भारत ने दूसरे टेस्ट की प्लेइंग-11 में बदलाव किया है. श्रीलंका के खिलाफ दूसरे टेस्ट में सारांश जैन (Saransh Jain) को टीम इंडिया की प्लेइंग-11 में शामिल किया गया है. वह अपना टेस्ट डेब्यू कर रहे हैं. सारांश भारत के 320वें टेस्ट क्रिकेटर हैं. उन्हें कुलदीप यादव (Kuldeep Yadav) की जगह टीम में मौका मिला है. कप्तान शुभमन गिल (Shubman Gill) ने टॉस के दौरान बताया कि कुलदीप को इंफेक्शन हुआ है. जिसकी वजह से उन्हें प्लेइंग-11 से बाहर रखा गया है.
33 साल की उम्र में सारांश जैन का डेब्यू, कोलंबो टेस्ट के लिए ऐसी है टीम की प्लेइंग 11
सारांश जैन (Saransh Jain) ने कोलंबो टेस्ट में अपना डेब्यू किया है. कोलंबो टेस्ट के लिए उन्हें कुलदीप यादव की जगह पर टीम में शामिल किया गया है. दिग्गज ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा ने सारांश को टेस्ट कैप पहनाई.

श्रीलंका टूर पर सारांश जैन का टेस्ट डेब्यू लगभग तय था. कुलदीप को इंफेक्शन के चलते उनके डेब्यू पर मुहर लग गई. वैसे भी कुलदीप का परफॉर्मेंस पहले टेस्ट में निराशाजनक रहा था. वह गॉल टेस्ट में सिर्फ एक विकेट ले पाए थे. कोलंबो में दूसरा टेस्ट शूरू होने से पहले सारांश को टेस्ट कैप दी गई. टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा ने उन्हें टेस्ट कैप पहनाई. सारांश जैन ऑफ स्पिनर हैं. वह ऑलराउंड के तौर पर खेलते हैं.
सारांश जैन को टेस्ट टीम की प्लेइंग-11 में शामिल करना इत्तेफाक नहीं है. इसके पीछे डोमेस्टिक क्रिकेट में उनकी कई सालों की मेहनत है. साल 2021-2022 में जब मध्य प्रदेश ने पहली बार रणजी ट्रॉफी जीती, तो उन्होंने अपनी टीम के लिए शानदार प्रदर्शन किया. सारांश ने फाइनल में मुंबई के खिलाफ 57 रन बनाए थे.
2021-2022 रणजी ट्रॉफी के बाद, उनका खेल और बेहतर होता गया. 2022-2023 की रणजी ट्रॉफी में उन्होंने गेंद और बल्ले से धमाल मचाया. इस सीजन में उन्होंने 360 रन बनाने के अलावा, 35 विकेट भी चटकाए. इसके बाद अगले सीजन भी सारांश जैन का रणजी ट्रॉफी में दमदार प्रदर्शन जारी रहा. 2023-2024 रणजी सीजन में उन्होंने 518 रन बनाने के अलावा, 30 विकेट लिए.
साल 2025 में सारांश जैन ने दलीप ट्रॉफी में अपनी छाप छोड़ी. उन्होंने टूर्नामेंट में 16 विकेट लेकर सेंट्रल जोन को खिताब जिताने में अहम भूमिका निभाई. दलीप ट्रॉफी 2025 में शानदार प्रदर्शन करने के लिए उन्हें 'प्लेयर ऑफ द सीरीज' अवॉर्ड मिला.
सारांश जैन ने हाल ही में इडिया A के साथ श्रीलंका का टूर किया था. श्रीलंका में उन्होंने वही कर दिखाया, जो टीम चाहती थी. स्पिन फ्रेंडली पिचों पर उन्होंने दो मैच में 6 विकेट लिए. इसके अलावा उन्होंने क्रूशियल सिचुएशन में नॉट आउट 70 रनों की पारी खेली. उनकी इस परफॉर्मेंस के चलते इंडिया A टीम सीरीज जीतने में सफल रही.
ये भी पढ़ें: शोरिफुल इस्लाम की धाकड़ बॉलिंग से ऑस्ट्रेलिया बेदम, बनाया ये बड़ा रिकॉर्ड
भारत ने टॉस जीतकर बैटिंग चुनीभारतीय टीम टेस्ट सीरीज में 1-0 की बढ़त के साथ कोलंबो पहुंची है. गॉल में खेले गए पहले टेस्ट में भारत ने श्रीलंका को 165 रनों से हराया था. इस जीत से टीम इंडिया का कॉन्फिडेंस बढ़ा हुआ है. दूसरे टेस्ट में भी भारतीय शानदार परफॉर्मेंस करना चाहेगी. कप्तान शुभमन गिल ने कोलंबो टेस्ट में टॉस जीतकर बैटिंग करने का फैसला किया.
भारत की प्लेइंग-11श्रीलंका के खिलाफ दूसरे टेस्ट में भारत की प्लेइंग-11 इस प्रकार है.
यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, देवदत्त पडिक्कल, शुभमन गिल (कैप्टन), ऋषभ पंत (विकेट कीपर), रवींद्र जडेजा, ध्रुव जुरेल, सारांश जैन, मानव सुथार, मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा.
वीडियो: गेस्ट इन द न्यूजरूम: श्रीसंत ने सचिन-सौरव के मजेदार किस्से सुनाए, भज्जी-गंभीर विवाद पर खुलकर बोले









