बाबर आजम की अक्सर क्रिकेट के दिग्गजों से तुलना की जाती है. कई पाकिस्तानी फैंस तो उन्हें विराट कोहली से भी कंपेयर करने की गुस्ताखी कर बैठते हैं. लेकिन, लॉर्ड्स टेस्ट में जिस तरह बाबर दूसरी इनिंग्स में आउट हुए हैं. अब शायद पाकिस्तानी फैंस भी कोहली से उनकी तुलना करने की हिमाकत नहीं करेंगे. बाबर आजम ने जिस ऑकवर्ड पोजिशन में बाॅल को खेला, लोगों को आजम खान की याद आ गई. आजम खान 2024 में इंग्लैंड के मार्क वुड के खिलाफ इसी तरह बाउंसर पर आउट हुए थे.
बाबर की तुलना कोहली से करने वाले ये वीडियो देख लें! आर्चर के एक बाउंसर ने निकाल दी सारी 'क्लास'
Pak vs Eng Lords Test : पाकिस्तान की टीम लॉर्ड्स टेस्ट में मुश्किलों में है. टीम को अंतिम इनिंग्स में 389 रनों का टारगेट मिला है. पहली इनिंग्स में टीम महज 110 रन पर सिमट गई थी. दूसरी इनिंग्स में सभी को कप्तान Babar Azam से उम्मीदें थीं. लेकिन, उन्होंने एक बार फिर निराश कर दिया.

दरअसल, बाबर से लॉर्ड्स टेस्ट में पाकिस्तान को बहुत उम्मीदें थीं. लीड्स में एकतरफा हार के बाद टीम को आशा थी कि कप्तान के लौटने पर टीम फाइटबैक करने वाला जज्बा दिखाएगी. उन्हें बाबर से रनों की भी बहुत उम्मीद थी. लेकिन, ये दोनों ही उम्मीदें धराशाई हो गईं. बाबर महज पहली इनिंग्स में महज 8 रन बना सके. दूसरी इनिंग्स में तो हाल इससे भी बुरा हुआ. जोफ्रा आर्चर ने अपनी तीखी बाउंसर से उन्हें दिन में तारे दिखा दिया.
बाबर जिस तरह इस बॉल को खेले. कॉमेंटेटर्स से लेकर इंग्लिश प्लेयर्स तक हैरान रह गए. वो न ही शॉट खेलते समय कम्फर्टेबल दिखे. न ही ऐसा लगा कि कोई वर्ल्ड क्लास बैटर ये शॉट खेल रहा हो. आर्चर की बॉल तेजी से उनकी बॉडी की तरफ आई. बाबर बॉल की लाइन को जज नहीं कर सके. न ही वो उसके बाउंस को टैकल करने के लिए तैयार दिखे. गेंद सीधा उनके बल्ले का टॉप एज लेकर हेलमेट से टकराई और स्लिप में खड़े जॉर्डन कॉक्स के हाथों में चली गई. इंग्लिश प्लेयर्स ने जिस तरह इस विकेट पर जश्न मनाया. वो जश्न कम बाबर की बैटिंग का मजाक उड़ाना ज़्यादा लगा.
ये भी पढ़ें : रूट ने तोड़ा पोंटिंग का रिकॉर्ड, अब सचिन के महारिकॉर्ड पर भी खतरा!
बाबर को दोबारा बनाया गया है कप्तानदरअसल, बाबर आजम को हाल ही में दोबारा पाकिस्तान का टेस्ट कप्तान बनाया गया है. उन्हें दो असाइनमेंट मिले थे. पहला वेस्टइंडीज, दूसरा इंग्लैंड टूर. वेस्टइंडीज में उनकी अगुवाई में टीम ने किसी तरह सीरीज बराबर कर ली. लेकिन, अब इंग्लैंड में टीम के लिए सीरीज बचाना बहुत मुश्किल है. कप्तान बाबर की गैरमौजूदगी में टीम लीड्स में एक पारी और 103 रनों से हार गई थी. लॉर्ड्स में टीम पारी से तो नहीं हारी. लेकिन, इस मुकाबले में भी टीम हार से सिर्फ 5 विकेट दूर है.
पहली इनिंग्स में 110 रन पर सिमटने के बाद दूसरी इनिंग्स में पाकिस्तानी टीम को 389 रनों का टारगेट मिला है. इससे पहले, इंग्लिश टीम ने पहली इनिंग्स में 290 रन बनाने के बाद, दूसरी इनिंग्स में 208 रन बनाए थे. लेकिन, जिस तरह कीपाकिस्तान की शुरुआत रही, लग रहा था टीम 100 रनों के भीतर सिमट जाएगी. महज 14 रन के स्कोर पर टीम ने 3 विकेट गंवा दिए थे.
लेकिन, इसके बाद सऊद शकील ने पूर्व कप्तान शान मसूद के साथ 97 रनों की पार्टनरशिप कर टीम को संकट से उबारा. हालांकि, चौथे दिन टी ब्रेक से पहले पाकिस्तान ने शान मसूद के साथ मोहम्मद रिजवान का भी विकेट गंवा दिया. 42 ओवर में पाकिस्तान ने 142 रन पर ही 5 विकेट गंवा दिए हैं. सऊद 78 रन बनाकर अकेले संघर्ष कर रहे हैं. उस्मान ने भी 12 रन बना लिए हैं. लेकिन, वो अब तक सहज नज़र नहीं आए हैं.
वीडियो: पाकिस्तानी बल्लेबाज़ों पर प्रेशर, क्या बाबर आज़म अब दिला पाएंगे टीम को जीत?












