The Lallantop
Logo

PM मोदी के टेलीप्रॉम्प्टर वाले वीडियो की असली कहानी क्या है?

प्रधानमंत्री को कुछ समय के लिए अपने भाषण रोकना पड़ा था.

Advertisement

वर्ल्ड इकनॉमिक फोरम यानी WEF 17 जनवरी से 21 जनवरी तक दवोस एजेन्डा (Davos Agenda) का आयोजन कर रही है. दवोस क्या है? स्विट्ज़रलैंड का एक शहर है. यहीं पर हर साल WEF का आयोजन होता है. अब साल 2022 के आयोजन के पहले दिन यानी सोमवार, 17 जनवरी को पीएम मोदी (Narendra Modi) ने सम्मेलन को संबोधित किया. वर्चुअल तरीक़े से. लेकिन उनके भाषण के दौरान अचानक कुछ तकनीकी गड़बड़ी हुई और प्रधानमंत्री को बीच में ही अपने भाषण को कुछ समय के लिए रोकना पड़ा, इस दौरान पीएम वहां मौजूद लोगों को इशारा करते हुए भी दिखाई दिए. जल्दी ही इस घटना की वीडियो क्लिप सोशल मीडिया पर भी वायरल होने लगी. देखिए वीडियो.

Advertisement

Advertisement
Advertisement