IPL 2026 में CSK के फैन्स एमएस धोनी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. पर धोनी की वापसी पर अभी कुछ साफ नहीं है. इस बीच टीम के पूर्व स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने धोनी को लेकर ऐसा दावा किया है, जो धोनी फैन्स को कतई पसंद नहीं आएगा.
'धोनी को CSK के बाहर होने का इंतजार', अश्विन ने वापसी पर बड़ा दावा कर दिया
ऋतुराज गायकवाड़ की कप्तानी में CSK ने अब तक 8 मैच खेले हैं. जिसमें से टीम तीन मैच ही जीत पाई है. अश्विन को लगता है कि धोनी की एंट्री तभी होगी जब टीम पूरी तरह से टूर्नामेंट से बाहर हो जाएगी.


इस सीजन चेन्नई सुपर किंग्स की टीम की स्थिति ठीक नहीं है. ऋतुराज गायकवाड़ की कप्तानी में टीम ने अब तक 8 मैच खेले हैं, जिसमें से टीम सिर्फ तीन मैच ही जीत पाई है. CSK फिलहाल पॉइंट्स टेबल में छठे स्थान पर है. ऐसे में अब उनके लिए आगे की राह मुश्किल हो चुकी है. इस बीच अश्विन ने दोनी को लेकर बड़ा दावा कर दिया है. उन्होंने बताया कि धोनी की एंट्री तब होगी, जब टीम पूरी तरह से टूर्नामेंट से बाहर हो जाएगी.
अश्विन के मुताबिक जब तक टीम के पास प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई करने का मौका है, तब तक वो धोनी को टीम में नहीं लाएंगे. उन्होंने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा,
अगर CSK टूर्नामेंट से बाहर हो जाती है, तो एमएस धोनी खेल सकते हैं. CSK अभी भी टूर्नामेंट की रेस में है, तो वे अभी जोखिम क्यों लेंगे? मुझे अब भी लगता है कि CSK के पास प्लेऑफ में क्वालीफाई करने का मौका है. लेकिन हां, यह मुश्किल है. पिछले पांच मैचों में टीम के प्रदर्शन से उन्हें थोड़ा आत्मविश्वास मिला है. टीम के बॉलर्स अच्छा कर रहे हैं. अगर उनकी बल्लेबाजी भी अच्छा प्रदर्शन करती है, तो वे लगातार तीन जीत हासिल कर सकते हैं.
यह भी पढें- हेलमेट-ग्लव्स फेंके थे, अंपायर के फैसले से नाराज अंगकृष पर BCCI का जुर्माना
धोनी की इंजरी अपडेटअश्विन ने इशारों-इशारों में यह कह दिया कि फिलहाल टीम में धोनी की जगह नहीं बनती है. धोनी की एंट्री टीम का बैलेंस बिगाड़ सकती है. इसलिए उनकी वापसी में देरी हो रही है.
हालांकि, टीम के हेड कोच का कुछ और कहना है. उनका कहना है कि धोनी फिलहाल काफ इंजरी से परेशान हैं. टीम के कोच स्टेफन फ्लेमिंग ने बताया था कि धोनी की वापसी को लेकर टीम मैनेजमेंट जल्दबाजी नहीं करना चाहता. उन्होंने अपडेट देते हुए कहा,
हां, वह वापसी के लिए काफी उत्सुक हैं. लेकिन काफ की चोट ठीक होना काफी मुश्किल होता है. अगर वह जोर लगाते हैं और काफ में फिर से खिंचाव आ जाता है तो वह पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो जाएंगे. इसलिए टीम इस पर दोनी की राय का इंतजार कर रही है. धोनी ही अपनी वापसी पर कॉल लेंगे.
धोनी नियमित रूप से ट्रेनिंग सेशन में हिस्सा ले रहे हैं, लेकिन उन्होंने खुद को ज्यादातर थ्रो-डाउन तक ही सीमित रखा है. हाल में उन्हें विकेटकीपिंग का अभ्यास करते देखा गया था, जिससे उनकी संभावित वापसी की चर्चा तेज हो गई थी.
वीडियो: CSK को नहीं जिता पा रहे शिवम् डूबे, अपनी परफॉरमेंस पर क्या बताया?



















