The Lallantop

'पापा आधे घंटे में पहुंच रहा', फोन पर ये कहते ही बेटे को पीछे से ट्रक कुचलकर चला गया

Delhi Two cousins killed in road accident: पीड़ित पिता ने बताया कि अभव सिर्फ इतना ही कह पाया था कि एक ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी. दोनों भाइयों को तुरंत अस्पताल ले जाया गया. लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी. पुलिस मामले को हिट-एंड-रन (टक्कर मारकर भाग जाना) मानते हुए जांच कर रही है.

Advertisement
post-main-image
दोनों कजिन भाई IPL का मैच देखकर घर लौट रहे थे. (फोटो-इंडिया टुडे)

दिल्ली में IPL मैच देखकर लौट रहे दो कजन्स की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई. मृतकों के नाम यज्ञ भाटिया (20) और अभव भाटिया (14) हैं. एक्सीडेंट से पहले अभव अपने पिता से फोन पर बात कर रहा था. उन्होंने बताया कि बेटे के आखिरी शब्द थे ‘पापा लगभग आधे घंटे में घर पहुंच जाऊंगा.’

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

पीड़ित पिता ने बताया कि अभव सिर्फ इतना ही कह पाया था कि एक ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी. दोनों भाइयों को तुरंत अस्पताल ले जाया गया. लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी. पुलिस मामले को हिट-एंड-रन (टक्कर मारकर भाग जाना) मानते हुए जांच कर रही है. 

यज्ञ भाटिया स्वामी विवेकानंद विश्वविद्यालय में बैचलर ऑफ साइंस का छात्र था और अभव दिल्ली के हंसराज स्कूल में 10वीं कक्षा में पढ़ता था. 27 अप्रैल को दोनों दिल्ली और बेंगलुरु के बीच हुआ मैच देखकर आ रहे थे. रात के करीब साढ़े 10 बजे थे. अभव पिता से फोन पर बात कर रहा था. तभी एक ट्रक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी, जिससे दोनों बाइक से नीचे गिर गए.

Advertisement

मृतक के हाथ से फोन फिसल गया. फोन की लाइन कट गई. कुछ ही देर बाद एक अजनबी ने फोन उठाया और पिता को बताया कि उनके बेटे का एक्सीडेंट हो गया है. ये हादसा अशोक रोड पर महादेव सड़क T-पॉइंट पर हुआ, जो पार्लियामेंट स्ट्रीट इलाके में PNB कॉम्प्लेक्स के ठीक सामने है. 

मृतक के परिजन ने बताया कि ट्रक लड़कों के सिर से टकराते हुए गुजर गया. छोटा लड़का अपने पिता से फोन पर बात कर रहा था और अचानक चुप हो गया. क्योंकि फोन उसके हाथ से फिसल गया था. किसी और ने कॉल उठाया और परिवार को दुर्घटना के बारे में जानकारी दी. वे आरोपी के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं.

पुलिस का कहना है कि उन्हें घटना की सूचना मिली थी. दोनों भाई सड़क पर गंभीर हालत में बेहोश पड़े मिले. पुलिस उपायुक्त सचिन शर्मा ने बताया कि उन्हें तुरंत राम मनोहर लोहिया अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. जिला क्राइम टीम और फोरेंसिक विशेषज्ञों ने घटनास्थल का मुआयना कर सबूत इकट्ठा किए हैं.

Advertisement

पुलिस ने बताया कि घटना के बाद ट्रक ड्राइवर गाड़ी समेत मौके से फरार हो गया था. बाद में ट्रक का पता ट्रांस-यमुना इलाके में चला. मलबे से लदी उस गाड़ी को जब्त कर लिया गया है. फरार ड्राइवर को गिरफ्तार करने की कोशिश की जा रही है.

वीडियो: IPS अजय पाल शर्मा के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका, महुआ मोइत्रा पर क्या आरोप लगे?

Advertisement