The Lallantop

7 गेंद, 0 रन और 3 विकेट... इस भारतीय बॉलर ने रिकॉर्ड्स की झड़ी लगा दी

Deepti Sharma ने एशिया कप में थाईलैंड के खिलाफ शानदार बॉलिंग की. उन्होंने बिना कोई रन दिए 3 विकेट लिए. इस बेहतरीन बॉलिंग के चलते दीप्ति ने वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया.

Advertisement
post-main-image
दीप्ति शर्मा ने थाईलैंड के खिलाफ शानदार बॉलिंग करके वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया. (फोटो- PTI)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • दीप्ति शर्मा ने थाईलैंड के खिलाफ एशिया कप 2026 के मैच में बिना कोई रन दिए 3 विकेट लेकर विमेंस T20I में सबसे ज्यादा विकेट लेने का वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया।
  • दीप्ति शर्मा की प्रभावशाली प्रदर्शन का कारण उनके लिए अनुकूल पिच और कप्तान हरमनप्रीत कौर द्वारा उन्हें अटैक पर बॉलिंग के लिए मौका देना था।
  • दीप्ति के रिकॉर्ड सेट करने से भारतीय टीम को एशिया कप में जीत मिली और आगे के मैचों में भी दीप्ति की बॉलिंग पर निर्भरता बढ़ने की संभावना है।

अगर दीप्ति शर्मा (Deepti Sharma) के मनमाफिक पिच है, तो उनकी स्पिन को झेलना मुश्किल हो जाता है. स्पिन को हेल्प करने वाली पिच पर वह बहुत खतरनाक बन जाती हैं. दीप्ति ने इसकी झलक विमेंस एशिया कप 2026 के मैच में थाईलैंड के खिलाफ दिखाई. इस मुकाबले में उन्होंने बेहतरीन बॉलिंग की. दीप्ति ने बिना कोई रन दिए 3 विकेट लिए. उन्होंने विमेंस T20I में सबसे ज्यादा विकेट लेने का वर्ल्ड रिकॉर्ड भी बनाया. दुबई में खेले गए इस एशिया कप मुकाबले में भारत ने थाईलैंड को 94 रनों से शिकस्त दी.

Advertisement
Deepti Sharma का कमाल

थाईलैंड के खिलाफ मैच में कैप्टन हरमनप्रीत कौर ने दीप्ति को नौवें ओवर में अटैक पर लगाया. उन्होंने पहली ही बॉल से इम्पैक्ट डाला. दीप्ति ने क्रीज पर मौजूद थाईलैंड की बैटर नाओमी हैमिल्टन को लेंथ बॉल डाली. गेंद टर्न लेने के बाद अंदर की तरफ आई. हेमिल्टन ने लाइन मिस की. बॉल सीथे पैड पर लगी और वह LBW आउट हो गईं.

दीप्ति की दूसरी गेंद पर कोई रन नहीं बना. लेकिन, तीसरी गेंद पर उन्होंने नन्नाफत चाइहान को फंसा लिया. वह दीप्ति की शॉर्ट बॉल पर चूक गईं और बैट का एज दे बैठीं. शॉर्ट मिडविकेट पर नंदनी शर्मा ने कैच लपक लिया. दीप्ति ने अगली 3 गेंदों पर कोई रन नहीं दिया. पहला ओवर उनका डबल विकेट मेडन रहा.

Advertisement

इसके बाद, कप्तान हरमनप्रीत कौर ने दीप्ति को 17वें ओवर में बॉलिंग करने के लिए बुलाया. तब तक थाईलैंड की टीम 65 रनों पर 9 विकेट खो चुकी थी. दीप्ति ने अपने दूसरे ओवर की पहली गेंद पर कमाल कर दिया. थाईलैंड की कैप्टन नन्नापत कोंचारोएनकाई 41 रन बनाकर खेल रही थीं. दीप्ति ने उन्हें तेज टर्न लेते हुई बॉल डाली. थाईलैंड की कप्तान ने इसे डिफेंड करने की कोशिश की. बॉल में एक्सट्रॉ टर्न था. गेंद ने बैट का इनसाइड एज लिया. विकेटकीपर ऋचा घोष ने कैच पकड़ लिया. यह दीप्ति का तीसरा विकेट था.

थाईलैंड के खिलाफ दीप्ति ने अपनी बॉलिंग की ‘मास्टरक्लास’ दिखाई. उन्होंने मैच में सिर्फ 7 गेंदों की बॉलिंग की. इस दौरान दीप्ति ने बिना कोई रन दिए 3 विकेट लिए. आंकड़ों पर नजर डालें, तो वह बिना रन दिए एक या एक से अधिक विकेट लेने वाली भारत की पहली महिला बॉलर हैं.

दीप्ति ने रचा इतिहास

एशिया कप मुकाबले में 3 विकेट लेने के बाद, दीप्ति शर्मा विमेंस T20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली बॉलर बन गईं. इस मामले में उन्होंने थाईलैंड थिपात्चा पुत्थावोंग (Thipatcha Putthawong) को पीछे छोड़ दिया. पुत्थावोंग ने 109 मैचों में 170 विकेट लिए हैं. जबकि, दीप्ति शर्मा 150 T20 इंटरनेशनल मैचों में 171 विकेट ले चुकी हैं. इसके अलावा, विमेंस क्रिकेट में ओवरऑल सबसे ज्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड भी दीप्ति के नाम दर्ज है.

Advertisement

ये भी पढ़ें: इमरान खान के बेटों का इंटरव्यू देख PAK टीम का मैच खेलने से इनकार? बाबर ने अब सब बताया

मैच में क्या हुआ?

भारत के खिलाफ इस एशिया कप मुकाबले में थाईलैंड ने टॉस जीतकर फील्डिंग चुनी. भारतीय महिला टीम ने अपनी इनिंग्स में 9 विकेट पर 159 रन बनाए. टीम इंडिया की टॉप स्कोर शेफाली वर्मा रहीं. उन्होंने 36 बॉल्स पर 64 रनों की आतिशी पारी खेली. शेफाली ने इनिंग्स में 8 चौके और 3 छक्के जड़े. उनके अलावा, टीम की कोई भी बैटर बड़ी पारी नहीं खेल पाई.

थाईलैंड को मैच जीतने के लिए 160 रनों का टारगेट मिला. लेकिन, भारत की बेहतरीन बॉलिंग के आगे थाईलैंड की बैटर टिक नहीं पाईं. टीम की टॉप स्कोरर कप्तान कोंचारोएनकाई रहीं. उन्होंने 41 रन बनाए. 

टीम इंडिया की तरफ से दीप्ति शर्मा और नंदनी शर्मा ने शानदार बॉलिंग करते हुए 3-3 विकेट लिए. भारत की शानदार गेंदबाजी के आगे थाईलैंड की पूरी टीम सिर्फ 65 रनों पर ढेर हो गई. टीम इंडिया ने इस मुकाबले में थाईलैंड को 94 रनों से हराकर, एशिया कप में जीत के साथ शुरुआत की.

वीडियो: भज्जी-श्रीसंत थप्पड़ कांड का वीडियो 17 साल बाद सामने आया, ललित मोदी ने रिलीज किया वीडियो

Advertisement