राजस्थान के जयपुर में एक स्कूल का दौरा करने जा रहे कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के डेलिगेशन पर 21 अगस्त को हमला हुआ. इस मामले में दोनों तरफ से पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई गई है. एक ग्रामीण ने आरोप लगाया कि आशुतोष रांका और CJP वर्कर्स ने गांव वालों को पीटा और जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल करते हुए गालियां दीं. दोनों FIR जयपुर सिटी (साउथ) के शिवदासपुरा पुलिस स्टेशन में दर्ज करवाई गई हैं.
राजस्थान में स्कूल देखने गए CJP के लोगों पर हुआ था हमला, अब दोनों पक्षों ने दर्ज कराई FIR
CJP Rajasthan school visit: जयपुर में एक स्कूल का दौरा करने जा रहे कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के डेलीगेशन पर हमला हुआ था. इस मामले में सीजेपी की तरफ से एफआईआर दर्ज कराई गई. मगर एक शिकायत गांव के एक व्यक्ति की तरफ से भी की गई है.

एक शिकायत रामपुरा कंवरपुरा गांव के रहने वाले भगवान सहाय धानका ने की है. इसमें CJP के को-कन्वीनर आशुतोष रांका के खिलाफ शिकायत की गई है. इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, शिकायतकर्ता ने आरोप लगाते हुए कहा,
शुक्रवार, 21 अगस्त को CJP के आशुतोष रांका 50-60 लोगों के साथ एक स्कूल का इंस्पेक्शन करने के बहाने हमारे गांव आए. उन्होंने मुझे और गांववालों को गालियां देना शुरू कर दिया. गांव की महिलाओं के खिलाफ भी गाली-गलौज की. गांववालों और मैंने उन्हें समझाने की कोशिश की तो हमें पीटना शुरू कर दिया. हमले में गांववाले भी घायल हो गए.
धानका ने आगे दावा करते हुए कहा,
उन्होंने मुझे और दूसरे गांववालों को जातिसूचक शब्दों से गालियां देकर बेइज्जत किया. इस घटना से गांववालों में बहुत गुस्सा है.
CJP वर्कर्स के खिलाफ FIR भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धाराओं के तहत दर्ज की गई है. इनमें जानबूझकर चोट पहुंचाना, गलत तरीके से रोकना, गैर-कानूनी तरीके से इकट्ठा होना और शांति भंग करने के इरादे से जानबूझकर बेइज्जती करना शामिल है. इसके साथ ही SC/ST एक्ट की तीन धाराएं भी लगाई गई हैं.
ये भी पढ़ें: रिपोर्ट में दावा, 'सऊदी और खाड़ी देशों से केरल लौटने वालों की सोच कट्टर', थरूर बोले- ‘डरावना ट्रेंड’
CJP ने भी दर्ज कराई शिकायतएक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, दूसरी शिकायत CJP वर्कर रेखा शर्मा ने कराई है. उनका कहना है कि उन्हें रामपुरा कंवरपुरा में सरकारी स्कूल भैंसों के बाड़े में चलाने की जानकारी मिली थी. ऐसे में उन लोगों ने वहां जाने का फैसला किया लेकिन गांव वालों ने उन पर अटैक कर दिया. शिकायत में कहा गया,
आशुतोष रांका की लीडरशिप में CJP टीम गांव पहुंची थी. लेकिन हमारी गाड़ियों को स्कूल से दूर गांव के बॉर्डर पर रोक दिया गया. हम पैदल जाने लगे. हमने देखा कि स्कूल से कुछ दूरी पर कुछ एंटी-सोशल एलिमेंट गाली-गलौज कर रहे थे. हमने उनसे बार-बार रिक्वेस्ट की कि हमारी बात सुनें. हम गांव वालों के बुलाने पर ही स्कूल का इंस्पेक्शन करने आए हैं. लेकिन हमारी टीम पर चारों तरफ से ईंटों, डंडों और पत्थरों से हमला किया गया.
उन्होंने कहा,
चार-पांच गुंडों ने हमारे हर वर्कर को घेर लिया और जान से मारने के इरादे से उन पर बुरी तरह हमला किया.
CJP की तरफ से FIR जानबूझकर चोट पहुंचाने, गलत तरीके से रोकने, गैर-कानूनी तरीके से इकट्ठा होने के तहत दर्ज की गई है. इसमें 20 हजार से 1 लाख रुपये तक का नुकसान और शांति भंग करने के इरादे से जानबूझकर बेइज्जती करना भी शामिल है. दोनों FIR जयपुर सिटी (साउथ) के शिवदासपुरा पुलिस स्टेशन में दर्ज की गई हैं.
वीडियो: IAS दुर्गा शक्ति नागपाल ने किस जज को धमकी दे दी?













