एशियन गेम्स 2026 के छठवें दिन भारत को एक और मेडल मिल गया है. यह मेडल मनप्रीत कौर ने महिलाओं के शॉट पुट इवेंट में अपने नाम किया. ब्रॉन्ज मेडल मुकाबले में उनके सामने कोरिया की चुनौती थी. लेकिन, मनप्रीत ने 17.17 मीटर का बेस्ट थ्रो करके कांस्य पदक अपने नाम किया. इस इवेंट का गोल्ड और सिल्वर मेडल चीन के नाम रहा.
Asian Games: शॉट पुट में भारत को मेडल, मनप्रीत कौर ने जीता ब्रॉन्ज
36 साल की मनप्रीत कौर का ताल्लुक पंजाब से है. वह सात बार नेशनल चैंपियन रह चुकी हैं. साल 2023 में उन्होंने बैंकॉक में हुई एशियन चैंपियनशिप में ब्रॉन्ज मेडल जीता था. मनप्रीत कौर ओलंपिक, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स जैसे बड़े इंटरनेशनल इवेंट में भारत को रिप्रजेंट कर चुकी हैं.

महिलाओं के शॉट पुट इवेंट के फाइनल में उतरीं मनप्रीत कौर ने अपने हर थ्रो में सुधार किया. उन्होंने पहले अटैम्प्ट में 16.32 मीटर का थ्रो किया. दूसरे प्रयास में उन्होंने 16.42 मीटर की दूरी तय की. उनका तीसरा अटैम्प्ट 16.80 मीटर का रहा. चौथे प्रयास में उन्होंने 17.17 मीटर की दूरी तक थ्रो किया. पांचवें थ्रो में वह 16.17 मीटर तक जा पाईं. मनप्रीत का छठवां प्रयास फाउल रहा. इस तरह उनका बेस्ट थ्रो 17.17 मीटर का रहा.
साउथ कोरिया की एथलीट ने दी चुनौतीब्रॉन्ज मेडल मुकाबले में साउथ कोरिया की एथलीट जोंग यू सन (Jeong Yu Sun) ने पदक जीतने के लिए पूरा जोर लगाया. लेकिन, वह मनप्रीत को पीछे नहीं छोड़ पाईं. जोंग का बेस्ट थ्रो 16.78 मीटर का रहा और वह चौथे स्थान पर रहीं.
इस इवेंट में भारत की कृष्णा जयशंकर मेनन ने भी पार्टिसिपेट किया. लेकिन, वह मेडल की रेस में पीछे रहीं. कृष्णा ने पहले प्रयास में 16.57 मीटर का थ्रो किया. दूसरे अटैम्प्ट में उन्होंने 16.51 मीटर दूरी तय की. तीसरे प्रयास में कृष्णा ने 15.94 मीटर का थ्रो किया. जबकि, चौथे प्रयास में उन्होंने 16.16 मीटर की दूरी तय की. पांचवें प्रयास में उन्होंने फाउल किया. छठवें अटैम्प्ट में उन्होंने 14.97 मीटर का थ्रो किया. कृष्णा का बेस्ट थ्रो 16.57 मीटर का रहा और वह पांचवें नंबर पर रहीं.
चीन ने जीता गोल्ड और सिल्वर मेडलचीन की जियायुआन सोंग 19.40 मीटर का थ्रो करके पहले स्थान पर रहीं. उन्होंने गोल्ड मेडल जीता. इसके अलावा उनकी हमवतन लिनरू झांग ने 18.41 मीटर का थ्रो किया. वह दूसरे नंबर पर रहीं. उन्होंने सिल्वर मेडल पर कब्जा किया.
ये भी पढ़ें: Asian Games : सात्विक-चिराग उलटफेर का शिकार, पहले ही राउंड में बाहर
36 साल की मनप्रीत कौर का ताल्लुक पंजाब से है. वह सात बार नेशनल चैंपियन रह चुकी हैं. साल 2023 में उन्होंने बैंकॉक में हुई एशियन चैंपियनशिप में ब्रॉन्ज मेडल जीता था. मनप्रीत कौर ओलंपिक, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स जैसे बड़े इंटरनेशनल इवेंट में भारत को रिप्रजेंट कर चुकी हैं.
वीडियो: रोशिबिना देवी ने वुशु में जीता सिल्वर, एशियन गेम्स में लगाई मेडल की हैट्रिक













