भारत के खिलाफ तीसरा ODI जीतकर वेस्टइंडीज के हौसले बुलंद हैं. वनडे सीरीज के बाद अब विंडीज टीम को भारत के खिलाफ 5 T20I मैचों की सीरीज खेलनी है. सीरीज का पहला मैच 6 अक्टूबर को लखनऊ में खेला जाएगा. इस मुकाबले से पहले वेस्टइंडीज के स्टार बॉलर अकील हुसैन ने टीम इंडिया को लेकर बड़ी बात कही है. उनका कहना है कि टीम इंडिया T20I में खतरनाक है. लेकिन, वेस्टइंडीज की टीम भी नहीं डरेगी.
‘भारत T20I में खतरनाक, पर वेस्टइंडीज भी पीछे नहीं’, अकील हुसैन ने बड़ी बात बोल दी
भारत के खिलाफ आज होने वाले T20 मैच से पहले वेस्टइंडीज के स्टार बॉलर अकील हुसैन आत्मविश्वास से लबरेज नजर आए. उन्होंने मैच की पूर्व संध्या पर बात करते हुए कहा कि वेस्टइंडीज को पीछे हटने की कोई जरूरत नहीं है. सीरीज का फैसला इस बात से होगा कि कौन सी टीम बेहतर स्ट्रेटजी बनाती है.

हाल ही में कैरेबियाई टीम ने भारत के खिलाफ तीसरे वनडे में ऐतिहासिक जीत दर्ज की थी. भारत ने वेस्टइंडीज को लास्ट ODI में 352 रनों का टारगेट दिया था. जिसे मेहमान टीम ने 10 गेंद बाकी रहते हासिल कर लिया. यह वेस्टइंडीज का ODI में सबसे बड़ा रन चेज था. इस जीते के बाद से मेहमान टीम के प्लेयर्स का सेल्फ कॉन्फिडेंस हाई है.
भारत के खिलाफ होने वाले पहले T20 मैच से पहले वेस्टइंडीज के स्टार बॉलर अकील हुसैन आत्मविश्वास से लबरेज नजर आए. उन्होंने मैच की पूर्व संध्या पर बात करते हुए कहा कि वेस्टइंडीज को पीछे हटने की कोई जरूरत नहीं है. सीरीज का फैसला इस बात से होगा कि कौन टीम बेहतर स्ट्रेटजी बनाती है. अकील हुसैन के मुताबिक,
वेस्टइंडीज ने भारत में सिर्फ दो T20I जीते'टीम इंडिया जानती है कि हम किस तरह का क्रिकेट खेलते हैं. हम भी जानते हैं कि भारत तगड़ी टीम है. लेकिन, हम पीछे हटने वाले नहीं हैं. दोनों टीमें एक दूसरे को चुनौती देने के लिए तैयार हैं. बस यह देखना होगा कि कौन सी टीम अपनी स्ट्रेटजी बेहतर ढंग से लागू करती है. हम उन चीजों पर फोकस करेंगे, जिन्हें कंट्रोल कर सकते हैं.'
अकील हुसैन भले वेस्टइंडीज को मजबूत टीम बता रहे हों. लेकिन, भारत में कैरेबियाई टीम का रिकॉर्ड काफी खराब है. वेस्टइंडीज की टीम ने भारत में अब तक 11 T20I खेले हैं, जिनमें सिर्फ 2 मुकाबले जीते.
ये भी पढ़ें: पाकिस्तान ने नया टी20 कप्तान चुना, लेकिन उसे वनडे टीम से निकाल दिया
वहीं, अगर ओवर ऑल आंकड़ों की बात करें, तो भी टीम इंडिया का दबदबा बरकरार है. भारत और वेस्टइंडीज के बीच अब तक 31 T20I मैच खेले गए हैं. इस दौरान टीम इंडिया ने 20 मैच जीते. जबकि, वेस्टइंडीज को सिर्फ 10 मैचों में सफलता मिली. दोनों टीमों के बीच एक मैच बेनजीता रहा.
वीडियो: श्रीसंत ने हरभजन सिंह को ओपन चैलेंज कर दिया










