The Lallantop

'सूर्यनारायण डूला पर निजी हमले ना हों', IIT बॉम्बे के प्रोफेसर के समर्थन में आए 5 IITs

IIT Bombay ने प्रोफेसर सूर्यनारायण डूला को छुट्टी पर भेज दिया गया है. एक जांच समिति बनाई गई है जिसकी अध्यक्षता IIT पलक्कड़ के बोर्ड ऑफ़ गवर्नर्स के चेयरमैन करेंगे. इसी बीच पांच IIT फैकल्टी फोरम प्रोफेसर के समर्थन में आ गए हैं.

Advertisement
post-main-image
IIT बॉम्बे के प्रोफेसर सूर्यनारायण डूला को छुट्टी पर भेज दिया गया है. (courtesy: ITG)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • IIT बॉम्बे ने छात्र साहिल वाकोडे की मौत के बाद प्रोफेसर सूर्यनारायण डूला को छुट्टी पर भेजकर मामले की निष्पक्ष जांच के लिए 10 सदस्यीय टीम गठित की है।
  • साहिल वाकोडे की मौत के बाद परिवार द्वारा जाति-आधारित उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए FIR दर्ज कराई गई, जिससे मुंबई क्राइम ब्रांच से पूछताछ शुरू हुई।
  • IIT अलग-अलग संस्थानों के फैकल्टी फोरम प्रोफेसर डूला के समर्थन में आए हैं और मामले की निष्पक्ष, पारदर्शी जांच की मांग कर रहे हैं।

IIT बॉम्बे के छात्र साहिल वाकोडे की मौत के बाद इंस्टिट्यूट ने प्रोफेसर सूर्यनारायण डूला को छुट्टी पर भेज दिया है. साथ ही जांच के लिए 10 सदस्यों की एक टीम गठित की गई है. बताया गया कि मामले की निष्पक्ष जांच के लिए प्रोफेसर को छुट्टी पर भेजा गया है. इसी बीच देश के दूसरे IITs के फैकल्टी फोरम उनके समर्थन में उतर आए हैं. IIT कानपुर और IIT इंदौर के फैकल्टी फोरम ने प्रोफेसर डूला के समर्थन में बयान जारी किया है.

Advertisement
अब तक 5 IIT सपोर्ट में 

IIT कानपुर के फैकल्टी फोरम ने कहा है कि एक छात्र की मौत का उन्हें दुख है, लेकिन इस मामले में जिस तरह घटनाक्रम आगे बढ़ रहा है, उससे वे चिंतित हैं. फोरम के मुताबिक, IIT बॉम्बे फैकल्टी फोरम के बयान से सामने आया है कि प्रोफेसर डूला उस दिन कोर्स इंस्ट्रक्टर और परीक्षा में इन्विजिलेटर की जिम्मेदारी निभा रहे थे. 

फोरम ने आगे कहा कि डूला पर गंभीर आरोप लगाए गए हैं और उनके खिलाफ FIR भी दर्ज हुई है. इससे उनकी रेप्युटेशन को नुकसान पहुंचा है. फोरम का कहना है कि शिक्षकों को नियम लागू करने की स्वतंत्रता मिलनी चाहिए और उन्हें व्यक्तिगत तौर पर निशाना बनाए जाने से सुरक्षा मिलनी चाहिए.

Advertisement

वहीं, IIT इंदौर फैकल्टी फोरम ने भी कहा कि अकादमिक जिम्मेदारी निभाने वाले किसी शिक्षक की व्यक्तिगत बदनामी या कानूनी कार्रवाई का सामना करना गंभीर चिंता का विषय है. फोरम ने कहा कि तथ्य सामने आने के बाद ही जिम्मेदारी तय हो और प्रोफेसर डूला और उनके परिवार को जरूरत के मुताबिक लीगल, फाइनेंशियल और मानसिक मदद दी जाए. इससे पहले IIT बॉम्बे, IIT दिल्ली और IIT मद्रास के फैकल्टी फोरम भी उनके समर्थन में बयान जारी कर चुके हैं.

फोरम ने मामले की निष्पक्ष, पारदर्शी और समयबद्ध जांच के लिए कमिटी बनाने की मांग की है. साथ ही मीडिया ट्रायल और सोशल मीडिया की अटकलों से बचने को भी कहा है.

ये भी पढ़ें: IIT बॉम्बे के प्रोफेसर डूला के समर्थन में आए IIT दिल्ली और मद्रास, सपोर्ट की वजह भी बताई

Advertisement
क्राइम ब्रांच करेगी पूछताछ

इस मामले की जांच अब मुंबई क्राइम ब्रांच कर रही है. इंडिया टुडे के मुताबिक, क्राइम ब्रांच ने प्रोफेसर डूला से पूछताछ के लिए समन किया है. इससे पहले साहिल के माता-पिता का बयान रिकॉर्ड किया जा चुका है. परिवार की शिकायत पर मुंबई पुलिस ने FIR दर्ज की थी जिसके बाद केस क्राइम ब्रांच को सौंप दिया गया. शिकायत में जाति-आधारित उत्पीड़न के आरोप लगाए गए. अभी तक इन आरोपों की पुष्टि नहीं हुई है. 

बताया गया कि 10 सदस्यों की एक समिति बनाई गई है जिसे रिपोर्ट सौंपने के लिए एक हफ्ते का समय दिया गया है. इस पैनल की अध्यक्षता IIT पलक्कड़ के बोर्ड ऑफ़ गवर्नर्स के चेयरमैन प्रोफ़ेसर रमेश वेंकटेश्वरन कर रहे हैं. इसमें फैकल्टी सदस्य, एक एडमिनिस्ट्रेटर, छात्र और एक मनोचिकित्सक शामिल हैं. 

जांचकर्ता कैंपस और एग्जामिनेशन हॉल के CCTV की भी जांच कर रहे हैं. जानकारी के मुताबिक, साहिल 18 सितंबर को दोपहर 12:30 से लेकर 12:45 के बीच हॉल से बाहर निकले थे. जिसके बाद वो करीब 1:25 बजे अपने कमरे में पहुंचे. और अपनी जान ले ली. 

वीडियो: IIT Bombay के छात्र Sahil Wakode का नया CCTV Video सामने आया, Exam Hall में क्या हुआ था?

Advertisement