The Lallantop

कौन हैं दिनेश खारा जिन्हें मिल सकती है HDFC बैंक की जिम्मेदारी? तगड़ा है करियर रिकॉर्ड

भारत के सबसे बड़े निजी बैंक एचडीएफसी बैंक के एमडी और सीईओ शशिधर जगदीश ने इस्तीफे का ऐलान कर दिया है. इसके बाद से सवाल उठ रहे हैं कि अब किसे यह जिम्मेदारी दी जाएगी? रेस में कई नाम हैं लेकिन दिनेश खारा सबसे ज्यादा चर्चा में हैं.

Advertisement
post-main-image
दिनेश खारा एसबीआई के चेयरमैन रह चुके हैं (फोटो क्रेडिट: Business Today)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • एचडीएफसी बैंक के एमडी और सीईओ शशिधर जगदीश ने अक्टूबर 2024 में अपने कार्यकाल की समाप्ति के साथ इस्तीफा दे दिया है, जिससे बैंक के नए प्रमुख की नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू हो गई है।
  • एचडीएफसी बैंक के नए एमडी और सीईओ चयन के पीछे शशिधर जगदीश के कार्यकाल समाप्त होने के कारण बैंकिंग उद्योग के दिग्गजों के बीच प्रतिस्पर्धा और प्रबंधन परिवर्तन की जरूरत है।
  • दिनेश कुमार खारा के उम्मीदवार के रूप में उभरने से हेड ऑफिस में नई रणनीतियाँ लागू हो सकती हैं, और बैंकिंग क्षेत्र में उनके पूर्व अनुभव के आधार पर अगले कदमों पर निर्णय लिया जाएगा।

एचडीएफसी बैंक के एमडी और सीईओ शशिधर जगदीश ने इस्तीफे की घोषणा कर दी है. उनका कार्यकाल अक्टूबर में खत्म हो रहा है. उनके इस्तीफे के बाद से चर्चा चल रही है कि देश के सबसे बड़े प्राइवेट बैंक एचडीएफसी का अगला मुखिया कौन होगा? रेस में बैंकिंग सेक्टर के कई दिग्गजों का नाम चल रहा है. 

Advertisement

मिंट में छपी एक खबर में सीएनबीसी-टीवी18 की एक रिपोर्ट के हवाले से बताया गया है कि दिनेश खारा का नाम आगे चल रहा है. एचडीएफसी बैंक के एमडी और सीईओ पोस्ट के लिए रेस में सबसे आगे बताए जा रहे हैं. आइए जानते हैं कि दिनेश खारा कौन हैं?

दिनेश कुमार खारा कौन हैं?

दिनेश कुमार खारा एक अनुभवी बैंकर हैं. वह स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के पूर्व चेयरमैन रह चुके हैं. इन्होंने 7 अक्टूबर 2020 से 28 अगस्त 2024 तक देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक में बतौर चेयरमैन काम किया है. 65 साल के खारा की इमेज फटाफट फैसले लेने वाले बैंकर की रही है. 

Advertisement

उन्होंने 1984 में एसबीआई में प्रोबेशनरी ऑफिसर (पीओ) के रूप में कार्यभार संभाला था. एसबीआई का उसके पांच सहयोगी बैंकों और भारतीय महिला बैंक के साथ विलय सफलतापूर्वक कराने का श्रेय उन्हें ही दिया जाता है.

ये भी पढ़ें: HDFC ग्रुप ने साल भर में 4.4 लाख करोड़ डुबाए, जानें निवेशकों को कितना नुकसान हुआ?

एसबीआई को डिजिटल बनाने में बड़ी भूमिका 

एसबीआई को डिजिटल बनाने में उनका काफी योगदान रहा है.  बतौर एमडी दिनेश खारा ने एसबीआई फंड्स मैनेजमेंट प्राइवेट लिमिटेड के सीईओ के रूप में काम किया था. साल 2019 में  उन्हें इंडियन बैंक्स एसोसिएशन (आईबीए) का चेयरमैन नियुक्त किया गया था. उनके नेतृत्व में एसबीआई ने कैपिटल क्राइसिस से जूझ रहे यस बैंक का अधिग्रहण किया था और उसे संभाला. 

Advertisement

उन्होंने  एसबीआई के प्रमुख डिजिटल बैंकिंग प्लेटफॉर्म ‘योनो’ की लॉन्चिंग में भी बड़ी भूमिका निभाई. योनो के करीब 3 करोड़ यूजर्स हैं. वहीं, रिटायरमेंट के बाद दिनेश खारा कई संस्थाओं के साथ काम करते रहे हैं. दिनेश खारा राष्ट्रीय पेंशन प्रणाली (NPS) ट्रस्ट बोर्ड के चेयरैमन के तौर पर काम कर रहे हैं.  

कहां से हुई पढ़ाई लिखाई ?

पढ़ाई लिखाई की बात करें तो दिनेखारा कॉमर्स में पोस्ट ग्रेजुएट हैं. उन्होंने दिल्ली के फैकल्टी ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज से मास्टर ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन (एमबीए) की डिग्री भी ली है. वे इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग एंड फाइनेंस (IIBF) के सर्टिफाइड एसोसिएट हैं.

वीडियो: नेपाल बाढ़ के बाद रसुवा से चितवन, 250 किमी बह कर आए शव, कैसे हो रह रेस्क्यू?

Advertisement