The Lallantop

ग्लेन फिलिप्स बने सुपरमैन, बाउंड्री पर पकड़ा ब्लाइंड कैच, दर्शक ही नहीं खुद भी रह गए दंग!

ग्लेन फिलिप्स (Glenn Phillips) ने CPL 2026 में एक हैरतअंगेज कैच पकड़ा है. इस जादुई कैच का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. ग्लैन फिलिप्स ने बाउंड्री के करीब दौड़ लगाते हुए लेफ्ट हैंड से 'नो लुक' कैच पकड़कर सबको हैरान कर दिया.

Advertisement
post-main-image
ग्लेन फिलिप्स ने बाउंड्री पर पकड़ा हैरान कर देने वाला कैच. (सांकेतिक फोटो- PTI)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • ग्लेन फिलिप्स ने CPL 2026 के एक मैच में लेफ्ट हैंड से नो लुक ब्लाइंड कैच पकड़कर ट्रिंबागो नाइट राइडर्स के विस्फोटक बल्लेबाज सुनील नारायण को आउट किया।
  • इस मैच का आयोजन बारिश से प्रभावित हुआ और डकवर्थ एंड लुइस मेथड के तहत लक्ष्य संशोधित कर दिया गया था, जिससे मुकाबले की रणनीति प्रभावित हुई।
  • गयाना अमेजन वॉरियर्स ने संशोधित टारगेट को पूरा कर ट्रिंबागो नाइट राइडर्स को 9 रनों से हराकर मैच जीत हासिल की।

न्यूजीलैंड के क्रिकेटर ग्लेन फिलिप्स (Glenn Phillips)  बेहतरीन बैटर के साथ शानादर फील्डर भी हैं. मैदान पर फील्डिंग करते हुए नामुमकिन लगने वाले कैच को भी मुमकिन कर देते हैं. उनके पास जब गेंद जाती है, बैटर्स रन लेने की हिम्मत नहीं करते. ग्लेन फिलिप्स इन दिनों कैरेबियन प्रीमियर लीग (CPL) 2026 में खेल रहे हैं. वह CPL टीम गयाना अमेजन वॉरियर्स (GAW) का हिस्सा हैं. 31 अगस्त को गयाना और ट्रिंबागो नाइट राइडर्स (TKR) के बीच मैच हुआ. ये मुकाबला पोर्ट ऑफ स्पेन में खेला गया. इस मैच में ग्लेन फिलिप्स ने लेफ्ट हैंड से हैरान करने वाला ‘नो लुक’ कैच पकड़ा.

Advertisement
ग्लेन फिलिप्स ने पकड़ा ब्लाइंड कैच

मैच में ट्रिंबागो नाइट राइडर्स की पारी का तीसरे ओवर ड्वेन प्रिटोरियस डालने आए. स्ट्राइक पर TKR के विस्फोटक बैटर सुनील नारायण थे. प्रिटोरियस ने शॉर्ट पिच बॉल डाली. सुनील ने इसे डीप मिडविकेट की तरफ पुल किया. शॉट लगाते वक्त वह कंट्रोल नहीं कर सके. गेंद हवा में चली गई. ग्लेन फिलिप्स ने दौड़ लगाते हुए बाउंड्री के पास लेफ्ट हैंड से हैरतअंगेज कैच लपक लिया. फिलिप्स ने जब यह कैच लपका तो उन्हें भी यकीन नहीं हुआ. कैच पकड़ते वक्त वह बॉल की तरफ देख भी नहीं रहते थे. कैच लेने के बाद, फिलिप्स मुस्कराते हुए दिखे. सुनील एक रन बनाकर आउट हुए.

Advertisement
बेहतरीतन फील्डर हैं फिलिप्स

ग्लेन फिलिप्स दुनिया के सबसे बेहतरीन फील्डर्स में शामिल हैं. न्यूजीलैंड के इस विकेटकीपर बैटर ने  इंटरनेशनल क्रिकेट में अब तक 112 कैच लपके हैं. अपने करियर में वह तमाम बैटर्स को रन आउट और स्टंपिंग कर चुके हैं. फिलिप्स जब विकटकीपिंग नहीं कर रहे होते हैं, तो वह फील्डिंग में 'सुपरमैन' की नजर आते हैं.

ये भी पढ़ें: बाबर आजम सोशल मीडिया पर ही महान... अपने घर से निकली ये बातें PAK कैप्टन को रुला देंगी!

मैच में क्या हुआ?

गयाना अमेजन वॉरियर्स के खिलाफ मैच में TKR का मैच बारिश से प्रभावित रहा. यह मैच 16 ओवर्स का खेला गया. ट्रिंबागो नाइट राइडर्स ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग चुनीं. गयाना ने 5 विकेट पर 185 रन बनाए. टीम के टॉप स्कोरर शिमरॉन हेटमायर रहे. उन्होंने 43 बॉल्स पर नॉट आउट 111 रनों की तूफानी पारी खेली. उन्होंने अपनी इनिंग्स में 8 चौके और 9 छक्के जड़े. उनके अलावा रोमारियो शेफर्ड ने 27 रन बनाए.

Advertisement
TKR को मिला 182 रनों का टारगेट

बारिश के खलल डालने से टारगेट को रिवाइस किया गया. TKR को मैच जीतने के लिए 16 ओवर्स में 182 रनों का टारगेट मिला. लेकिन, TKR की टीम निर्धारित ओवर्स में 7 विकेट पर 172 रन बना पाई. टीम के टॉप स्कोरर एलेक्स हेल्स रहे. उन्होंने 55 रन बनाए. उनके अलावा, निकोलस पूरन ने 43 रनों की पारी खेली. गयाना अमेजन वॉरियर्स ने डकवर्थ एंड लुइस मेथड से TKR को 9 रनों से हराया.

वीडियो: श्रीसंत ने हरभजन सिंह को ओपन चैलेंज कर दिया

Advertisement