The Lallantop

पंजाब की सिल्वर जर्सी वापस नहीं आएगी, प्रीति जिंटा ने किया खुलासा

IPL के पहले सीजन में पंजाब की टीम की जर्सी लाल और सिल्वर रंग की थी. उस जर्सी को फैन्स काफी मिस करते हैं.

Advertisement
post-main-image
प्रीति जिंटा पंजाब किंग्स की मालकिन हैं. (Photo-PTI)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • पंजाब किंग्स की मालकिन प्रीति जिंटा ने बताया कि BCCI ने सिल्वर रंग की जर्सी बैन कर दी है, इसलिए पंजाब की टीम अपनी पुरानी सिल्वर जर्सी वापस नहीं पहन पाएगी।
  • IPL के शुरूआती सीजन में सिल्वर, सफेद और ग्रे रंग की जर्सी को बैन किया गया था क्योंकि इन रंगों पर गेंद को देखना टीमों के लिए मुश्किल था, जिससे यह निर्णय लिया गया।
  • पंजाब किंग्स इस IPL सीजन में बिना हार के टॉप पर हैं और उनका अगला कदम है इस प्रदर्शन को जारी रखते हुए IPL 2026 में जीत हासिल करना।

पंजाब किंग्स (PBKS) की मालकिन प्रीति जिंटा ने सोशल मीडिया पर अपनी टीम की जर्सी को लेकर एक दिलचस्प खुलासा किया है. X पर एक चैट सेशन में प्रीति से पंजाब की टीम सिल्वर वाली पुरानी जर्सी के बारे में सवाल पूछ लिया गया. जवाब में उन्होंने जो बताया वो पंजाब के फैन्स को दुखी करने वाला है, क्योंकि उनकी फेवरेट सिल्वर जर्सी अब वापस नहीं आ पाएगी.

Advertisement
पंजाब की जर्सी में क्यों नहीं दिखता सिल्वर

X पर एक यूजर ने लिखा,

पंजाब को अपनी लाल और सिल्वर जर्सी वापस लाने की कोशिश करनी चाहिए. मुझे अब भी याद है जब गिलक्रिस्ट ने उसी जर्सी में अपना इकलौता विकेट लिया था. मुझे लगता है कि यह सबसे बेहतरीन जर्सी है. उम्मीद है कि इस साल IPL पंजाब ही जीतेगा.

Advertisement

प्रीति जिंटा ने जवाब देते हुए लिखा,

BCCI ने सिल्वर रंग को बैन कर दिया, क्योंकि टीमों ने शिकायत की थी कि सिल्वर के बैकग्राउंड में उन्हें सफेद गेंद दिखाई नहीं दे रही थी! मुझे भी सिल्वर जर्सी की बहुत याद आती है.

.
प्रीति जिंटा का पोस्ट. 
क्यों बैन है सिल्वर रंग

आपको बता दें कि पहले सीजन में कई अलग-अलग रंगो की जर्सी बनाई थी. हालांकि, उस सीजन के बाद IPL ने सिल्वर, सफेद और ग्रे रंग को बैन कर दिया था. बोर्ड का यह मानना था कि इन रंगों की जर्सी के बीच गेंद को देखना मुश्किल होता है. इसी कारण पंजाब ने भी रेड और सिल्वर की जगह लाल रंग चुना. 

Advertisement

यह भी पढ़ें- RR के खिलाफ श्रेयस की टीम के लिए वैभव को रोकना होगा मुश्किल! 

रंग में है पंजाब किंग्स

प्रीति जिंटा ने X पर लोगों के अलग-अलग सवालों के जवाब दिए. उन्होंने इस सीजन टीम के गेम की खूब तारीफ की. और हो भी क्यों न, पंजाब की टीम अभी तक IPL 2026 में एक भी मैच नहीं हारी है. 

पिछले दो सीजन से टीम का प्रदर्शन कमाल का रहा है. श्रेयस अय्यर की अगुआई में टीम ने पिछले सीजन फाइनल खेला था. इस सीजन में भी टीम में अपने विरोधियों को परेशान कर रखा है. पंजाब की टीम पॉइंट्स टेबल में टॉप पर है. इस सीजन ने टीम ने IPL  का सबसे बड़ा चेज भी किया. 

बल्लेबाजों के शानदार प्रदर्शन की मदद से टीम ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 265 रनों का टारगेट चेज किया. टीम ने सात गेंद रहते ही ये मैच जीत लिया था. प्रभसिमरन सिंह ने सबसे ज्यादा 26 गेंदों पर नौ चौकों और पांच छक्कों की मदद से 76 रन बनाए थे. जबकि श्रेयस ने 36 गेंदों पर तीन चौके और सात छक्के लगाकर 71 रनों की नॉट आउट पारी खेली थी.

वीडियो: अंगकृष रघुवंशी के आउट होने पर हुआ बवाल, नियम क्या कहता है?

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स
Advertisement