The Lallantop

मलेशिया को 5-1 से हराकर भारत ने हॉकी में जीता गोल्ड, ओलंपिक का टिकट भी पक्का

भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने एशियन गेम्स में मलेशिया को 5-1 से हराकर गोल्ड मेडल अपने नाम किया. इसके साथ ही भारत ने लॉज एंजेलिस ओलंपिक के लिए क्वालिफाई कर लिया है.

Advertisement
post-main-image
भारतीय पुरुष हॉकी टीम पांचवीं बार एशियन गेम्स में गोल्ड मेडल जीती है. (Photo-Pti)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने एशियन गेम्स के गोल्ड मेडल मुकाबले में मलेशिया को 5-1 से हराकर पांचवीं बार यह खिताब जीता और 2028 के ओलंपिक के लिए भी क्वालीफाई किया।
  • भारतीय पुरुष हॉकी टीम के इस प्रदर्शन के पीछे लगातार मजबूत खेल और पेनल्टी कॉर्नर का सही उपयोग मुख्य कारण था, जबकि मलेशिया ने डिफेंसिव खेल अपनाया।
  • इस जीत के बाद भारत की महिला और पुरुष हॉकी टीमों ने पहली बार एक साथ एशियन गेम्स में गोल्ड मेडल जीते, जिससे दोनों टीमों का ओलंपिक क्वालीफिकेशन सुनिश्चित हुआ।

भारतीय महिला हॉकी टीम के बाद अब पुरुष टीम ने भी एशियन गेम्स में कमाल कर दिखाया है. शनिवार, 3 अक्टूबर को गोल्ड मेडल मुकाबले में भारत ने मलेशिया को 5-1 से हरा दिया. इस गोल्ड के साथ भारत ने 2028 के ओलंपिक के लिए भी क्वालीफाई कर लिया है. भारत की ओर से हरमनप्रीत सिंह ने दो, हार्दिक सिंह, जुगराज सिंह और शिलानंद लाकरा ने 1-1 गोल किए. भारत ने पांचवीं बार एशियन गेम्स का गोल्ड मेडल जीता है. हालांकि, ये पहली बार हुआ है जब भारत की महिला और पुरुष दोनों हॉकी टीमों ने एक साथ गोल्ड मेडल जीते हैं.  मलेशिया को सिल्वर मेडल मिलेगा. वहीं  पाकिस्तान ने साउथ कोरिया को 5-3 से हराकर ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया.

Advertisement

यह भी पढ़ें- नमन और आकिब के बाद अंशुल को भी मिला ODI डेब्यू का मौका! 

भारत की ओर से कप्तान हरमनप्रीत सिंह (11वें, 57वें मिनट) और जुगराज सिंह (23वें) ने  पेनल्टी कॉर्नर को गोल में बदला. वहीं  उप-कप्तान हार्दिक सिंह ने 42वें मिनट में पेनल्टी स्ट्रोक से गोल किया. मैच के आखिर में   शिलानंद लकड़ा ने 54वें मिनट में फील्ड गोल किया. मलेशिया का एकमात्र गोल शेलो सिल्वरियस ने 14वें मिनट में किया.

Advertisement

मलेशिया ने हमेशा की तरह काफी डिफेंसिव खेल दिखाया. भारत ने पहले ही क्वार्टर में गोल किया. 11वें मिनट में भारत को पेनल्टी कॉर्नर मिला. हरमनप्रीत कौर ने अपने शॉट को ज्यादा एंगल नहीं दिया. पूरी तरह पावर पर भरोसा किया और भारत को 1-0 की बढ़त दिलाई. मलेशिया ने भी क्वार्टर में बराबरी कर ली. 15वें मिनट में फॉरवर्ड शेलौ सिलवेरियस ने फील्ड गोल करके टीम इंडिया की लीड को खत्म कर दिया.

 

वीडियो: गेस्ट इन द न्यूजरूम: शहीद अजय आहूजा से बालाकोट तक... फाइटर पायलट अनुपम बनर्जी ने बताई अंदर की कहानी

Advertisement

Advertisement