The Lallantop

पाकिस्तान में फिर कोई बम मार गया, पुलिस चेकपोस्ट पर आत्मघाती हमले में 13 की मौत, 30 घायल

खैबर पख्तूनख्वा के डेरा इस्माइल खान में अमन मेला चेकपोस्ट पर हमला. विस्फोटक से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली को चेकपोस्ट से टकराया गया. TTP ने हमले की जिम्मेदारी ली. हमले के बाद राहत कर्मियों को लेकर आई एंबुलेंस पर भी फायरिंग हुई.

Advertisement
post-main-image
खैबर पख्तूनख्वा प्रांत बीते काफी समय से हिंसा का शिकार रहा है. (COURTSEY- AFP)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • 26 सितंबर को उत्तर-पश्चिम पाकिस्तान के डेरा इस्माइल खान जिले में पुलिस चेकपोस्ट पर तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (TTP) द्वारा किया गया आत्मघाती हमला हुआ, जिसमें कम से कम 13 लोग मारे गए।
  • यह हमला TTP द्वारा किया गया, जो खैबर पख्तूनख्वा में हिंसा और अफगानिस्तान से लड़ाकों की सीमा पार आवाजाही के बीच निरेत और अस्थिरता के कारण हो रहा है।
  • पाकिस्तान ने हमला करने वाले संगठन के खिलाफ सुरक्षा अभियान तेज किया है और प्रभावित क्षेत्रों में बम निरोधक टीमों को भी बुलाया गया है।

पाकिस्तान में एक आत्मघाती हमले में कम से कम 13 लोगों की मौत हो गई. 30 अन्य घायल हो गए. अधिकारियों ने बताया कि शनिवार, 26 सितंबर को उत्तर-पश्चिम पाकिस्तान में विस्फोटक से लदी एक गाड़ी पुलिस चेकपोस्ट से टकरा गई. प्रतिबंधित संगठन तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (TTP) ने इस हमले की जिम्मेदारी ली है. 18 सितंबर को भी पाकिस्तान में आत्मघाती हमला हुआ, जिसमें 31 लोगों की मौत हुई.

Advertisement
हमले में भारी नुकसान

पाकिस्तान की नेशनल इमरजेंसी सेवा 'रेस्क्यू 1122' के अनुसार, यह धमाका खैबर पख्तूनख्वा और बलूचिस्तान बॉर्डर के पास डेरा इस्माइल खान जिले की दराजिदा तहसील में हुआ. हमले में चेकपोस्ट का एक बड़ा हिस्सा तबाह हो गया. वहीं, पास का एक घर भी पूरी तरह ढह गया. चीन की सरकारी न्यूज एजेंसी Xinhua ने खबर दी कि हमले के बाद घायलों को बचाने के लिए पहुंचे राहत कर्मियों की एंबुलेंस पर भी गोलीबारी हुई, जिसमें 2 राहत कर्मी मारे गए.

इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, क्षेत्रीय पुलिस अधिकारी खान मुबाशिर मलिक ने बताया कि एक आत्मघाती हमलावर ने अमन मेला इलाके में पुलिस और कस्टम्स की जॉइंट चेकपोस्ट पर हमला किया. उसने विस्फोटक से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली अंदर घुसा दी. यह चेकपोस्ट तस्करी रोकने और डेरा इस्माइल खान-क्वेटा रोड पर सामान की अवैध आवाजाही की जांच के लिए बनाई गई थी.

Advertisement

एक सुरक्षा अधिकारी ने बताया कि मरने वालों में आत्मघाती हमलावर, एक्साइज और कस्टम्स विभाग के छह अधिकारी, दो पुलिसकर्मी, दो महिलाएं और दो बच्चे शामिल थे. धमाके में ढहे पास के घर में चार लोगों की मौत हुई. घायलों को इलाज के लिए डिस्ट्रिक्ट हेडक्वार्टर हॉस्पिटल ले जाया गया. शवों को भी वहीं भेजा गया है.

पुलिस ने बताया कि हमले में किस तरह के विस्फोटक का इस्तेमाल किया गया था, इसका पता लगाने के लिए बम निरोधक टीमों को घटनास्थल पर भेजा गया. सुरक्षा बलों ने इलाके की घेराबंदी कर तलाशी अभियान शुरू कर दिया.

(यह भी पढ़ें: पाकिस्तान सेना पर अटैक करने की फिराक में था युवक, पुलिस ने बेंगलुरु से दबोच लिया)

Advertisement
राष्ट्रपति जरदारी ने जताया शोक

इस घटना पर राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी ने अपने ऑफिस से जारी एक बयान में धमाके की निंदा की है. उन्होंने हताहत हुए लोगों के लिए दुख जताया. वहीं खैबर पख्तूनख्वा के गवर्नर फैसल करीम कुंडी ने भी हमले की निंदा की और संबंधित अधिकारियों से रिपोर्ट मांगी. जबकि गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना जाहिर की. मोहसिन नकवी ने कहा,

ख्वारिज (फित्ना-अल-ख्वारिज) की कायराना हरकतें आतंकवाद के खिलाफ देश के पक्के इरादे को कमजोर नहीं कर सकतीं. 

अफगानिस्तान पर एयरस्ट्राइक

पाकिस्तानी सरकार TTP को ‘तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान’ के बजाय ‘फितना अल-ख्वारिज’ कहती है. 18 सितंबर 2026 को पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के कोहाट जिले में एक घातक आत्मघाती हमला हुआ. इसमें 31 लोगों की मौत हुई. इसके बाद पाकिस्तान ने अफगानिस्तान में एयरस्ट्राइक की.

बीते कुछ सालों को देखें तो खैबर पख्तूनख्वा में हिंसा, अफगानिस्तान से लड़ाकों की सीमा-पार आवाजाही और बार-बार होने वाले सैन्य अभियानों के कारण लगातार अशांति बनी रहती है. नवंबर 2022 में पाकिस्तानी सरकार के साथ सीजफायर समझौता खत्म होने के बाद से TTP ने अफगानिस्तान से सटे इस प्रांत में लगातार हमले किए हैं.

वीडियो: कश्मीर पर बोल रहे थे शहबाज शरीफ, भारत ने आईना दिखा दिया

Advertisement