Namit Malhotra की Ramayana की तुलना दूसरी फिल्मों से होनी शुरू हो चुकी है. एक तरफ़ लोग इसे Om Raut की Adipurush से बेहतर बता रहे हैं. वहीं दूसरा धड़ा SS Rajamouli की Baahubali से इसे कंपेयर कर रहा है. इस बीच इंटरनेट पर एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा, जिसे देख फैंस 'रामायण' के मेकर्स पर 'बाहुबली' की नकल करने का आरोप लगा रहे हैं. वीडियो में फ्रेम बाय फ्रेम समानताएं नज़र आ रही हैं.
फ्रेम बाय फ्रेम 'बाहुबली' की कॉपी है 'रामायण'? फैन्स ने चोरी पकड़ ली!
अब सवाल ये है कि 'रामायण', 'बाहुबली' की कॉपी है, या 'बाहुबली', 'रामायण' की नकल?

इंटरनेट पर एक यूजर ने 'बाहुबली' और 'रामायण' का एक कोलाज वीडियो शेयर किया. इसमें 'बाहुबली' और 'रामायण' के टाइटल फॉन्ट और स्टाइल में समानताएं दिखाई दे रही हैं. प्रभास और रणबीर की एंट्री सीक्वेंस को भी कंपेयर किया गया, जो दिखने में काफी सिमिलर हैं. ‘बाहुबली’ के जिस सीन में अमरेन्द्र बाहुबली नाराज़ शिवगामी से बात कर रहे, उसे कैकेयी के भगवान राम को वनवास भेजने वाले सीन की प्रेरणा बताया जा रहा है. इसके अलावा दोनों फिल्मों के कई सीन्स को एक-दूसरे से मिलता-जुलता बताया जा रहा है. बेसिकली पब्लिक ये कहना चाह रही है कि नितेश तिवारी और नमित मल्होत्रा ने 'रामायण' के सीन्स 'बाहुबली' से कॉपी किए हैं.
ये वीडियो इंटरनेट पर खूब वायरल हो रहा है. कुछ लोगों को दोनों फिल्मों के सीन्स में समानता देखकर ये बात वाज़िब भी लगी. वहीं कई ने ये कहा कि दोनों फिल्मों का एक जैसा दिखना महज़ एक इत्तेफ़ाक है. इनके अलावा एक तबका ऐसा भी है, जो 'बाहुबली' को ही 'अवतार' और ‘द एवेंजर्स’ समेत अन्य हॉलीवुड फिल्मों की नकल बताने लगा.
मगर इस वीडियो के आधार पर राय कायम करने से पहले 2015 में जाना ज़रूरी है. तब 'बाहुबली' के ट्रेलर लॉन्च इवेंट में राजामौली ने स्वीकारा था कि ये फिल्म 'रामायण' और 'महाभारत' से प्रेरित है. सिर्फ 'बाहुबली' ही नहीं, उन्होंने अपनी सभी मूवीज़ का ओरिजिन 'रामायण' और ‘महाभारत’ ही बताया था. शायद यही कारण है कि लोगों को बाहुबली का माहिष्मती से बाहर निकाला जाना, भगवान राम के वनवास भेजे जाने जैसा लगता है. भल्लालदेव और रावण लार्जर दैन लाइफ़ विलन हैं. इसलिए उनमें भी सिमिलैरिटी नज़र आती है.
दोनों मूवीज़ में इस तरह के कई अन्य सीन्स हैं, जहां लोग 'रामायण' को 'बाहुबली' की नकल बता सकते हैं. मगर ज़्यादा संभावना इस बात की है कि 'बाहुबली' के वो सीन्स खुद वाल्मीकि के 'रामायण' से प्रेरित हों. 2023 में राजामौली जब ऑस्कर्स के लिए अमेरिका गए थे, तब उन्होंने द न्यू यॉर्कर को दिए इंटरव्यू में भी अपनी बात को दोहराया था. उन्होंने कहा कि उनका हर एक काम 'रामायण' और 'महाभारत' से प्रेरित है. RRR में उन्होंने भगवान राम वाला एक सीक्वेंस जोड़ा था. वहीं अपनी अगली फिल्म 'वाराणसी' में उन्होंने 'रामायण' सेंट्रिक लंबा-चौड़ा सीक्वेंस शूट किया है. इसे उन्होंने फिल्म की सबसे बड़ी हाइलाइट्स में से एक बताया.
वीडियो: रामायण के यश और आदिपुरुष के सैफ वाले रावण की तुलना पर क्या बोले आर्य बब्बर?












