The Lallantop

'कोई उम्मीद नहीं है...' आगरकर ने कप्तान शुभमन गिल से ऐसा क्यों कहा?

रोहित शर्मा के टेस्ट क्रिकेट से संन्यास के बाद इस फॉर्मेट की कप्तानी Shubman Gill को दी गई. उनके लिए बतौर कप्तान इंग्लैंड दौरा पहला टेस्ट है. भारत यहां लंबे समय से कोई टेस्ट सीरीज नहीं जीता है.

Advertisement
post-main-image
शुभमन गिल टीम के सबसे युवा कप्तानों में शामिल हैं. (Photo-PTI)

25 साल के शुभमन गिल (Shubman Gill) अब टेस्ट टीम के नए कप्तान हैं. कप्तान गिल के लिए पहली परीक्षा है इंग्लैंड (England) दौरा, वो भी एक ऐसी टीम के साथ जिसमें कई दिग्गज और अनुभवी खिलाड़ी नहीं है. फैंस उम्मीद लगाए बैठे हैं कि युवा चेहरों से सजी ये टीम कुछ कमाल करेगी. हालांकि, ऐसा माना जाता आसान नहीं है क्योंकि भारत सालों से इंग्लैंड की जमीन पर टेस्ट सीरीज नहीं जीता है. टीम के सेलेक्टर और हेड कोच गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) ने अपने कप्तान को इस दबाव से दूर रखा है. गिल ने खुद बताया कप्तान बनाए जाने के बाद गंभीर और अजीत आगरकर (Ajit Agarkar) ने उनसे क्या कहा.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
गौतम गंभीर ने कप्तानी को लेकर क्या कहा?

गिल ने स्काई स्पोर्ट्स के कमेंटटेर दिनेश कार्तिक से कहा,

मैंने गौती भाई (गौतम गंभीर) और अजीत भाई से कई बार इस बारे में बात की है कि मुझसे उन्हें क्या उम्मीदें है. वे बस यही चाहते हैं कि मैं एक लीडर के तौर पर खुद को एक्सप्रेस कर सकूं. उन्होंने मुझसे कहा है 'कोई उम्मीद नहीं है. वे मुझसे ऐसा कुछ करने की उम्मीद नहीं कर रहे हैं जिसके लिए मैं सक्षम नहीं हूं. मुझे नहीं लगता कि उनसे कोई उम्मीद या दबाव है, लेकिन एक लीडर और एक खिलाड़ी के तौर पर आपको खुद से कुछ उम्मीदें जरूर होती हैं. इसलिए ये वो उम्मीदें हैं जो मुझे खुद से हैं.

Advertisement

यह भी पढ़ें - 'उस टीम में बहुत जहरीले लोग थे'...RCB के लिए खेलने वाले डिविलियर्स ने किसके लिए कहा ऐसा?

टीम में सुरक्षित माहौल चाहते हैं गिल

गिल की टीम में रवींद्र जडेजा, जसप्रीत बुमराह, केएल राहुल जैसे सीनियर खिलाड़ी होंगे. वो चाहते हैं कि टीम के लिए एक सही वातावरण बनाएं. उन्होंने कहा,

ट्रॉफी के अलावा, मैं चाहूंगा कि ऐसी जगह बनाऊं जहां हर कोई बहुत सुरक्षित और खुश हो. मुझे पता है कि ऐसा करना बहुत मुश्किल हो सकता है, खासकर तब जब इतने सारे मैच खेले जिसमें कई खिलाड़ी आएंगे और जाएंगे. हालांकि अगर ऐसा हो सकता है तो मैं ऐसा करना चाहूंगा.

Advertisement
तैयारियों में जुटा है भारत

भारतीय टीम इंट्रा स्क्वॉड मैच खेलकर इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली पांच मैचों की टेस्ट सीरीज की तैयारियों को अंतिम रूप दे रही है. भारत और इंग्लैंड के बीच 20 जून से टेस्ट सीरीज की शुरुआत होगी. दोनों टीमों के बीच पहला टेस्ट मैच हेडिंग्ले के लीड्स में  खेला जाएगा. BCCI ने पांचों टेस्ट के लिए टीम इंडिया का एलान कर दिया है. वहीं इंग्लैंड ने अभी सिर्फ पहले टेस्ट के लिए टीम घोषित की है.

वीडियो: टेंबा बावुमा ने बताया ऑस्ट्रेलिया ने चोकर्स कहकर किया था स्लेज

Advertisement