The Lallantop

अभिषेक शर्मा का T20 क्रिकेट में नया कीर्तिमान, ये रिकॉर्ड पूरे एशिया में कोई न बना सका

Abhishek Sharma ने अफगानिस्तान के खिलाफ पहले T20I में ताबड़तोड़ बैटिंग की. उन्होंने 32 बॉल्स पर 83 रन जड़े. इस आतिशी पारी के दौरान उन्होंने T20 क्रिकेट में अचीवमेंट हासिल की. अभिषेक यह उपलब्धि हासिल करने वाले भारत के नहीं, बल्कि एशिया के पहले बैटर हैं.

Advertisement
post-main-image
अभिषेक शर्मा ने अफगानिस्तान के खिलाफ 82 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली. (फोटो- PTI)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • अभिषेक शर्मा ने अफगानिस्तान के खिलाफ पहले T20I मैच में 32 गेंदों पर 82 रन बनाकर भारत को 7 विकेट से जीत दिलाई और T20 क्रिकेट में सबसे तेज 6 हजार रन पूरे करने का रिकॉर्ड बनाया।
  • अफगानिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 156 रन बनाए और भारत को 157 रन का लक्ष्य दिया, जिससे प्रेरित होकर अभिषेक शर्मा ने आक्रामक पारी खेली।
  • अभिषेक की इस रिकॉर्ड तोड़ पारी के बाद भारत ने मैच 13.4 ओवर में जीत लिया तथा उन्हें इस प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

अभिषेक शर्मा ने अफगानिस्तान के खिलाफ पहले T20I में अपनी बैटिंग की क्लास दिखाई. उनकी तूफानी बल्लेबाजी के आगे अफगानिस्तान की बॉलिंग ताश के पत्तों की तरह बिखर गई. इस मुकाबले में उन्होंने विस्फोटक बैटिंग करते हुए 32 बॉल्स पर 82 रन जड़े. उन्होंने 7 चौके और 7 छक्के लगाए. वह भारत की जीत के हीरो रहे. अपनी धुआंधार पारी के दौरान उन्होंने पर्सनल अचीवमेंट भी हासिल की. अभिषेक T20 क्रिकेट में सबसे तेज 6 हजार रन पूरे करने वाले भारत के पहले बैटर बने.

Advertisement
22 बॉल्स पर ठोका पचासा

पारी का अगाज करने उतरे अभिषेक शुरुआत से अटैकिंग मूड में नजर आए. उन्होंने अफगानिस्तान के बॉलर्स को रिमांड पर लेते हुए चौकों और छक्कों की झड़ी लगा दी. अभिषेक ने सिर्फ 22 बॉल्स पर फिफ्टी जड़ी. यह उनकी T20I करियर की 12वीं फिफ्टी थी.

यह रिकॉर्ड बनाने वाले एशिया के पहले बैटर

अभिषेक शर्मा ने अफगानिस्तान के खिलाफ तूफानी बैटिंग करके एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया. वह भारत और एशिया के पहले बैटर हैं, जिन्होंने बॉल्स के हिसाब से T20 क्रिकेट में सबसे तेज 6 हजार रन पूरे किए. अभिषेक को यह माइलस्टोन हासिल करने के लिए 5 रनों की दरकार थी. उन्होंने पहले ही ओवर की लास्ट बॉल पर छक्का लगाकर यह मुकाम हासिल किया. भारत की पारी का पहला ओवर फजहक फारूकी ने डाला था.

Advertisement
दुनिया में बॉल्स के हिसाब से दूसरे सबसे तेज 6 हजार रन

बॉल्स के हिसाब से T20 क्रिकेट में सबसे तेज 6 हजार रन पूरे करने का रिकॉर्ड न्यूजीलैंड के फिन एलन के नाम है. फिन एलन ने 3386 बॉल्स पर T20 क्रिकेट में 6 हजार रन पूरे किए थे. इसके बाद अभिषेक शर्मा का नंबर आता है. अभिषेक ने 3420 बॉल्स पर T20 क्रिकेट में 6 हजार रन कम्पलीट किए.

इस लिस्ट में वेस्टइंडीज के आंद्रे रसेल तीसरे नंबर पर हैं. रसेल ने T20 क्रिकेट में 3550 गेंदों पर 6 हजार रन बनाए थे. ऑस्ट्रेलिया के टिम डेविड चौथे नंबर पर हैं. टिम डेविड ने 3681 बॉल्स पर 6 हजार रन पूरे किए. इन बैटर्स के अलावा विल जैक्स और फिल सॉल्ट ने T20 क्रिकेट में 3857 गेंदों पर 6 हजार रन पूरे किए थे.

ये भी पढ़ें: मोहसिन नकवी को दो ऑप्शन दिए, लेकिन... विमेंस एशिया कप फाइनल से ठीक पहले ये सब हुआ

Advertisement
मैच में क्या हुआ?

दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए मैच में अफगानिस्तान ने पहले बैटिंग करते हुए 156 रन बनाए. अजमतुल्लाह ओमारजई टॉप स्कोरर रहे. उन्होंने 64 रन बनाए. इसके अलावा, मोहम्मद नबी ने 33 रनों की पारी खेली. भारत के लिए अर्शदीप सिंह ने सबसे ज्यादा 3 विकेट लिए.

भारत को मैच जीतने के लिए 157 रनों का टारगेट मिला. पारी की शुरुआत करने आए अभिषेक शर्मा ने अपोनेंट बॉलर्स की जमकर धुनाई की. उन्होंने 82 रनों की बेहतरीन पारी खेली. उनकी ताबड़तोड़ इनिंग्स के चलते भारत ने 13.4 ओवर्स में 157 रनों का लक्ष्य हासिल कर लिया. भारत ने यह मुकाबला 7 विकेट से जीता. मैच में धुआंधार बल्लेबाजी करने के लिए अभिषेक शर्मा को ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ अवॉर्ड दिया गया.

वीडियो: श्रीसंत ने गौतम गंभीर को हटाने की सिफारिश क्यों कर दी?

Advertisement