The Lallantop

रणबीर की 'रामायण' बनाने के लिए मेकर्स को नई टेक्नोलॉजी ईजाद करनी पड़ी!

क्योंकि 'रामायण' के लिए जो तकनीक चाहिए थी, वो दुनिया में कहीं नहीं थी. मेकर्स ने डिजिटल सेट एक्सटेंशन का इस्तेमाल कर अयोध्या और लंका जैसे शहरों को रीक्रिएट किया है.

Advertisement
post-main-image
'रामायण' का ट्रेलर 30 जुलाई को 'स्पाइडरमैन: ब्रांड न्यू डे' के साथ भी अटैच किया जा सकता है.

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • फिल्म रामायण के VFX के लिए नमित मल्होत्रा की कंपनी Double Negative (D-Neg) ने नई तकनीकों के साथ इसे तैयार किया है, जिसमें मोशन कैप्चर और वर्चुअल प्रोडक्शन भी शामिल हैं।
  • रामायण फिल्म के VFX के लिए आवश्यक तकनीक दुनिया में उपलब्ध नहीं थी, इसलिए D-Neg को नए टूल्स और टेक्नोलॉजी विकसित करनी पड़ी और रिसर्च में काफी काम किया गया।
  • रामायण के VFX में प्री-विजुअल फुटेज बनाकर शूटिंग की गई है और ट्रेलर जल्द रिलीज़ होगा, जिससे दर्शकों को इस तकनीक का अनुभव स्क्रीन पर मिलेगा।

Ranbir Kapoor स्टारर Ramayana का VFX, Namit Malhotra की कंपनी Double Negative (D-Neg) ने तैयार किया है. ये वही कंपनी है जिसे Interstellar, Dune Trilogy, Batman Trilogy और Avengers: Endgame जैसी मूवीज़ के विजुअल इफेक्ट्स बनाए हैं. यही कारण है कि 'रामायण' के VFX को लेकर लोग शुरुआत से काफी उम्मीदें लगाए बैठे हैं. खास बात ये है कि मेकर्स ने इस मूवी के लिए बिल्कुल नए ढंग की टेक्निक डेवलप की है. क्योंकि जैसी टेक्नोलॉजी इस फिल्म को बनाने के लिए चाहिए थे, वो दुनिया में कहीं नहीं थी.

Advertisement

पिछले दिनों सैन डिएगो कॉमिक कॉन में 'रामायण' को प्रमोट किया गया था. इस दौरान नितेश तिवारी, रणबीर कपूर और यश के साथ नमित भी वहां मौजूद थे. मीडिया इंटरेक्शन में उन्होंने फिल्म के टेक्निकल पक्ष पर बात करते हुए कहा,

"मेरी कंपनी D-Neg रामायण के प्रोडक्शन का हिस्सा रही है. फिल्म शुरू करते वक्त हमें एक बात का पूरा अंदाज़ा था. वो ये कि अगर हम जनता को पूरी तरह इस कहानी से जोड़ नहीं पाए, तो फिल्म चलेगी नहीं. इसलिए हमने शुरुआती दिनों से ही कॉन्सेप्ट आर्ट पर काम किया. साथ ही कुछ सबसे बेहतरीन क्रिएटिव लोगों को साथ लेकर आए. हमने रिसर्च एंड डेवलपमेंट में काफी काम किया है."

Advertisement

नमित आगे कहते हैं,

"हां, हमने पिछले 10 सालों में 8 ऑस्कर ज़रूर जीते हैं. लेकिन रामायण हमारा अब तक का सबसे मुश्किल काम रहा है. ये अब तक का हमारा सबसे बड़ा प्रोजेक्ट है. इसलिए हमें कई नए टूल्स और टेक्नोलॉजी को डेवलप करना पड़ा. साथ ही हमने ये सुनिश्चित किया कि फिल्म के पूरे विजुअलाइजेशन प्रोसेस के दौरान हम डायरेक्टर और एक्टर्स से लगातार को-ऑर्डिनेट करते रहें. यही कारण है कि आज फिल्म रिलीज़ से महीनों पहले भी हमें इस बात की एक्साइटमेंट है कि लोग स्क्रीन पर क्या देखने वाले हैं."

नमित की बात पर डायरेक्टर नितेश तिवारी ने भी सहमति जताई. उन्होंने कहा कि बेहतर टेक्निक के कारण एक स्टोरीटेलर कहानी को उस तरीके से पेश कर पाता है, जैसा वो सोचता आया है. नितेश ने बताया कि D-Neg की VFX टीम के साथ काम करते हुए उन्हें सबसे बड़ा फायदा यही मिला. नमित ने उन्हें कभी रोका नहीं, इसलिए उन्होंने खूब एक्सपेरिमेंट किए. नितेश के मुताबिक, 'रामायण' के VFX पर काफी काम किया गया है और दुनिया बहुत जल्द इसे स्क्रीन पर भी देखेगी. 

Advertisement

‘रामायण’ में ‘अवतार’ जैसी हॉलीवुड फिल्मों में इस्तेमाल होने वाली मोशन कैप्चर (MoCap) टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया है. D-Neg के पास उसका अडवांस्ड वर्जन है. इससे कलाकारों के हाव-भाव और एक्शन सीन्स को सटीकता से रिकॉर्ड किया जा सकता है. फिल्म में वर्चुअल प्रोडक्शन टेक्निक का इस्तेमाल भी हुआ है. इसकी मदद से शूटिंग शुरू होने से कहीं पहले ही सभी सीन्स के प्री-विजुअल फुटेज तैयार किए गए थे. D-Neg ने CGI और डिजिटल सेट एक्सटेंशन का इस्तेमाल करके प्राचीन अयोध्या, लंका, युद्ध के मैदान, स्वर्ग और पाताल लोक जैसी दुनिया रची है. इससे हर सीन ज़्यादा रियलिस्टिक और सुंदर नजर आता है. बाकी, जहां तक फिल्म की बात है, 'रामायण' का ट्रेलर 29 जुलाई यानी कल रिलीज़ हो सकता है. रिपोर्ट्स ये भी हैं कि मेकर्स ‘रामायण’ का ट्रेलर ‘स्पाइडरमैन ब्रैंड न्यू डे’ के साथ अटैच कर सकते हैं. लेकिन मेकर्स ने अब तक इस बात की औपचारिक पुष्टि नहीं की है.

वीडियो: 'रामायण' का ट्रेलर देखकर चौंके लोग, यश और साई पल्लवी ने जीता दिल

Advertisement