उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव (UP Election 2022) के लिए कांग्रेस ने सोमवार, 31 जनवरी को 6 उम्मीदवारों का ऐलान किया है. इस लिस्ट में सबसे ज्यादा चौंकाने वाला नाम विकास दुबे कांड (Vikas Dubey) में मारे गए अमर दुबे की पत्नी खुशी देवी की मां गायत्री तिवारी (Gayatri Tiwari) का है. गायत्री तिवारी को कांग्रेस ने कानपुर की कल्याणपुर सीट से टिकट दिया है. कांग्रेस ने शायर मुनव्वर राणा की बेटी उरुषा राणा (Urusha Rana) को लखनऊ की पूर्वा सीट से टिकट दिया है. इसके अलावा लखनऊ पश्चिम से शहाना सिद्दीकी, लखनऊ उत्तर से अजय श्रीवास्तव उर्फ अज्जु, लखनऊ पूर्व से पंकज तिवारी और लंभुआ सीट से विनय विक्रम सिंह को प्रत्याशी बनाया गया है. देखें वीडियो.
UP चुनाव: खुशी दुबे की मां और मुनव्वर राणा की बेटी को कांग्रेस ने दिया टिकट
गायत्री तिवारी को कानपुर की कल्याणपुर सीट से टिकट दिया है.
Advertisement
Advertisement
Advertisement

.webp?width=80)












