फोन भले आईफोन हो या एंड्रॉयड, सभी अब काफी महंगे हो चले हैं. पिछले 6 महीने में हर एंड्रॉयड कंपनी ने अपने स्मार्टफोन के दाम 20 फीसदी तक बढ़ा दिए हैं. 20 हजार के नीचे वाले फोन में पांच साल के बाद 4GB रैम की वापसी हो गई है. ऐप्पल ने भी उसके पैसा वसूल फोन आईफोन 17 का दाम 82900 से बढ़ाकर 1 लाख कर दिया है. ऐसे में पुराना फोन खरीदना एक बढ़िया विकल्प है. आजकल तो पुराने फोन मिल भी आसानी से जाते हैं. लेकिन अगर कुछ सावधानियां नहीं बरतीं तो मामला बिगड़ सकता है.
नए फोन तो भयंकर महंगा हो गए, पुराने खरीद लो, बस इन बातों का ध्यान रखना
पुराना फोन लेने के लिए सबसे पहले तो बजट तय कीजिए. माने पुराना फोन ले रहे और एक लाख रुपये भी फूंक रहे तो कोई मतलब नहीं. अगर लाख रुपये खर्च करने पड़े तो फिर नया फ्लैगशिप ही खरीद लो. पुराना फोन मतलब 30 से 80 हजार का मामला. 30 में एंड्रॉयड का मामला सेट होगा तो 80 तक जाते बढ़िया आईफोन मिल जाएगा.

इसलिए जान लीजिए कि पुराना फोन लेने से पहले क्या करना है. क्या देखना है. कहां से लेना है. कितने में लेना है. कौन सा लेना है.
# पुराना फोन लेने के लिए सबसे पहले तो बजट तय कीजिए. माने पुराना फोन ले रहे और एक लाख रुपये भी फूंक रहे तो कोई मतलब नहीं. अगर लाख रुपये खर्च करने पड़े तो फिर नया फ्लैगशिप ही खरीद लो. पुराना फोन मतलब 30 से 80 हजार का मामला. 30 में एंड्रॉयड का मामला सेट होगा तो 80 तक जाते बढ़िया आईफोन मिल जाएगा.
# पुराने फोन लेते समय कोशिश कीजिए कि उसमें एक से दो महीने की वारंटी बची हो. ऐसा होने पर अगर कोई गड़बड़ हुई तो कम से कम आपको वारंटी कवर तो मिलेगा. अगर ऐसा डिवाइस नहीं मिलता तो फिर ऐसे सोर्स या प्लेटफॉर्म से डिवाइस खरीदिए जो वारंटी मुहैया करवाए.
ये भी पढ़ें: ₹4.5 लाख का iPhone Duo खरीदने से अच्छा है ये काम कर लें, पैसा बढ़ भी सकता है
# पुराना फोन कहां से ले रहे उसका सोर्स सबसे महत्वपूर्ण है. अगर मुमकिन है तो अपने किसी यार, मित्र, सखा, बंधु, दोस्त का डिवाइस लीजिए. आपके सामने इस्तेमाल हुआ डिवाइस है तो आपको उसकी कुंडली पता होगी. मार्केट में जाकर पुराना फोन खरीद रहे तो उस दुकान पर जाइए जहां आपकी पहचान हो. शहर के इलेक्ट्रॉनिक मार्केट की किसी भी दुकान से पुराना फोन लेने से बचिए.
# दो साल पुराने फोन में अगर कोई 80 फीसदी से ज्यादा बैटरी बता रहा तो पूरे चांस हैं कि दाल में कुछ काला है. ऐसा नहीं है कि अच्छी बैटरी वाले फोन मिलते नहीं. मिलते हैं मगर बहुत कम. इसलिए कोई दुकान वाला दो साल पुराने फोन में 90 फीसदी बैटरी दे रहा तो रहने दीजिए. आजकल तो आईफोन की बैटरी में भी झोल कर दिया जाता है इसलिए इस भ्रम में नहीं रहिए.

# हर फोन कंपनी के फोन को चेक करने के कुछ कोड और ऐप्स होते हैं. फोन लेने से पहले उनको रन करके देखिए. जैसे सैमसंग फोन में Diagnostics टूल. इसको रन करके आपको फोन से जुड़े सारे डिटेल पता चल जाएंगे. मसलन स्क्रीन के टच में कोई दिक्कत तो नहीं या फिर नेटवर्क ढंग से वर्क कर रहा या नहीं. फोन के कैमरे, वाईफाई और दूसरे पोर्ट का पता-ठिकाना भी यहीं से चल जाता है.
# इंस्टाग्राम या एक्स जैसी जगह पर जहां 80 हजार का फोन 30 हजार में देने का लालच दिया जाता है, वहां से दूरी भली.
# आजकल हर कंपनी की वेबसाइट पर वारंटी कवरेज का फीचर होता है. यहां डिवाइस का IMEI नंबर डालकर सब चेक कर लीजिए. इसके साथ ही संचार साथी ऐप में भी जाकर देख लीजिए कि कहीं फोन ब्लॉक लिस्ट में तो नहीं. ये भी देख लीजिए कि फोन पर कोई ईएमआई तो नहीं चल रही.

# फोन में पानी गया या नहीं ये चेक करना मुश्किल है. इसलिए सही ये रहेगा कि फोन हाथ में आते ही सबसे पहले सर्विस सेंटर जाकर चेक करवा लीजिए. अगर आपने किसी प्लेटफॉर्म से भी फोन खरीदा है तो वहां 15 दिन मिलते हैं वापस करने के लिए. इसलिए अगर कोई गड़बड़ निकली तो आपको दिक्कत नहीं होगी.
# आजकल कई ब्रांड जैसे सैमसंग या iQOO अपनी वेबसाइट से पुराने या refurbished फोन सेल करते हैं. वहां से लेना ठीक रहेगा. Amazon renewed और cashify से भी पुराना फोन खरीदा जा सकता है. वैसे अगर cashify से कोई फोन लेना है तो ऑनलाइन की जगह उनके ऑफ़लाइन स्टोर से जाकर हाथ में डिवाइस लेकर खरीदना ठीक रहेगा.
वीडियो: राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान ने ट्रंप को क्या चेतावनी दे दी?










