The Lallantop
Logo

दुनियादारी: महारानी एलिजाबेथ ने क्राउन के लिए अपने सबसे प्यारे बेटे को तक न बख्शा!

प्रिंस एंड्रयू कैसे अमेरिकी सेक्स स्कैंडल में शामिल हो गए?

Advertisement

प्रिंस एंड्रयू महारानी एलिजाबेथ के दूसरे बेटे हैं और वर्तमान में यॉर्क के ड्यूक हैं. 61 साल के राजकुमार एंड्रयू पर 2001 में एक किशोरी के साथ बलात्कार के आरोप लगे हैं. प्रिंस एंड्रयू ने बार-बार आरोपों से इनकार किया है. लेकिन अब मैनहट्टन, न्यूयॉर्क में एक संघीय न्यायाधीश ने फैसला सुनाया है कि प्रिंस एंड्रयू पर यौन शोषण के आरोपों से संबंधित एक दीवानी मामला आगे बढ़ सकता है. महारानी एलिजाबेथ ने एंड्रयू से उसके सभी सैन्य खिताब और शाही संरक्षण छीन लिए हैं. अब से, एंड्रयू "हिज रॉयल हाइनेस" शीर्षक का उपयोग नहीं कर पायेंगे. प्रिंस एंड्रयू का इतिहास क्या है? कैसे वह नापाक अमेरिकी सेक्स स्कैंडल में शामिल हो गए? शाही परिवार एंड्रयू से कैसे निपटेगा? देखें वीडियो.

Advertisement

Advertisement
Advertisement