The Lallantop

सचिन तेंदुलकर वाले एलीट क्लब में शामिल हुए मार्को येन्सन

SA vs Aus ODI Series : साउथ अफ्रीकी ऑलराउंडर Marco Jansen ने ऑस्ट्रेलिया के ख‍िलाफ दमदार प्रदर्शन किया. उनके इस प्रदर्शन के कारण साउथ अफ्रीका ने 67 रनों से ये मुकाबला जीत लिया.

Advertisement
post-main-image
मार्को येन्सन ने 75 रनों की पारी खेलने के अलावा 1 विकेट भी झटका था. (Courtesy : AP)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • साउथ अफ्रीका ने डरबन के किंग्समीड में खेले गए पहले ODI मैच में ऑस्ट्रेलिया को 67 रनों से हराकर मुकाबला जीता, जिसमें मैथ्यू ब्रिट्ज ने 112 रन बनाए।
  • मैच में ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया, जिसके कारण साउथ अफ्रीकी टीम ने 8 विकेट पर 297 रन बनाए और बाद में ऑस्ट्रेलिया 230 रन पर आउट हो गई।
  • मार्को येन्सन के 75 रन और एक विकेट के साथ-साथ 4 कैच पकड़ने से वो सचिन तेंदुलकर सहित विशिष्ट खिलाड़ियों की सूची में शामिल हुए, जिससे उनकी टीम को जीत में मदद मिली।

साउथ अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को पहले ODI में 67 रनों से हरा दिया. 24 सितंबर को डरबन के किंग्समीड में खेले गए इस मुकाबले में टीम की जीत के हीरो रहे सेंचुरियन मैथ्यू ब्रिट्जके. लेकिन, मैच के दौरान मार्को येन्सन ने एक खास रिकॉर्ड बना लिया. वो अब भारत के दिग्गज क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के साथ एक एलीट लिस्ट में शामिल हो गए हैं.

Advertisement
येन्सन का ऑलराउंड प्रदर्शन

मैच के दौरान ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर बाॅलिंग का फैसला किया. पहले बैटिंग करते हुए साउथ अफ्रीकी टीम ने 8 विकेट पर 297 रन बनाए. इस दौरान मैथ्यू ब्रिट्जके ने 112 रनों की पारी खेली. वहीं, मार्को येन्सन ने ऑलराउंड योगदान दिया. उन्होंने पहले बल्ले से तेजतर्रार 75 रन बनाए. फिर एक विकेट भी झटका. साउथ अफ्रीका के 297 रनों के जवाब में ऑस्ट्रेलियन टीम 230 रनों पर ही सिमट गई.  

साउथ अफ्रीका की इस जीत में वैसे कई प्लेयर्स का योगदान रहा. लेकिन, मार्को येन्सन का ऑलराउंड प्रदर्शन सबसे ज्यादा चर्चा में रहा. मिड‍िल ऑर्डर में बैटिंग करने उतरे येन्सन ने 59 गेंदों में 75 रनों की पारी खेली. इस दौरान उन्होंने 7 चौके और 4 छक्के लगाए. उनकी इस इनिंग्स के कारण साउथ अफ्रीकी टीम लगभग 300 रन तक पहुंचने में सफल रही. येन्सन ने इसके बाद बॉलिंग में 7 ओवर में 64 रन देकर एक विकेट झटका.

Advertisement

ये भी पढ़ें : Asian Games : कमलजीत-सुरुचि ने गोल्ड, ऐश्वर्य, नीरज और रुद्रांक्ष ने सिल्वर पर लगाया निशाना

एलीट लिस्ट में हुए शामिल

येन्सन को विकेट एक ही मिला. लेकिन, 4 कैच लपककर वो एक एलीट लिस्ट में शामिल हो गए. वह उन प्लेयर्स के क्लब में शामिल हो गए, जिन्होंने एक ही ODI मैच में 50+ स्कोर, एक विकेट और 4 या उससे ज्यादा कैच लपके. इस सूची में उनसे पहले अब तक सिर्फ मार्नस लाबुशेन, यूनुस खान, सचिन तेंदुलकर और माइकल क्लार्क जैसे खिलाड़ी ही शामिल हैं.

प्लेयरबनामस्थानवर्ष
सचिन तेंदुलकरपाकिस्तानढाका1998
यूनुस खानजिम्बाब्वेहरारे2002
माइकल क्लार्कभारतमेलबर्न2004
मार्नस लाबुशेनइंग्लैंडनॉटिंघम2024
मार्को येन्सनऑस्ट्रेलियाडरबन2026
50 प्लस रन, 1 प्लस विकेट और 4 प्लस कैच (ODI) 

वहीं, साउथ अफ्रीका की इस जीत के बाद कप्तान तेंबा बावुमा काफी खुश नज़र आए. उन्होंने अपनी टीम की जमकर तारीफ की. मैच के बाद उन्होंने कहा कि वो काफी संतुष्ट हैं. उनके मुताबिक, मैच के दौरान शुरुआती 10 ओवर्स में टीम दबाव में थी. लेकिन, उन्होंने स्थ‍िति को अच्छे से संभाला. वो इस बात से ज्यादा खुश नजर आए कि शुरुआती दबाव से निकलकर उनकी टीम मैच जीतने में सफल रही. 

Advertisement

वीडियो: रोशिबिना देवी ने वुशु में जीता सिल्वर, एशियन गेम्स में लगाई मेडल की हैट्रिक

Advertisement