The Lallantop

‘भगवान ने AI चिप लगा के दी है!’, वैभव ने बैट पर सवाल उठाने वालों को दिया मजेदार जवाब

पाकिस्तान के क्रिकेट एनालिस्ट डॉक्टर नौमान नियाज ने एक वीडियो में कहा था कि वैभव के बैट को WADA की तरह लैब में भेजकर चेक करना चाहिए.

Advertisement
post-main-image
छोटे से IPL करियर में वैभव के नाम अब तक 61 छक्के और 52 चौके हैं. (फोटो- PTI)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • आईपीएल 2026 में 15 वर्षीय बैट्समैन वैभव सूर्यवंशी ने राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलते हुए अपनी पावर हिटिंग से 400 रन बनाए हैं और वे ऑरेंज कैप रेस में सबसे आगे हैं।
  • पाकिस्तानी क्रिकेट एनालिस्ट डॉक्टर नौमान नियाज ने वैभव की असाधारण पावर और टाइमिंग पर सवाल उठाते हुए उनके बैट में AI चिप होने की संभावना जताई थी।
  • विवाद के बीच वैभव ने बताया कि उनकी बैटिंग की सफलता भगवान की कृपा है, जबकि राजस्थान रॉयल्स ने उनके जवाब का एक वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किया है।

IPL 2026 में राजस्थान रॉयल्स (RR) के लिए खेल रहे 15 साल के टीनएज बैटर वैभव सूर्यवंशी ने बॉलर्स की नींद उड़ा रखी है. जिस तरीके से वो बॉल को क्लीन हिट कर रहे हैं, और जबरदस्त पावर के साथ मार रहे हैं, वो देखकर लोग और क्रिकेट एनालिस्ट हैरान हैं. पाकिस्तान के एक एनालिस्ट ने तो वैभव के बैट में AI चिप होने तक की बात कर दी थी. इस पर वैभव का रिएक्शन सामने आया है. उनका कहना है कि भगवान ने उनके बैट में चिप लगा के दी है!

Advertisement

सोशल मीडिया पर वैभव की इस पावर हिटिंग को देखकर एक नया मजेदार विवाद खड़ा हो गया. पाकिस्तान के क्रिकेट एनालिस्ट डॉक्टर नौमान नियाज ने एक वीडियो में कहा था कि वैभव के बैट को WADA की तरह लैब में भेजकर चेक करना चाहिए. उनका कहना था कि इतनी अनरियल पावर और टाइमिंग 15 साल के लड़के में कहां से आ रही है? सोशल मीडिया पर यह बात वायरल हो गई.

‘भगवान ने चिप लगा के दिया है’

राजस्थान रॉयल्स ने खुद एक वीडियो पोस्ट किया. उसमें वैभव से सीधा सवाल पूछा गया, "बैट में AI चिप है क्या तुम्हारे?" उनका जवाब अब वायरल है. वैभव ने बड़े मासूम और आत्मविश्वास भरे अंदाज में कहा,

Advertisement

"भगवान ने लगा के दिया है. ऊपर से ही बोला था कि बैट में तुम्हारे कुछ लगा के दे रहा हूँ, उसी का इस्तेमाल कर रहा हूं!"

सीधी बात, नो बकवास. कोई टेक्निकल सफाई नहीं, कोई साइंटिफिक एक्सप्लेनेशन नहीं. वैभव ने बस एक लाइन में पूरा मामला भगवान पर छोड़ दिया और मुस्कुराते हुए निकल गए.

वैभव 400 रन बना चुके हैं

वैभव इसी कूल अंदाज में इस IPL सीजन में बैटिंग कर रहे हैं. SRH के खिलाफ 36 बॉल्स में उन्होंने सेंचुरी लगाई थी. अब तक 9 मैच में 400 रन बना चुके हैं. ऑरेंज कैप की रेस में सबसे आगे हैं. 37 छक्के भी उनके नाम हैं. इस छोटे से IPL करियर में वैभव के नाम अब तक 61 छक्के और 52 चौके हैं.

Advertisement

वीडियो: वैभव सूर्यवंशी हैदराबाद के आगे ढेर हुए, रनों की रफ़्तार क्यों कम पड़ गई?

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स
Advertisement