टीम इंडिया के चीफ सेलेक्टर अजीत आगरकर एक्सटेंशन नहीं चाहते हैं. ये बात खुद BCCI सचिव देवजीत सैकिया ने बताई. सैकिया के मुताबिक, बोर्ड आगामी चीफ सेलेक्टर को लेकर कोई भी फैसला 4 अक्टूबर के बाद ही लेगा. दरअसल, 4 अक्टूबर को आगरकर का 3 साल का कार्यकाल पूरा हो रहा है.
आगरकर नहीं लेंगे एक्सटेंशन! नए चीफ सेलेक्टर को लेकर BCCI सचिव ने क्या बताया?
Team India Chief Selector : टीम इंडिया के चीफ सेलेक्टर Ajit Agarkar का कार्यकाल 4 अक्टूबर को पूरा हो रहा है. उन्हें लेकर BCCI सचिव Devajit Saikia ने कंफर्म कर दिया है कि वो एक्सटेंशन नहीं लेंगे.

आगरकर ने 18 सितंबर को BCCI को ये बता दिया था कि वो एक्सटेंशन नहीं चाहते हैं. उनका 3 साल का कार्यकाल पूरा होते ही वो बतौर चीफ सेलेक्टर टीम इंडिया के साथ आगे बढ़ना नहीं चाहते हैं.
BCCI सचिव ने क्या कहा?एक न्यूज एजेंसी के मुताबिक, सैकिया ने कहा,
अजीत आगरकर का कार्यकाल 4 अक्टूबर को खत्म होने जा रहा है. हमारे पास चार अक्टूबर तक पर्याप्त समय है. 4 अक्टूबर के बाद जो चीफ सेलेक्टर का पद खाली हो जाएगा, हम आगे का फैसला करेंगे. BCCI की तरफ से कोई भी फैसला किए जाने के बाद हम इसकी घोषणा सार्वजनिक रूप से करेंगे.
ये भी पढ़ें : न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में नहीं खेलेंगे टॉप खिलाड़ी, गंभीर ने बताई वजह
साथ ही BCCI सचिव ने उम्मीद भी जताई कि इंडियन मेंस टीम, विमेंस टीम की उपलब्धि दोहराएगी. एशियन गेम्स में विमेंस क्रिकेट टीम ने लगातार दूसरी बार गोल्ड मेडल अपने नाम कर लिया है. सैकिया ने इसके बारे में कहा,
हमें बहुत गर्व है. पूरा देश विमेंस टीम की शानदार जीत का जश्न मना रहा है. उन्होंने बेहरतीन प्रदर्शन किया है. टीम एक साल से अधिक समय से अपनी जीत की लय बरकरार रखे हुए हैं.
वहीं मेंस टीम को लेकर उन्होंने कहा कि 28 सितंबर से टीम एक्शन में दिखेगी. 3 अक्टूबर को टूर्नामेंट का फाइनल है. ऐसे में उन्हें पूरी उम्मीद है कि जापान में मेंस टीम भी वो कारनामा दोहराएगी, जो विमेंस टीम ने किया है. 3 अक्टूबर को पूरे देश को एक बार फिर क्रिकेट टीम जश्न मनाने का मौका जरूर देगी.
वीडियो: टीम इंडिया में बड़ा बदलाव, Ajit Agarkar की जगह क्या VVS Laxman लेंगे?













