The Lallantop
Logo

तुकाराम मुंढे की अगुवाई में एफडीए का एक्शन, मुंबई के कयानी कैफे का लाइसेंस निलंबित

मुंबई के कायानी एंड कंपनी और कोलाबा स्वीट मार्ट के खाद्य लाइसेंस एफडीए ने निलंबित कर दिए हैं. जांच में खाने की तैयारी और स्टोरेज वाली जगहों पर गंभीर स्वच्छता उल्लंघन मिलने का दावा किया गया है.

Advertisement

मुंबई के मशहूर 120 साल पुराने ईरानी कैफे कायानी एंड कंपनी और कोलाबा स्वीट मार्ट पर खाद्य एवं औषधि प्रशासन यानी एफडीए ने कार्रवाई की है. एफडीए आयुक्त तुकाराम मुंढे के नेतृत्व में हुई जांच के दौरान खाने की तैयारी और स्टोरेज वाली जगहों पर गंभीर गंदगी सामने आने का दावा किया गया. जांच में चूहों की बीट, जिंदा मक्खियां, मरे हुए कॉकरोच, खुले मैनहोल और रेफ्रिजरेटर के अंदर जमा खून मिलने की बात सामने आई. इसके बाद दोनों प्रतिष्ठानों के खाद्य लाइसेंस निलंबित कर दिए गए हैं. देखिए पूरी रिपोर्ट.

Advertisement

ये भी पढ़ें- पंजाब की चितकारा और LPU यूनिवर्सिटी में बवाल का सेम पैटर्न, तोड़फोड़-आगजनी किसकी साजिश?

 

Advertisement

Advertisement