The Lallantop

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 : नीरज के सिल्वर जीतने पर CM नायब सैनी ने दी बधाई

CWG 2026 : ग्लासगो में चल रहे कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में जैवलिन थ्रो स्पर्धा में भारतीय एथलीट्स का बोलबाला रहा. डबल ओलंपिक मेडलिस्ट Neeraj Chopra ने अपना सीजन बेस्ट परफॉर्फेंस देकर सिल्वर मेडल अपने नाम किया. इसे लेकर हरियाणा के CM नयाब सैनी ने उन्हें बधाई दी है. नीरज के अलावा, यशवीर सिंह ने भी ब्रॉन्ज मेडल जीता.

Advertisement
post-main-image
नीरज चोपड़ा ने कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में सिल्वर मेडल अपने नाम किया. (फोटो-PTI)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • नीरज चोपड़ा ने ग्लासगो में आयोजित कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में पुरुषों की जैवलिन थ्रो स्पर्धा में 85.83 मीटर के थ्रो से सिल्वर मेडल जीता।
  • नीरज चोपड़ा इस बार फेवरेट्स में शामिल नहीं थे और उनके मेडल उम्मीद कम जताई जा रही थी, जबकि अनुभवी रुमेश पथिरागे ने गोल्ड मेड‍ल हासिल किया।
  • यशवीर सिंह ने अंतिम थ्रो में 85.41 मीटर का पर्सनल बेस्ट प्रदर्शन कर ब्रॉन्ज मेडल जीतकर भारत की पदक सूची में इजाफा किया।

भारत के स्टार जैवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा ने एक बार फिर देश का परचम लहरा दिया है. उन्होंने ग्लासगो में चल रहे कॉमनवेल्थ गेम्स में सिल्वर मेडल अपने नाम किया. हालांकि, इस बार पोड‍ियम पर जगह बनाने वाले वो अकेले इंडियन नहीं थे. यशवीर सिंह ने भी अपने अंतिम थ्रो के दम पर ब्रॉन्ज मेडल जीत लिया. नीरज ने इससे पहले, 2018 कॉमनवेल्थ गेम्स में गोल्ड मेडल जीता था. हालांकि, इस बार ये तमगा श्रीलंका के रुमेश पथ‍िरागे के नाम रहा. 

Advertisement

नीरज को उनकी इस उपलब्‍ध‍ि के लिए उनके होम स्टेट हरियाणा के सीएम ने बधाई दी है. मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने उनकी जीत पर लिखा,

ग्लासगो में आयोजित कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की पुरुषों की जैवलिन थ्रो स्पर्धा में रजत पदक जीतने पर 'हरियाणा के लाल' नीरज चोपड़ा को हार्दिक बधाई. 

नीरज ने एक बार फिर अपने शानदार खेल से पूरे विश्व में हरियाणा का नाम रोशन किया है और भारत का गौरव बढ़ाया है. आपका अद्भुत जज्बा, अनुशासन और निरंतर उत्कृष्ट प्रदर्शन करोड़ों युवाओं के लिए प्रेरणा है. आपके उज्ज्वल भविष्य और आने वाली सभी प्रतियोगिताओं के लिए हार्दिक शुभकामनाएं.

Advertisement

ये भी पढ़ें : नीरज ने सिल्वर जीता, पोडियम पर पहुंचे यशवीर, अरशद नदीम टॉप 8 से भी बाहर

नीरज के लिए ये सीजन अच्छा नहीं रहा है. वो कॉमनवेल्थ गेम्स में भी इस बार बतौर फेवरिट्स शामिल नहीं हुए थे. यहां तक कि उनके मेडल जीतने की उम्मीद भी कम ही जताई जा रही थी. लेकिन, नीरज ने अपने दूसरे अटेंप्ट में 85.83 मीटर का शानदार थ्रो किया. ये इस सीजन का उनका बेस्ट थ्रो था. बाद में यही सिल्वर मेडल सुनिश्चित करने के लिए काफी रहा. वहीं, पथ‍िरागे ने भी अपना बेस्ट और एकमात्र वैलिड थ्रो दूसरे अटेंप्ट में ही किया. उन्होंने 89.75 मीटर का थ्रो कर गोल्ड मेडल पर कब्जा कर लिया. 

वहीं, ब्रॉन्ज मेडल की रेस में पहले साउथ अफ्रीका के डाउ स्मिट और ग्रेनाडा के एंडरसन पीटर्स के बीच कंपीट‍िशन चल रहा था. लेकिन, अंतिम अटेंप्ट में भारत के यशवीर सिंह ने सबको चौंका दिया. यशवीर ने 85.41 मीटर का थ्रो किया और दोनों दावेदारों को पीछे छोड़ दिया. इससे पहले, वो 7वें नंबर पर चल रहे थे. लेकिन, इसके बाद सीधा ब्रॉन्ज मेडल पक्का कर लिया. ये उनका पर्सनल बेस्ट थ्राे भी था.   

Advertisement

वीडियो: ग्लासगो की ठंड में नीरज चोपड़ा फाइनल में पहुंचे, वेटलिफ्टिंग में भारत को झटका

Advertisement