एशियन गेम्स 2026 में भारत को शूटिंग में एक और मेडल मिल गया है. भारतीय महिला शूटिंग टीम ने ट्रैप टीम स्पर्धा में सिल्वर मेडल अपने नाम किया. इस टीम इवेंट में भारत की निशानेबाज नीरू ढांडा ने 118, आशिमा अहलावत ने 106 और मनीषा कीर ने 104 अंक पॉइंट्स हासिल किए. भारतीय तिकड़ी ओवरऑल 328 पॉइंट्स जुटाकर दूसरे नंबर पर रही और उसे सिल्वर मेडल मिला. भारत ने रजत पदक के मामले में कुवैत को पीछे छोड़ा.
एशियन गेम्स में नीरू ढांडा की टीम ने किया कमाल, ट्रैप शूटिंग में जीता सिल्वर
Asian Games 2026 में भारत की महिला ट्रैप शूटिंग टीम ने सिल्वर मेडल जीता है. भारतीय टीम ने इस इवेंट में टोटल 328 पॉइंट्स हासिल किए और वह दूसरे नंबर पर रही.

महिला ट्रैप टीम इवेंट का गोल्ड मेडल चीन के नाम रहा. चीन की टीम में शामिल लियू शानशान, सुन योनोंग और झू जिंग्यू ने टोटल 346 पॉइंट्स हासिल किए. इवेंट में चीन की टीम नंबर-1 पर रही और उसने गोल्ड मेडल जीता.
इस स्पर्धा का ब्रॉन्ज मेडल कुवैत की टीम जीतने में सफल रही. कुवैत की टीम में शामिल अलहवाल शाहद, अब्दुलमलिक हजर और अलहवाल सारा ने टोटल 325 पॉइंट्स हासिल किए. इवेंट में कुवैत की टीम ने तीसरे नंबर पर फिनिश किया.
ये भी पढ़ें: एशियन गेम्स: पिंकी बलहारा ने कुराश में जीता ब्रॉन्ज, ये रिकॉर्ड बनाने वाली पहली भारतीय
नीरू ढांडा ने गोल्ड भी जीताएशियन गेम्स में आखिरकार भारत को पहला इंडिविजुअल गोल्ड मेडल भी मिल गया है. नीरू ढांडा ने महिलाओं के इंडिविजुअल ट्रैप इवेंट में पीला तमगा हासिल किया. यह भारत का इस इवेंट में पहला गोल्ड मेडल है. महिला ट्रैप इवेंट को 36 साल पहले एशियन गेम्स में शामिल किया गया था, तब से भारत इस इवेंट में गोल्ड नहीं जीत सका था.
सोमवार, 29 सितंबर को हुए मैच में गोल्ड के लिए आखिरी सीरीज में नीरू ढांडा का सामना चीन की सुन युनोंग से था. उनके पास उस समय 2 पॉइंट की लीड थी. नीरू ढांडा ने अपने आखिरी श़ॉट से पहले ही गोल्ड पक्का कर लिया था. 30 में से 28 के स्कोर के साथ उन्होंने एशियन रिकॉर्ड कायम कर दिया.
वीडियो: रोशिबिना देवी ने वुशु में जीता सिल्वर, एशियन गेम्स में लगाई मेडल की हैट्रिक









