The Lallantop
Logo

केजरीवाल को कोर्ट का समन, 16 मार्च को ED के सामने लगानी होगी हाजिरी

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के समन और उसके सामने पेश होने से इनकार करने के बाद,दिल्ली की एक अदालत ने आम आदमी पार्टी (आप) नेता को 16 मार्च को अदालत में पेश होने के लिए कहा है. मुख्यमंत्री को अब तक ED से आठ समन मिल चुके हैं. केजरीवाल इन समन को गैरकानूनी बताते रहे हैं.

Advertisement

शराब घोटाले में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को राउज एवेन्यू कोर्ट से समन मिला है. ED की अर्जी पर ये समन भेजा गया है. कोर्ट ने 16 मार्च को केजरीवाल को पेश होने को कहा है. इससे पहले  ED केजरीवाल को आठ समन भेज चुकी है. वह इन समन को गैरकानूनी बताते रहे हैं. लेकिन कोर्ट में केजरीवाल ने कहा कि वो ED के सवालों के जवाब देने के लिए तैयार हैं. उन्होंने ईडी से 12 मार्च के बाद की कोई तारीख मांगी थी. केजरीवाल ने कहा था कि वह वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए सवालों के जवाब देंगे.  दिल्ली कोर्ट ने क्या कहा, यह जानने के लिए वीडियो देखें.

Advertisement

Advertisement
Advertisement