क्रिकेट के मैदान पर एक बार फिर भारत-पाकिस्तान का सामना होने वाला है. एशिया क्रिकेट काउंसिल ने महिला एशिया कप का शेड्यूल जारी कर दिया है. इस बार एशिया कप में 8 टीमें हिस्सा लेने वाली हैं. इन टीमों को चार ग्रुप में बांटा गया है. भारत और पाकिस्तान एक ही ग्रुप-A में हैं. इसके अलावा ग्रुप-ए में थाईलैंड, हांगकांग और चीन शामिल है. इसके अलावा ग्रुप-बी में श्रीलंका, बांग्लादेश, यूएई और इंडोनेशिया शामिल हैं.
Asia Cup: भारत और पाकिस्तान एक ही ग्रुप में, जानिए कब होगा मैच
महिला एशिया कप की मेजबानी इस बार यूएई करेगा. टूर्नामेंट की शुरुआत 28 अगस्त से होगी. फाइनल 13 सितंबर को फाइनल में खेला जाएगा.

महिला एशिया कप की मेजबानी इस बार यूएई करेगा. टूर्नामेंट की शुरुआत 28 अगस्त से होगी. फाइनल 13 सितंबर को फाइनल में खेला जाएगा. शेड्यूल के हिसाब से टूर्नामेंट के सभी मैच डे नाइट होंगे और दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले जाएंगे. भारतीय समय अनुसार सारे मैच रात आठ बजे खेले जाएंगे. पूरे टूर्नामेंट में कुल 15 मैच खेले जाएंगे.
भारत-पाकिस्तान का मुकाबलाभारतीय टीम के शेड्यूल की बात करें तो टूर्नामेंट की शुरुआत 30 अगस्त को करेगी. टीम का पहला मैच थाईलैंड के खिलाफ होगा. तीन सितंबर को टीम हॉन्ग कॉन्ग का सामना करेगी. वहीं पांच सितंबर को टीम का सबसे हाई वोल्टेज मुकाबला खेला जाएगा. भारत और पाकिस्तान का सामना होगा.
महिला एशिया कप में भारत-पाकिस्तान रिकॉर्ड्स की बात करें तो यहां भारत का दबदबा देखने को मिलता है. एशिया कप की बात करें तो टीम इंडिया का 13 बार पाकिस्तान से सामना हुआ है. भारत ने 13 में से 12 मैचों में जीत हासिल की है. टी20 फॉर्मेट में तो भारत ने 6 में से 6 मैच जीते हैं. अब इस टूर्नामेंट में भारत इसे 7-0 करने के इरादे से मैदान पर उतरेगा.
यह भी पढ़ें- फीफा वर्ल्ड कप हारने के बाद भी जश्न मनाएगा अर्जेंटीना, तारीख सुनकर इंग्लैंड भड़क जाएगा
अगर फॉर्मेट की बात करें तो ग्रुप स्टेज में हर टीम दूसरी टीम के खिलाफ एक बार खेलेगी. इसके बाद दोनों ग्रुप की टॉप 2 टीमें सेमीफाइनल में जाएंगी. 10 सितंबर और 11 सितंबर को सेमीफाइनल खेले जाएंगे. वहीं सेमीफाइनल विजेताओं का सामना 13 सितंबर को फाइनल में होगा.
श्रीलंका इस टूर्नामेंट में डिफेंडिंग चैंपियन के तौर पर उतरेगी. श्रीलंका ने 2024 के टूर्नामेंट में भारत को हराकर खिताब जीता था. डिफेंडिंग चैंपियन श्रीलंका 29 अगस्त को बांग्लादेश के खिलाफ खेलकर अपने अभियान का आगाज करेगी. बांग्लादेश ने भी 2018 में ट्रॉफी जीतकर अपने नाम एक खिताब किया है. भारत इस टूर्नामेंट के इतिहास की सबसे सफल टीम बनी हुई है, जिसने 2012, 2016 और 2022 में तीन बार चैंपियनशिप जीती है.
वीडियो: टीम इंडिया में बड़ा बदलाव, Ajit Agarkar की जगह क्या VVS Laxman लेंगे?












