1 जनवरी 2022. नए साल का पहला दिन. द वायर से जुड़ी पत्रकार इस्मत आरा ने GitHub के एक ग्रुप का स्क्रीनशॉट ट्वीट किया. स्क्रीनशॉट में उनकी फोटो थी, जिसके नाचे अभद्र बातें लिखी हुई थीं. दरअसल, GitHub पर ‘सुल्ली डील्स’ की तरह 'बुल्ली बे' नाम से ऐप्लिकेशन बनाई गई. उसमें मुस्लिम समुदाय की महिलाओं की तस्वीर और प्रोफाइल बनाकर बोली लगाई जा रही थी और अभद्र शब्दों का इस्तेमाल किया गया. पिछली बार की तरह इस बार भी तस्वीरें बिना मंजूरी के इस्तेमाल की गईं.
सरकार के ऐक्शन न लेने की वजह से ‘सुल्ली डील्स' के बाद अब 'बुल्ली बाई' भी बन गया?
मामले में दिल्ली पुलिस ने FIR दर्ज की है.
Advertisement
Advertisement
Advertisement

.webp?width=80)









