ता एशियन गेम्स में गोल्ड जीता था. इस सीजन उनका पर्सनल बेस्ट 21.03 मीटर रहा है. यह इस समय एशिया में भी बेस्ट प्रदर्शन है. अगर तूर गोल्ड जीतते हैं तो वह एशियाड में एथलेटिक्स के एक इवेंट में लगातार तीन गोल्ड जीतने वाले पहले एथलीट बन जाएंगे.

ट्रैक इवेंट्स में भारत की सबसे बड़ी उम्मीद गुलवीर सिंह हैं. यह भारतीय एथलीट एशियन गेम्स में 1500 मीटर, 5000 मीटर और 10000 मीटर में हिस्सा लेंगे. उन्होंने ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स में दो मेडल हासिल किए. 10000 मीटर में 27:24.18 की उनकी टाइमिंग इस समय एशिया की सीजन बेस्ट टाइमिंग है. 5000 मीटर में गुलवीर का मुकाबला बहरीन के बिरहानु बलेव से होगा, जो मौजूदा चैंपियन हैं.

साबले और पारुल मेडल डिफेंड कर पाएंगे?

अविनाश साबले के लिए सीजन देरी से शुरू हुआ. वह इस साल ज्यादातर समय चोट से जूझते रहे हैं. उन्होंने पूरे सीजन में, सिर्फ एक टूर्नामेंट में हिस्सा लिया था. वह इस बार एशियन गेम्स में 3000 मीटर स्टीपलचेज इवेंट में अपना गोल्ड डिफेंड करने उतरेंगे. वहीं, आखिरी समय में उन्हें 5000 मीटर में भी शामिल किया गया है. अविनाश को 2023 एशियन गेम्स में इस इवेंट में सिल्वर मेडल मिला था. महिला वर्ग में इन दोनों इवेंट्स में पारुल चौधरी हिस्सा लेंगी. उन्होंने पिछले गेम्स में इन दोनों इवेंट्स में मेडल हासिल किए थे.  

Advertisement

यह भी पढ़ें- 2027 वर्ल्ड कप खेलेंगे रोहित-विराट? कोच गंभीर के बयान ने साफ कर दी तस्वीर 

400 मीटर के एथलीट विशाल टीके भी ऐसे खिलाड़ी हैं, जो मेडल के दावेदार हैं. 44.98 सेकेंड के साथ उन्होंने इस सीजन में नेशनल रिकॉर्ड बनाया था. उनके अलावा, 400 मीटर में राजेश और रमेश भी चुनौती पेश करेंगे. उनका सीजन-बेस्ट 45.26 सेकेंड है.

जंप इवेंट्स में ये एथलीट्स हैं दावेदार

नेशनल रिकॉर्ड होल्डर डेकाथलॉन खिलाड़ी तेजस्विन शंकर कॉमनवेल्थ गेम्स में चोटिल हो गए थे. इसके बावजूद, उन्होंने ब्रॉन्ज मेडल जीता था. एशियन गेम्स में उन्हें जापान के युमा मारुयामा से चुनौती मिलेगी. युमा का पर्सनल बेस्ट 8321 अंक हैं. वहीं, शंकर ने हाल ही पहली बार 8000 पॉइंट्स का मार्क क्रॉस किया था.

जंप इवेंट्स की बात करें, तो नेशनल रिकॉर्ड होल्डर सर्वेश कुशारे से भी मेडल की उम्मीद है. वह भी मामूली चोट से जूझ रहे हैं. उनके लिए सबसे बड़ी चुनौती होंगे, ओलंपिक और वर्ल्ड मेडलिस्ट मुताज़ ईसा बरशिम. वह गोल्ड के सबसे बड़े दावेदार हैं. 

वहीं, पिछले एशियन गेम्स के ट्रिपल जंपर प्रवीण चित्रवेल और 100 मीटर हर्डल्स एथलीट ज्योति याराजी भी चोट से उबरकर वापसी कर रहे हैं. श्रीशंकर ने पिछले एशियन गेम्स में सिल्वर मेडल जीता था. वह इस सीजन भी बहुत अच्छी लय में हैं. उन्होंने इस सीजन जिन सात टूर्नामेंट में हिस्सा लिया, उन सभी में आठ मीटर से अधिक की जंप लगाई है.

वीडियो: मीराबाई चानू ने जीता पहला एशियन गेम्स मेडल, जीता सिल्वर

Advertisement