अभिषेक शर्मा ने T20 World Cup 2026 के फाइनल में कमाल की बैटिंग की. भारत ने न्यूजीलैंड को हराकर खिताब जीता. अभिषेक ने वर्ल्ड कप नॉकआउट मैचों का सबसे तेज पचासा लगाया. सिर्फ 21 गेंदों में. लेकिन टूर्नामेंट की शुरुआत अभिषेक (Abhishek Sharma T20WC Final) के लिए तीन लगातार डक से हुए थी. फाइनल से एक दिन पहले अभिषेक के पिता राज कुमार शर्मा उनसे मिलने पहुंचे थे. उन्होंने अभिषेक को ना घबराना की सलाह दी, और शायद यही बात काम कर गई.
‘स्पिनरों से कभी नहीं डरा...’, अभिषेक शर्मा को पिता ने फाइनल से पहले बड़ी सलाह दी थी
फाइनल से एक दिन पहले अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में प्रैक्टिस के दौरान Abhishek Sharma के पिता राज कुमार शर्मा उनसे मिलने पहुंचे थे.


टूर्नामेंट की शुरुआत अभिषेक के लिए काफी मुश्किल रही थी. ग्रुप स्टेज में उन्होंने तीन लगातार शून्य (डक) बनाए. एक मैच में वो पेट में इंफेक्शन की वजह से नहीं खेल पाए थे. इसके बाद एक मैच में सिर्फ 10 रन बनाए. जिम्बाब्वे के खिलाफ उन्होंने 50 रनों की पारी खेली. सेमीफाइनल में भी विल जैक्स की गेंद पर फंस गए. स्पिनरों ने उन्हें चार बार आउट किया.
फाइनल से एक दिन पहले अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में प्रैक्टिस के दौरान उनके पिता राज कुमार शर्मा उनसे मिलने पहुंचे थे. राज कुमार खुद पूर्व क्रिकेटर और अभिषेक के बचपन के कोच हैं. अभिषेक से उनकी क्या बात हुई, इस बारे में उन्होंने बताया,
"मैंने फाइनल से पहले अभिषेक से ज्यादा बातचीत नहीं की थी. पर मैंने उसको बताया कि हर प्लेयर का खराब समय आता है. घबराना नहीं है, ये समय भी निकल जाएगा."
उन्होंने अभिषेक को याद दिलाया कि वो दुनिया के नंबर 1 T20 बल्लेबाज हैं. उनकी काबिलियत ही उन्हें यहां तक लाई है. अभिषेक ने पिता की बात सुनी, और मैदान पर उतरकर बस खेल पर ध्यान दिया. उन्होंने स्पिनरों के डर को पीछे छोड़ दिया. बचपन से वो सचिन तेंदुलकर, युवराज सिंह और रोहित शर्मा को स्पिन खेलते देखते थे.
राज कुमार ने बताया कि अभिषेक अपने पूरे क्रिकेट करियर में स्पिनरों से कभी नहीं डरा है. उन्होंने कहा,
“कभी-कभी गेंद को देखते ही सेकंडों में शॉट तय करना पड़ता है, और अभिषेक की टेक्नीक में बहुत कम कमियां हैं. वो सलाह लेने से भी नहीं हिचकिचाता.”
युवराज और गौतम गंभीर ने भी मुश्किल समय में उनसे बात की और हौसला दिया. अभिषेक ने कहा कि कोच और कप्तान ने उन पर भरोसा रखा कि वो बड़े मैच में टीम को जिताएंगे.
अभिषेक के पिता राज कुमार को अब ढेर सारे बधाई मैसेज आ रहे हैं. अमृतसर में परिवार बहुत खुश है. अभिषेक के घर लौटने पर वो गोल्डन टेंपल और गुरुद्वारा बाबा दीप सिंह शहीद जाएंगे. राज कुमार कहते हैं,
"हम गुरु राम दास जी के शहर से हैं, ये आशीर्वाद है."
159 रन पर न्यूजीलैंड को ऑलआउट कियान्यूजीलैंड के खिलाफ हुए फाइनल मैच में अभिषेक शर्मा ने 21 गेंद में 52 रनों की पारी खेली. उन्होंने 6 चौके और 3 छक्के लगाए. अभिषेक ने 247 के स्ट्राइक रेट से बैटिंग की. पहले विकेट के लिए उन्होंने संजू सैमसन के साथ 7 ओवर एक गेंद में 98 रन बोर्ड पर लगा दिए थे. इंडियन टीम ने मैच में यहीं से पकड़ बना ली थी.
भारत ने मैच में पहले बैटिंग करते हुए 5 विकेट खोकर 255 रन बनाए. संजू सैमसन ने 89 रनों की पारी खेली. ईशान किशन ने 25 गेंद में 54, और आखिर में शिवम दुबे ने 8 बॉल्स पर 26 रन बना दिए.
256 का टारगेट चेज करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम 19 ओवरों में 159 रन पर ऑलआउट हो गई. टीम के ओपनर टिम साइफर्ट ने 52 और मिचेल सैंटनर ने 43 रन बनाए. वहीं भारत के लिए जसप्रीत बुमराह ने 4 ओवर में 15 रन देकर 4 विकेट लिए. अक्षर पटेल को 3. वहीं हार्दिक पंड्या, वरुण चक्रवर्ती और अभिषेक शर्मा को 1-1 विकेट मिला.
वीडियो: T20 World Cup Final 2026: अभिषेक शर्मा ने बॉलर्स के छक्के छुड़ा दिए!











.webp?width=275)
.webp?width=275)









