The Lallantop

'रामायण' के बिहाइंड द सीन्स फुटेज पर बंटी पब्लिक ने क्या बताया?

लोगों को इस बात की शिकायत है कि मेकर्स ने 'रामायण' को रियल लोकेशन्स पर शूट क्यों नहीं किया.

Advertisement
post-main-image
'रामायण' के BTS में हान्स ज़िमर का म्यूजिक भी है.

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • 28 सितंबर को रणबीर कपूर का जन्मदिन था, और 'रामायण' फिल्म के मेकर्स ने इसके Behind The Scenes वीडियो साझा किया जिसमें राम के रूप में उनके तैयार होने की प्रक्रिया दिखाई गई।
  • फिल्म 'रामायण' को मुंबई के प्राइम फोकस स्टूडियो में ग्रीन स्क्रीन तकनीक का उपयोग कर शूट किया गया, जिससे कुछ दर्शक असली लोकेशन न होने पर आलोचना कर रहे हैं।
  • फिल्म 6 नवंबर को रिलीज़ होगी, और मेकर्स द्वारा ग्रीन स्क्रीन का उपयोग और VFX के माध्यम से प्रभाव डालने की रणनीति के कारण दर्शकों और समीक्षकों की प्रतिक्रियाएँ विभिन्न हैं।

28 सितंबर यानी कल Ranbir Kapoor का बर्थडे था. ऐसे में Ramayana के मेकर्स ने फिल्म का एक Behind The Scenes एसेट शेयर किया. उसमें रणबीर के भगवान राम के अवतार में ढलने की तैयारियां दिखाई जा रही थीं. इस फुटेज में फिल्म की मेकिंग से लेकर उसके स्टंट्स और कॉस्टयूम का प्रोसेस भी समझाया गया. ये सब देखकर कुछ लोग ‘रामायण’ के लिए काफी एक्साइटेड हो गए. वहीं कुछ इस बात के लिए मेकर्स की आलोचना कर रहे कि उन्होंने फिल्म को रियल लोकेशन्स पर शूट नहीं किया.

Advertisement

एक यूजर ने फिल्म का BTS देखकर लिखा,

"ये शायद रामायण से अब तक का बेस्ट प्रमोशनल एसेट है."

Advertisement
ramayana
यूजर का कमेंट.

'रामायण' को मुंबई के प्राइम फोकस स्टूडियो में शूट किया गया है. ऐसे में दूसरे यूजर ने कहा,

"भाई, फिल्म में एक भी सीन असली लोकेशन पर शूट नहीं किया गया. उन्होंने पूरी फिल्म ग्रीन स्क्रीन पर ही शूट की है. यही वजह है कि अब तक रामायण से जुड़ी जितनी भी चीजें सामने आई हैं, वो काफी अजीब और नकली लगती हैं. VFX चाहे कितनी भी कोशिश कर ले, लेकिन राम और रामायण की खूबसूरती को पूरी तरह से पर्दे पर नहीं उतार सकता. फिर चाहे मेकर्स कितने भी एफ़र्टस डालने की बात करें."

ramayana
यूजर का कमेंट.

तीसरे ने कमेंट किया,

Advertisement

"रामायण का BTS देखने के बाद मुझे पूरा यकीन है कि हम कुछ भव्य देखने वाले हैं. कुछ ही दिनों में ये सिनेमैटिक इवेंट सबके सामने होगा."

ramayana
यूजर का कमेंट.

चौथे यूजर ने एक ऐसी फोटो शेयर की, जिससे ये संकेत मिल रहा था कि फिल्म में बाण भी VFX से बनाए गए हैं. ये देख यूजर ने लिखा,

"BTS और ट्रेलर के इस अंतर को देखिए. BTS में धनुष पर VFX के जरिए तीर जोड़ा गया है. आखिर मेकर्स ने असली तीर का इस्तेमाल क्यों नहीं किया? अब रामायण की टीम आगे क्या करेगी, ये तो वक्त आने पर ही पता चलेगा."

ramayana
यूजर का कमेंट.

पांचवें यूजर ने 'रामायण' और 'एवेंजर्स: एंडगेम' की तुलना की, जहां मार्वल वाले भी अपनी मूवी को ग्रीन स्क्रीन पर शूट कर रहे थे. इस पर उस शख्स ने कमेंट किया,

"लोग रामायण के BTS देखकर रो रहे है कि सब कुछ ग्रीन स्क्रीन है. मगर उन्हें एक बुनियादी सच्चाई समझनी चाहिए कि बड़े बजट की फिल्में असल में कैसे बनती हैं. एवेंजर्स: एंडगेम वर्सेज रामायण BTS को देखिए. अगर आपको VFX और फिल्म बनाने के बारे में बिल्कुल भी नहीं पता, तो शायद इस चर्चा में शामिल नहीं होना चाहिए."

ramayana
यूजर का कमेंट.

वैसे , फिल्मों को ग्रीन स्क्रीन पर शूट करना कोई नया काम नहीं है. दुनियाभर की बड़ी-बड़ी फिल्मों में ऐसा होता रहा है. 'एवेंजर्स: एंडगेम' का उदाहरण आपने देखा ही. 'पायरेट्स ऑफ कैरेबियन' और SS राजामौली की RRR का बड़ा हिस्सा भी ऐसे ही शूट हुआ था. 'अवतार' फ्रैंचाइज़ तो पूरी तरह ग्रीन स्क्रीन पर ही फिल्माई जाती है. ऐसे में 'रामायण' के मेकर्स के ऐसा करने पर खास आश्चर्य नहीं होना चाहिए. रही रिलीज़ की बात, तो ये मूवी 06 नवम्बर को दुनियाभर के सिनेमाघरों में आएगी.

वीडियो: 'रामायण' की इंडिया रिलीज़ पर मिलने वाला है बड़ा सरप्राइज़?

Advertisement