भारतीय चीफ सलेक्टर अजीत अगरकर के भविष्य को लेकर जल्द ही फैसला हो सकता है. अगरकर का कॉन्ट्रैक्ट सितंबर में खत्म होने वाला है. स्पोर्ट्स तक की रिपोर्ट के मुताबिक, BCCI जल्द ही चीफ सलेक्टर अगरकर के साथ अहम बैठक करने वाला है. इस बैठक में फैसला होगा कि अगरकर टीम के चीफ सलेक्टर बने रहेंगे या कोई बदलाव होगा.
BCCI की बैठक में होगा अजीत अगरकर पर फैसला, रोहित शर्मा की वजह से जाएगी कुर्सी?
अजीत अगरकर को जुलाई 2023 में भारत की सीनियर मेंस टीम का चीफ सलेक्टर बनाया गया है. उनके सलेक्टर रहते हुए टीम इंडिया ने तीन आईसीसी ट्रॉफी जीती है. अब सबसे बड़ा सवाल है कि उन्हें एक्सटेंशन मिलता है या नहीं?

रिपोर्ट के मुताबिक, सीनियर BCCI अधिकारी अगरकर से जानना चाहेंगे कि वह इस पद पर बने रहना चाहते हैं या नहीं. अगरकर को BCCI और भारतीय टीम का समर्थन हासिल है, लेकिन आखिरी फैसला बैठक के बाद होगा. सूत्र के मुताबिक, BCCI अगरकर को एक्सटेंशन देने के पक्ष में है. बीसीसीआई 2027 वर्ल्ड कप तक अगरकर को ही चीफ सलेक्टर के तौर पर रखने के मूड में है.
हालांकि, टीम सलेक्शन को लेकर अगरकर के फैसलों की काफी आलोचना भी हुई है. खासतौर पर आयरलैंड और इंग्लैंड टूर पर टीम इंडिया की दुर्गति के बाद अगरकर के साथ गौतम गंभीर भी निशाने पर हैं. टीम इंडिया को शर्मनाक हार मिली थी. रोहित शर्मा के संन्यास के मुद्दे पर भी अटकलों का दौर जारी है. रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि रोहित के वनडे भविष्य को लेकर अगरकर और गौतम गंभीर एक पेज पर नहीं थे.
अजीत अगरकर को जुलाई 2023 में भारत की सीनियर मेंस टीम का चीफ सलेक्टर बनाया गया था. उन्होंने चेतन शर्मा की जगह ली थी. अगरकर के कार्यकाल में भारतीय टीम का प्रदर्शन शानदार रहा. पद संभालने के बाद सबसे पहले भारत ने घरेलू मैदान पर 2023 वनडे वर्ल्ड कप के फाइनल में जगह बनाई. हालांकि, अहमदाबाद में खेले गए फाइनल में टीम इंडिया को हार के साथ संतोष करना पड़ा था.
इसके बाद 2024 में भारत ने साउथ अफ्रीका को एक रोमांचक फाइनल में हराकर T20 वर्ल्ड कप जीता. इसके साथ ही भारत का ICC ट्रॉफी का 11 साल का इंतजार खत्म हुआ. यह सफलता 2025 में भी जारी रही. भारत ने फाइनल में न्यूजीलैंड को हराकर चैंपियंस ट्रॉफी जीती. पूरे टूर्नामेंट में भारत एक भी मैच नहीं हारा. यह सिलसिला 2026 में भी जारी रहा. भारत ने अपने T20 वर्ल्ड कप खिताब को डिफेंड किया.
यह भी पढ़ें- लियोनेल मेसी ने फुटबॉल से संन्यास लिया, पोस्ट पढ़ फैन्स भावुक हो जाएंगे
लेकिन अगरकर के कार्यकाल में सब कुछ अच्छा ही नहीं रहा. जहां टीम को व्हाइट-बॉल क्रिकेट में सफलता मिली, वहीं रेड-बॉल क्रिकेट में ऐसा नहीं हुआ. भारत को न्यूजीलैंड के खिलाफ घरेलू टेस्ट सीरीज में ऐतिहासिक हार का सामना करना पड़ा. ऑस्ट्रेलिया में बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी का अभियान भी निराशाजनक रहा. वहीं, टीम इस साल साउथ अफ्रीका के खिलाफ भी घर में टेस्ट सीरीज हार गई.
वीडियो: Lionel Messi ने MLS मैच में दागे 4 गोल, 1 गोल में Assist भी दिया | Inter Miami vs CF Montreal













