The Lallantop

डिविलियर्स टीम इंडिया से नाराज, वजह हैं बुमराह

Jasprit Bumrah ने लीड्स टेस्ट में पांच विकेट लिए थे. फिलहाल ये तय नहीं है कि बुमराह बर्मिंघम टेस्ट में प्लेइंग इलेवन का हिस्सा होंगे या नहीं.

Advertisement
post-main-image
जसप्रीत बुमराह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज के बाद चोटिल हो गए थे. (Photo-PTI)

इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज शुरू होने से पहले ही तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) के वर्कलोड को लेकर चर्चा शुरू हो गई थी. ये बातें पहले ही सामने आ गई थीं कि बुमराह सीरीज के सभी मैच नहीं खेलेंगे. भारत ही नहीं बल्कि कई विदेशी दिग्गजों को भी ऐसा लग रहा है कि बुमराह का वर्कलोड ठीक तरह मैनेज नहीं किया जा रहा है. एबी डिविलियर्स का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है. उन्होंने साउथ अफ्रीकी तेज गेंदबाज डेल स्टेन (Dale Steyn) का उदाहरण देकर बताया है कि भारत को क्या करना चाहिए.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
डिविलियर्स ने बुमराह को बताया नंबर वन गेंदबाज

एबी डिविलियर्स ने अपने यूट्यूब चैनल पर जसप्रीत बुमराह के बारे में विस्तार से बात की. उन्होंने कहा,

बुमराह इस समय सभी फॉर्मेट में दुनिया के टॉप गेंदबाज हैं. इसलिए, उन्हें आराम देने का तरीका तय करना बहुत मुश्किल है. लेकिन मेरी राय में, टेस्ट क्रिकेट खेल का सबसे बेहतरीन फॉर्मेट है, और इस टेस्ट सीरीज में उन्हें पांचों के टेस्ट के लिए तैयार किया जाना चाहिए था.

Advertisement
डेल स्टेन का दिया उदाहरण

डिविलियर्स ने बताया कि उनकी टीम के स्टार तेज गेंदबाज रहे डेल स्टेन के वर्कलोड को अलग तरह से मैनेज किया जाता था. उन्होंने कहा,

डेल (स्टेन) के साथ हम यही करते थे. उन्हें कम अहम टी20 और वनडे सीरीज में आराम देकर, उन्हें ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड और भारत के खिलाफ घर से बाहर होने वाली बड़ी टेस्ट सीरीज के लिए तैयार करते थे.

यह भी पढ़ें - T20 वर्ल्ड कप जीत की एनिवर्सरी का था मौका, पंत ने जडेजा को ही ट्रोल कर दिया 

Advertisement
भारत को बुमराह के फैसले की इज्जत करनी चाहिए

अपनी बात जारी रखते हुए डिविलियर्स ने कहा,

मुझे नहीं पता कि वो पांचों टेस्ट क्यों नहीं खेल रहे हैं. यह मिसमैनेजमेंट की वजह से है, या इसलिए कि वो हाल ही में चोट से वापस आए हैं. उन्होंने आईपीएल को वॉर्मअप की तरह देखा. हो सकता है, सर्जन के पास गए हों, जिसने उसे बताया हो कि तुम पांच टेस्ट मैच नहीं खेल सकते. आपको इसका सम्मान करना होगा, और यह टीम इंडिया पर निर्भर करता है कि वो कैसे बुमराह को अच्छी तरह से मैनेज करे.

इससे पहले बुमराह ने सीरीज में अपनी उपलब्धता को स्पष्ट किया था. उन्होंने स्काई स्पोर्ट्स से कहा,

रोहित और विराट के आईपीएल के दौरान रिटायर होने से पहले मैंने बीसीसीआई से बात की थी. मैंने पांच टेस्ट मैचों की सीरीज में अपने वर्कलोड पर चर्चा की थी. मैंने सर्जन से भी बात की, जिन्होंने मुझे वर्कलोड के बारे में समझदारी से काम लेने को कहा. मैंने BCCI को फोन किया और कहा कि मैं लीडरशिप रोल नहीं चाहता, क्योंकि मैं पांच मैचों की सीरीज में सभी मैच नहीं खेल पाऊंगा. 

लीड्स टेस्ट में भारत के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने पांच विकेट लिए थे. पहली पारी में उन्होंने 24.4 ओवर के स्पैल में 83 रन देकर पांच विकेट लिए थे. दूसरी पारी में उन्होंने 19 ओवर डाले लेकिन कोई विकेट नहीं ले पाए. पूरे मैच में केवल बुमराह ही ऐसे भारतीय गेंदबाज थे जो कि इंग्लैंड के बल्लेबाजों पर दबाव बना पा रहे थे.

वीडियो: जसप्रीत बुमराह खेलेंगे या नहीं, मैच कहां हारे? शुभमन गिल ने बता दिया

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स
Advertisement