The Lallantop

मीराबाई चानू ने जीता सिल्वर, एशि‍यन गेम्स में मेडल का इंतजार खत्म

भारतीय वेटलिफ्टर मीराबाई चानू ने ओलंपिक और कॉमवेल्थ मेडलिस्ट हैं. लेकिन, उन्होंने अब तक एशियन गेम्स में मेडल नहीं जीता था. एशियन गेम्स 2026 में उन्होंने यह इंतजार खत्म कर दिया.

Advertisement
post-main-image
मीराबाई चानू ने पहली बार एशियन गेम्स में मेडल जीता है. (Photo-PTI)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • मीराबाई चानू ने एशियन गेम्स के 49 किलोग्राम वेट कैटेगरी में कुल 198 किलोग्राम वजन उठाकर सिल्वर मेडल जीता।
  • मीराबाई चानू का यह प्रदर्शन उस समय आया जब एशियन गेम्स में भारोत्तोलन प्रतिस्पर्धा का दबाव और दुनिया के सर्वश्रेष्ठ भारोत्तोलकों के बीच मुकाबला था।
  • सिल्वर मेडल जीतने के बाद मीराबाई चानू को भारतीय वजन उठााने की टीम में प्रमुख स्थान मिला और भविष्य में अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में उनका प्रदर्शन अपेक्षित है।

मीराबाई चानू ने आखिरकार एशियन गेम्स में मेडल का इंतजार खत्म कर दिया. 49 किलोग्राम वेट कैटेगरी में मीराबाई ने देश के लिए सिल्वर मेडल जीता. मीराबाई चानू ने स्नैच इवेंट में 87 किलो ग्राम का वजन उठाया. वहीं, क्लीन एंड जर्क में उन्होंने 111 किलोग्राम भार उठाया. कुल मिलाकर 198 किलोग्राम के साथ वह दूसरे स्थान पर रहीं. इस इवेंट का गोल्ड मेडल मौजूदा चैंपियन री सॉन्ग गुम के नाम रहा. उन्होंने वर्ल्ड रिकॉर्ड कायम करते हुए यह मेडल अपने नाम किया. 

Advertisement

ये भी पढ़ें- भारत की महिला और पुरुष स्कीट टीम ने जीता ब्रॉन्ज, अनंतजीत फाइनल में 

खबर अपडेट हो रही है…

Advertisement

वीडियो: दी लल्लनटॉप शो: जमुई कांड के आरोपी नंदन यादव की इतनी हिम्मत किसने बढ़ाई?

Advertisement
Advertisement