उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव (UP Elections 2022) से पहले दल बदल की राजनीति जोरों पर है. अगली किस्त में 30 जनवरी को विपक्ष के 21 लोगों ने बीजेपी का दामन थाम लिया. इसमें कई दिग्गज नेता भी हैं. इसके साथ ही मौलाना तौकीर रजा (Maulana Taukeer Raza) की बहू निदा खान (Nida Khan) ने भी बीजेपी (BJP) की सदस्यता ले ली. बीजेपी में शामिल होने के बाद निदा खान ने कहा कि वो भारतीय जनता पार्टी के कार्यों से काफी प्रभावित हैं. यही वजह है कि उन्होंने बीजेपी में शामिल होने का फैसला किया है. निदा खान ने कहा कि तीन तलाक जैसे मामलों पर बीजेपी सरकार ने जो काम किया है, वो सराहनीय है. देखें वीडियो.
कांग्रेस समर्थक मौलाना तौकीर रजा पर लगा था हिंदू विरोधी होने का आरोप, बहू निदा ने कही ये बात
निदा ने बीजेपी में शामिल होने का फैसला किया है.
Advertisement
Advertisement
Advertisement

.webp?width=80)










