The Lallantop
Logo

ओडिशा के गंजाम में ट्रक ने कई बाइकों को रौंदा, 3 की मौत, CCTV में कैद हुआ हादसा

ओडिशा के गंजाम जिले में तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से तीन लोगों की मौत हो गई और सात घायल हुए. लगातार हादसों से नाराज लोगों ने ओवरब्रिज और सुरक्षा के बेहतर इंतजामों की मांग की.

Advertisement

ओडिशा के गंजाम जिले के चमाखंडी चौक पर तेज रफ्तार ट्रक ने मोटरसाइकिलों और पैदल चल रहे लोगों को टक्कर मार दी. इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई और सात लोग घायल हो गए. पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई. इलाके में लगातार हो रहे हादसों से नाराज स्थानीय लोगों ने नेशनल हाईवे जाम कर दिया और ओवरब्रिज बनाने, बैरिकेडिंग करने और पुलिस की तैनाती बढ़ाने की मांग की.

Advertisement

ये भी पढ़ें- फिर महंगा हो सकता है पेट्रोल-डीजल, प्रति लीटर कितने बढ़ेंगे दाम?

Advertisement
Advertisement