श्रीलंका के खिलाफ दो टेस्ट मैचों के लिए 28 जुलाई को भारतीय टीम (Team India) की घोषणा की गई. 15 मेंबर्स वाली टेस्ट टीम में एक नए खिलाड़ी को जगह मिली है. डोमेस्टिक क्रिकेट में धमाल मचाने वाले 33 साल के सारांश जैन (Saransh Jain) को श्रीलंका टूर के लिए टेस्ट टीम में शामिल किया गया है. मध्य प्रदेश के इस ऑलराउंडर को टीम इंडिया में सेलेक्शन का काफी समय से इंतजार था.
रणजी-दलीप ट्रॉफी जीती, श्रीलंका में छुड़ाए छक्के, टीम इंडिया में सेलेक्ट हुए सारांश जैन की कहानी
Saransh jain selection in Team India: श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम में एक नए खिलाड़ी का चयन हुआ है. 15 सदस्यीय टीम में 33 साल के सारांश जैन (Saransh Jain) को शामिल किया गया है. MP के इस होनहार युवा खिलाड़ी के बारे में सब कुछ जानिए.

सारांश का टीम इंडिया में शामिल होना हैरानी की बात नहीं है. ऑलराउंडर की हैसियत से खेलने वाले सारांश जैन का रेड बॉल क्रिकेट रिकॉर्ड जबरदस्त है. उन्होंने डोमेस्टिक क्रिकेट में सीजन दर सीजन लगातार शानदार परफॉर्मेंस दी. टीम इंडिया का सफर उनके लिए आसान नहीं रहा. उन्होंने 10 साल से ज्यादा समय डोमोस्टिक क्रिकेट खेलते हुए बिताया.
किसकी जगह मिला मौका?सारांश जैन को टीम इंडिया में वॉशिंगटन सुंदर की जगह चांस मिला है. सुंदर इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे ODI में इंजर्ड हो गए थे. उन्हें हैमस्ट्रिंग इंजरी है. वह चोट से उबर रहे हैं. इसलिए उन्हें श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए टीम में शामिल नहीं किया गया. वॉशिंगटन सुंदर के बाहर होने की वजह से, टीम इंडिया को ऑफ स्पिनर की दरकार थी. सारांश जैन ऑफ ब्रेक बॉलिंग करने के अलावा, लोअर ऑर्डर में जबरदस्त बैटिंग भी करते हैं.
सारांश जैन का टेस्ट टीम में चयन होना कोई इत्तेफाक नहीं है. कुछ हफ्ते पहले उन्होंने श्रीलंका टूर पर इंडिया A के लिए शानदार प्रदर्शन किया. सारांश ने दो मैचों में 6 विकेट लिए, और नॉट आउट 70 रन बनाकर इम्प्रेस किया.
कौन हैं सारांश जैन?सारांश जैन का ताल्लुक मध्य प्रदेश से है. उनका जन्म 31 मार्च 1993 को इंदौर में हुआ. सारांश की फैमिली में क्रिकेट का माहौल पहले से था. उनके पिता सुबोध जैन मध्य प्रदेश के लिए रणजी ट्रॉफी खेले हैं.
सारांश के करियर के शुरुआती दिनों में उनकी फैमिली को बहुत मुश्किल वक्त का सामना करना पड़ा. सारांश जब ऑस्ट्रेलिया टूर पर थे, तब उनके पिता का कैंसर का ऑपरेशन हुआ था. ऑपरेशन के बाद, उनके पिता बोल नहीं पा रहे थे. ऐसे में उन्होंने अपने बेटे के लिए एक चिट्ठी लिखी. सारांश के पिता ने चिट्ठी में लिखा था, 'क्रिकेट पर पूरा फोकस रखना'.
सारांश आज भी उस चिट्ठी को संभाल कर रखते हैं. टीम इंडिया में जगह बनाने के लिए वह इसी नोट से मोटिवेशन लेते रहे.
डोमेस्टिक क्रिकेट की मेहनत रंग लाईसारांश जैन उस लेवल के क्रिकेटर नहीं है, जो एकाध सीजन अच्छी परफॉर्मेंस दें, और उसके बाद फ्लॉप हो जाएं. उन्होंने डोमेस्टिक क्रिकेट में कई सीजन लगातार बेहतरीन प्रदर्शन किया. साल 2021-2022 में जब मध्य प्रदेश ने पहली बार रणजी ट्रॉफी जीती, तो उन्होंने अपनी टीम के लिए शानदार प्रदर्शन किया. सारांश ने फाइनल में मुंबई के खिलाफ 57 रन बनाए थे.
2021-2022 रणजी ट्रॉफी के बाद, उनका खेल और बेहतर होता गया. 2022-2023 की रणजी ट्रॉफी में उन्होंने गेंद और बल्ले से धमाल मचाया. इस सीजन में उन्होंने 360 रन बनाने के अलावा, 35 विकेट भी चटकाए. इस बेहतरीन परफॉर्मेंस के लिए उन्हें लाला अमरनाथ अवॉर्ड मिला. रणजी में बेस्ट फरफॉर्मेंस देने वाले ऑलराउंडर को लाला अमरनाथ अवॉर्ड दिया जाता है.
इसके बाद अगले सीजन भी सारांश जैन का रणजी ट्रॉफी में दमदार प्रदर्शन जारी रहा. 2023-2024 रणजी सीजन में उन्होंने 518 रन बनाने के अलावा, 30 विकेट लिए.
ये भी पढ़ें: IND Vs SL Test: टेस्ट सीरीज के लिए टीम का ऐलान, इस प्लेयर के सरप्राइज डेब्यू ने चौंकाया!
दलीप ट्रॉफी में चमके सारांशसाल 2025 में सारांश जैन ने दलीप ट्रॉफी में अपनी छाप छोड़ी. उन्होंने टूर्नामेंट में 16 विकेट लेकर सेंट्रल जोन को खिताब जिताने में अहम भूमिका निभाई. दलीप ट्रॉफी 2025 में शानदार प्रदर्शन करने के लिए उन्हें 'प्लेयर ऑफ द सीरीज' अवॉर्ड से नवाजा गया.
सारांश जैन ने हाल ही में इडिया A के साथ श्रीलंका का टूर किया. श्रीलंका में उन्होंने वही कर दिखाया, जो टीम चाहती थी. स्पिन फ्रेंडली पिचों पर उन्होंने दो मैच में 6 विकेट लिए. इसके अलावा उन्होंने क्रूशियल सिचुएशन में नॉट आउट 70 रनों की पारी खेली. उनकी इस परफॉर्मेंस के चलते इंडिया A टीम सीरीज जीतने में सफल रही. इस टूर के बाद, सारांश जैन ने खुद को एक बेहतरीन ऑलराउंडर विकल्प के रूप में साबित किया.
अब, घरेलू क्रिकेट में दस साल से ज्यादा समय बिताने के बाद, सारांश जैन अपने सबसे बड़े सपने को पूरा करने के बेहद करीब हैं. उम्मीद है उन्हें श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज में प्लेइंग-11 में मौका मिलेगा. भारत और श्रीलंका के बीच टेस्ट सीरीज की शुरुआत 15 अगस्त से होगी.
वीडियो: गेस्ट इन द न्यूजरूम: श्रीसंत ने सचिन-सौरव के मजेदार किस्से सुनाए, भज्जी-गंभीर विवाद पर खुलकर बोले













