इज़रायल और हमास के बीच 10 दिन से जंग (Israel Hamas War) जारी है. फिलिस्तीन का कहना है कि इज़रायली हमले में अब तक उसके 2700 लोगों की मौत हो चुकी है. इधर इज़रायल का कहना है कि 7 अक्टूबर को हुए हमास के हमले में उसके 1400 लोगों की मौत हुई है. 13 अक्टूबर को IDF ने एक वीडियो जारी किया था. कहा था कि उसकी फ्लोटिला-13 यूनिट ने हमास के 60 से ज्यादा 'आतंकियों' को मारकर उनके कब्जे से 250 बंधकों को आजाद कराया है. अभी भी उनके कब्जे में 150 से ज्यादा बंधक हैं. जिन्हें जीवित बचाकर लाने के लिए एक दूसरी यूनिट - 'सायरेत मतकल' को लगाया गया है. बंधकों को छुड़ाने जैसे ऑपरेशंस में इस यूनिट को महारत हासिल है. इसीलिए इसका नाम इज़रायल के इतिहास में ख़ास तौर पर दर्ज है. क्या है ये यूनिट? कब बनी? कैसे काम करती है? जानने के लिए देखें वीडियो.
गाजा से बंधकों को छुड़ाकर लाना है, इज़रायल की 'सायरेत मतकल' यूनिट की कहानी जान लीजिए
बंधकों को छुड़ाने जैसे ऑपरेशंस में 'सायरेत मतकल' को महारत हासिल है.
Advertisement
Add Lallantop as a Trusted Source

Advertisement
Advertisement

.webp?width=80)





















